एक्सप्लोरर

नई Pulsar RS200 की Display ने खींचा ध्यान, क्या है इसमें खास?

नई Pulsar RS200 टेस्टिंग में नए TFT Display और USD Forks के साथ दिखी. जानिए बाइक में क्या-क्या बदलाव मिल सकते हैं

नई Bajaj Pulsar RS200 एक बार फिर चर्चा में है. बाइक को टेस्टिंग के दौरान देखा गया है, जिसमें कई बड़े अपडेट नजर आए हैं. इनमें सबसे ज्यादा ध्यान इसके नए TFT Display ने खींचा है. मौजूदा RS200 में डिजिटल LCD कंसोल मिलता है, जबकि टेस्ट बाइक में नया आयताकार TFT इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिखाई दिया है. 

इसके अलावा बाइक में USD Front Forks, नए Switchgear और Adjustable Brake-Clutch Levers भी देखे गए हैं. हालांकि, Bajaj ने अभी इस अपडेटेड RS200 की लॉन्च डेट या सभी फीचर्स की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है. इसलिए फिलहाल सामने आई जानकारी को टेस्ट बाइक और रिपोर्ट्स के आधार पर ही देखना चाहिए.

यह भी पढ़ें: दिल्ली में पुरानी कारों का बाजार गर्म, इन 5 Cars की सबसे ज्यादा डिमांड

TFT Display में क्या है खास?

नई टेस्ट बाइक में दिख रही TFT स्क्रीन पर बड़ा Speed Readout, Gear Position Indicator और Bar-Style Tachometer नजर आता है. स्क्रीन का डिजाइन Bajaj की हाल में अपडेट की गई दूसरी Pulsar बाइक्स से मिलता-जुलता है. इसके साथ लेफ्ट साइड पर नया Directional Control Pad और राइट साइड पर अलग Hazard Light Switch दिखाई देता है. Adjustable Brake और Clutch Levers भी बाइक को ज्यादा प्रीमियम बना सकते हैं. Display के पास एक Covered Port भी नजर आया है, जिसे USB Charging Port माना जा रहा है, लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है.

USD Forks भी मिलेगा नया अपडेट

Display के अलावा बाइक के फ्रंट सस्पेंशन में भी बड़ा बदलाव दिखाई दिया है. मौजूदा RS200 में Telescopic Forks मिलते हैं, जबकि टेस्ट मॉडल में पहली बार USD यानी Upside Down Forks देखे गए हैं. इससे बाइक की Handling और Front-End Stability में सुधार की उम्मीद की जा सकती है, लेकिन इसका वास्तविक असर प्रोडक्शन मॉडल की टेस्टिंग के बाद ही साफ होगा. बाइक में पीछे Monoshock सेटअप, दोनों पहियों पर Disc Brakes और Dual-Channel ABS जैसे हार्डवेयर बने रहने की उम्मीद है.

इंजन में बड़े बदलाव की उम्मीद कम

नई RS200 में मौजूदा 199.5cc Liquid-Cooled Single-Cylinder इंजन को बरकरार रखा जा सकता है. वर्तमान मॉडल 24.5 PS की पावर और 18.7 Nm का टॉर्क देता है, साथ में 6-Speed Gearbox मिलता है. Ride Modes और Traction Control जैसे फीचर्स की चर्चा जरूर है, लेकिन टेस्ट बाइक से इनके बारे में पक्की पुष्टि नहीं होती. इसलिए इन्हें अभी संभावित फीचर्स ही मानना सही होगा. मौजूदा RS200 की दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत ₹1,80,528 से शुरू होती है, जबकि नए मॉडल की कीमत और लॉन्च डेट की आधिकारिक घोषणा अभी बाकी है.

यह भी पढ़ें: Flipkart-Amazon Sale में 2-Wheelers सस्ते या सिर्फ दिखावा? जानें सच

हिमांशु सिंह पिछले साढ़े तीन साल से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं. फिलहाल वह ABP News में ऑटो बीट पर कार्यरत हैं. ऑटो सेक्टर में उन्हें नई कारों और बाइक्स के लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, फीचर्स, माइलेज, टेक्नोलॉजी और ऑटो मार्केट से जुड़ी खबरों की अच्छी जानकारी है. वह ऑटो से जुड़ी हर जरूरी और नई जानकारी आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करते हैं, ताकि लोग बिना किसी परेशानी के खबरों को समझ सकें.

