एक्सप्लोरर

Maruti Suzuki Dzire: सनरूफ के साथ आ सकती है न्यू जेनरेशन मारुति डिजायर, टेस्टिंग के दौरान हुई स्पॉट 

न्यू जेनरेशन डिजायर में एक नया 1.2-लीटर 3-सिलेंडर जेड-सीरीज़ पेट्रोल इंजन मिलेगा, जो नई स्विफ्ट में भी मिलेगा. यह इंजन 82bhp पॉवर और 108Nm का टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम है.

New Generation Maruti Dzire: मारुति सुजुकी ने न्यू जेनरेशन डिजायर सेडान की टेस्टिंग शुरू कर दी है. जिसे 2024 के मध्य तक लॉन्च किया जा सकता है. अपकमिंग 2024 मारुति डिजायर कॉम्पैक्ट सेडान को हिमाचल प्रदेश में टेस्टिंग के दौरान फिर से देखा गया है. नए स्पाई शॉट्स से पता चलता है कि यह सेगमेंट-फर्स्ट फैक्ट्री-फिटेड इलेक्ट्रिक सनरूफ के साथ आएगी. पहले अनुमान लगाया गया था कि न्यू जेनरेशन डिजायर में अपकमिंग नई स्विफ्ट वाले फीचर्स शामिल किए जाएंगे. हालांकि, नए स्पाई शॉट्स से पता चलता है कि 2024 मारुति डिजायर में इलेक्ट्रिक सनरूफ मिलेगा. स्विफ्ट में भी यह फीचर मिलेगा या नहीं, यह अभी कहा नहीं जा सकता है, क्योंकि नए मॉडल के ग्लोबल वेरिएंट में सनरूफ नहीं मिलता है.

इंटीरियर और फीचर्स

न्यू जेनरेशन मारुति सुजुकी डिजायर का इंटीरियर नई बलेनो और फ्रोंक्स जैसा मिलने की उम्मीद है और यही इंटीरियर स्विफ्ट हैचबैक में भी देखने को मिल सकता है. इसमें वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और ऐप्पल कारप्ले के साथ फ्लोटिंग 9.0-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट यूनिट, माउंटेड क्रूज़ कंट्रोल और इंफोटेनमेंट बटन के साथ एक मल्टी-फंक्शनल स्टीयरिंग व्हील, एक सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल, एक ऑटोमेटिक एसी, की-लेस एंट्री और गो से लैस होगी. न्यू-जेन डिजायर में 360-डिग्री कैमरा मिलने की भी संभावना है. इसमें ब्रश्ड एल्युमीनियम और फॉक्स वुड टच के साथ हल्का डुअल-टोन पेंट स्कीम मिलने की उम्मीद है.

डिजाइन

स्पाई शॉट्स से पता चलता है कि 2024 मारुति डिजायर रियर प्रोफाइल को छोड़कर, नई स्विफ्ट के समान दिखेगी. सेडान में एक सपाट रूफ और एक नया रियर ग्लास मिलेगा. इस सेडान में एक अलग बड़ी ग्रिल, एक क्लैमशेल बोनट, खास कट और क्रीज़ के साथ नया बम्पर और नए 5-स्पोक अलॉय व्हील मिलेंगे. इसमें नए पिलर्स और डोर्स और नया रियर बम्पर और अपडेटेड टेल-लाइट्स मिलेंगे.

पॉवरट्रेन 

न्यू जेनरेशन डिजायर में एक नया 1.2-लीटर 3-सिलेंडर जेड-सीरीज़ पेट्रोल इंजन मिलेगा, जो नई स्विफ्ट में भी मिलेगा. यह इंजन 82bhp पॉवर और 108Nm का टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम है और यह माइल्ड-हाइब्रिड सिस्टम को भी सपोर्ट करता है. इसके  ट्रांसमिशन विकल्पों में 5-स्पीड मैनुअल और 5-स्पीड एएमटी शामिल होने की संभावना है, साथ ही इसमें एक सीएनजी वर्जन भी मिलेगा.

यह भी पढ़ें -

भारतीय बाजार में आ रही हैं ये तीन पॉवरफुल डीजल SUV, आपको किसका है इंतजार?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सितंबर से महंगी होगी इस कंपनी की कारें, खरीदने से पहले जान लें नए दाम
सितंबर से महंगी होगी इस कंपनी की कारें, खरीदने से पहले जान लें नए दाम
कारों में किन जानवरों का चमड़ा किया जाता है इस्तेमाल? जानें सबकुछ
कारों में किन जानवरों का चमड़ा किया जाता है इस्तेमाल? जानें सबकुछ
Next-Gen Creta होगी इतनी धांसू? Tucson ने दिखाई झलक
Next-Gen Creta होगी इतनी धांसू? Tucson ने दिखाई झलक
Fortuner की बढ़ेगी टेंशन? Kia ला रही Hybrid-Diesel SUV
Fortuner की बढ़ेगी टेंशन? Kia ला रही Hybrid-Diesel SUV

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पूर्व आर्मी चीफ नरवणे का खुलासा, 'पाकिस्तान पर फोकस था, लेकिन चीन...'
पूर्व आर्मी चीफ नरवणे का खुलासा, 'पाकिस्तान पर फोकस था, लेकिन चीन...'
उज्जैन में 62 वर्षीय महिला की स्वाइन फ्लू से मौत, इंदौर के अस्पताल को नोटिस
उज्जैन में 62 वर्षीय महिला की स्वाइन फ्लू से मौत, इंदौर के अस्पताल को नोटिस
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने रिलीज का एक हफ्ता किया पूरा, जानें- कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने रिलीज का एक हफ्ता किया पूरा, जानें- कितना वसूला बजट?
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
9W LED vs 60W bulb : 9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
Aaj Ka Panchang 21 August 2026: आज शुक्रवार को देवी लक्ष्मी की पूजा में दुर्लभ संयोग, मुहूर्त और पूरा पंचांग
आज शुक्रवार को देवी लक्ष्मी की पूजा में दुर्लभ संयोग, मुहूर्त और पूरा पंचांग
Embed widget