ABP News से पहले हिमांशु DNP India, Sports Wiki और Hawk E Commerce के साथ काम कर चुके हैं. इस दौरान उन्होंने स्पोर्ट्स, राजनीति और वायरल खबरों पर भी काम किया. अलग-अलग बीट्स पर काम करने की वजह से उन्हें कई तरह की खबरों को समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने का अनुभव मिला.

हिमांशु की कोशिश रहती है कि उनकी खबरें सरल, भरोसेमंद और सीधे लोगों से जुड़ी हों. उन्हें ऐसी खबरों पर काम करना पसंद है, जिनका असर आम लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी पर पड़ता है. डिजिटल मीडिया की अच्छी समझ होने की वजह से वह ट्रेंडिंग और जरूरी खबरों को तेजी से पाठकों तक पहुंचाते हैं.

काम के अलावा हिमांशु को क्रिकेट खेलना, स्टैंडअप कॉमेडी करना और नई जगहों पर घूमना पसंद है. उनका मानना है कि नई जगहों को देखना और नए लोगों से मिलना सोच को बेहतर बनाता है, जिसका फायदा उनके काम में भी मिलता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

Flipkart-Amazon Sale में 2-Wheelers सस्ते या सिर्फ दिखावा? जानें सच
Flipkart-Amazon Sale में 2-Wheelers सस्ते या सिर्फ दिखावा? जानें सच
Explained: क्या बेहतर सड़कें, फ्लाईओवर और नए कंस्ट्रक्शन ही ट्रैफिक की जड़? सियोल ने दी बड़ी सीख
क्या बेहतर सड़कें, फ्लाईओवर और नए कंस्ट्रक्शन ही ट्रैफिक की जड़? सियोल ने दी बड़ी सीख
इलेक्ट्रिक कारों पर बंपर ऑफर, 2.75 लाख रुपये तक बचाएं
इलेक्ट्रिक कारों पर बंपर ऑफर, 2.75 लाख रुपये तक बचाएं
Paris में दिखेगा Renault का Electric अवतार, E-Space में क्या है खास?
Paris में दिखेगा Renault का Electric अवतार, E-Space में क्या है खास?
Advertisement

वीडियोज

बीवी की बेवफाई....पति का गुस्सा !
Rahul Gandhi पर पुलिस का एक्शन! हिरासत में लेकर बस में बैठाया
प्रेमानंद महाराज के यहां जाने पर मिले 5 करोड़?
विपक्ष का प्रदर्शन...कांग्रेस ने किया 'हाइजैक' ?
त्योहारों से पहले RBI का बड़ा झटका! महंगा हुआ Loan, बढ़ी Repo Rate
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नंदीग्राम में रिजल्ट से पहले ममता बनर्जी ने मान ली हार! कहा 'भविष्यवाणी सुनी है कि...'
नंदीग्राम में रिजल्ट से पहले ममता बनर्जी ने मान ली हार! कहा 'भविष्यवाणी सुनी है कि...'
प्रधानमंत्री पर कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार का हमला, 'आपने भगवान से लेकर…'
प्रधानमंत्री पर कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार का हमला, 'आपने भगवान से लेकर…'
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
भुवनेश्वर कुमार की वापसी: क्या 2028 वर्ल्ड कप खिलाने की तैयारी या सेलेक्टर्स की मजबूरी?
भुवनेश्वर कुमार की वापसी: क्या 2028 वर्ल्ड कप खिलाने की तैयारी या सेलेक्टर्स की मजबूरी?
नाना पाटेकर की लव लाइफ, पत्नी से 35 साल रहे अलग, मनीषा कोइराला-आयशा झुल्का संग जुड़ा नाम
नाना पाटेकर की लव लाइफ, पत्नी से 35 साल रहे अलग, मनीषा कोइराला-आयशा झुल्का संग जुड़ा नाम
CJP ने 10 अक्टूबर के आंदोलन के लिए कस ली कमर, सौरव दास बोले- 'ज्ञानू, कॉकरोच...'
CJP ने 10 अक्टूबर के आंदोलन के लिए कस ली कमर, सौरव दास बोले- 'ज्ञानू, कॉकरोच...'
अयोध्या जाकर भी राम मंदिर क्यों नहीं जा रहे अखिलेश यादव? खुद बता चुके हैं वजह
अयोध्या जाकर भी राम मंदिर क्यों नहीं जा रहे अखिलेश यादव? खुद बता चुके हैं वजह
कुरआन की आयतें बड़े ही खूबसूरत अंदाज में लिखता है यह हिंदू शख्स, देखें वीडियो
कुरआन की आयतें बड़े ही खूबसूरत अंदाज में लिखता है यह हिंदू शख्स, देखें वीडियो
Embed widget