एक्सप्लोरर

कार मेंटिनेंस से जुड़े पॉपुलर मिथ, कार केयर में न करें ये गलतियां

कई बार लोगों को कार से इतना लगाव होता है कि वो मैकेनिक की कोई भी बात मान लेते हैं. लेकिन कई बार लोकल मैकेनिक या कार से रिलेटेड ऐसी बातें एकदम मिथ होती है. इसलिये अगली बार आपको कोई कार मेंटिनेंस की टिप्स दे तो क्रॉस चेक कर लें कि ये कोई भ्रम तो नहीं.

कार खरीदने के बाद लोग उसके मेंटनेस पर काफी ध्यान देते हैं और टाइम टू टाइम सर्विसिंग के अलावा अगर जरूरत पड़े तो उसके रख-रखाव पर और खर्चा भी करते हैं. कई बार आपको दोस्त या लोकल मैकेनिक कार की केयर के लिये टिप्स एंड ट्रिक्स भी बताते हैं. लेकिन आज हम आपको बतायेंगे कि कार के बारे में कौन से ऐसे पॉपुलर मिथ हैं जो आपने कई बार सुने होंगे और हो सकता है अप्लाई भी किये हों. लेकिन ये सिर्फ मिथ हैं, सच में इनसे ऐसा फायदा नहीं होता जैसा आपको बताया जाता है

वैक्स परमानेंट सॉल्यूशन नहीं

कार से जुड़े भ्रम में सबसे ऊपर है कार पर लगे स्क्रैच को हटाने के लिये वैक्स का इस्तेमाल करना. लोकल मैकेनिक से लेकर आपके दोस्त या कोई भी आपको सलाह दे देता है कि छोटे मोटे स्क्रैच तो वैक्स से हट जायेंगे. थोड़ी देर के लिये ऐसा होता भी है. स्क्रैच में वैक्स की परत लगाने से वो कम विजिबल होते हैं लेकिन बारिश या कार धुलाई के बाद वो स्क्रैच फिर दिखने लगते हैं.

वॉशिंग पाउडर कार के लिये बेकार

हो सकता है आपका कार क्लीनर कार को साफ करने के लिये वॉशिंग पाउडर या डिश वॉशिंग पाउडर का इस्तेमाल करता हो. कई बार कार वॉश सेंटर में भी लोग डिटर्जेंट यूज करते हैं. डिटर्जेंट से धुलने पर कार में थोड़ी चमक तो आती है लेकिन आपको बता दें इससे ऑक्सीडेशन भी बढ़ता है जिससे कार के पेंट की लाइफ कम हो जाती है. इसलिये अगली बार कार को साफ करने के लिये कार क्लीनर का ही यूज करें.

प्रीमियल ऑयल बेस्ट नहीं

कई बार लोग कार में ऑयल प्रीमियम क्वालिटी का डलवाते हैं. ऑयल की क्वालिटी उसमें मौजूद ऑक्टेन पर डिपेंड करती है. ज्यादातर कारें नॉर्मल ऑक्टेन( 87) पर अच्छा माइलेज देती हैं इसलिये महंगा ऑयल डलवाने की जरूरत नहीं. महंगे फ्यूल से कार की परफॉर्मेंस या इंजन की लाइफ का कोई लेना देना नहीं.

सर्दी में हीट अप की जरूरत नहीं

कई लोग सर्दी में कार को पहले वॉर्म अप करते हैं जो कि एक पॉपुलर मिथ हैं. नई कारों के मामले में ये बिल्कुल जरूरी नहीं. नई कारों के इंजन मॉडर्न टेक्नॉलोजी से बने हैं और वो हर मौसम में काम करने के हिसाब से डिजाइन होते हैं ऐसे में उनको चलाने से पहले हीटअप करने की जरूरत नहीं.

कार की सर्विसिंग से जुड़ा भ्रम

हम जहां से कार खरीदते हैं वहीं उसकी सर्विस कराना पसंद करते हैं. कई बार जहां से कार खरीदते हैं वहां सर्विस कूपन भी मिलते हैं तो लोग उसी कार सेंटर से सर्विस कराते हैं. लेकिन आप चाहें तो वो सर्विस कूपन उसी कंपनी के किसी और ऑथराइज्ड सेंटर जो आपके घर के पास हो वहां से भी करा सकते हैं. इससे आपको दो सर्विस सेंटर का कंपेरिजन भी हो जायेगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CNG अवतार में आएगी XUV 3XO, जानें डिटेल्स
CNG अवतार में आएगी XUV 3XO, जानें डिटेल्स
828 km Range और 612 HP, BMW की नई iX4 ने मचाया तहलका
828 km Range और 612 HP, BMW की नई iX4 ने मचाया तहलका
Suzuki की नई इलेक्ट्रिक कार, 310KM रेंज के साथ लॉन्च
Suzuki की नई इलेक्ट्रिक कार, 310KM रेंज के साथ लॉन्च
Thar से Scorpio तक, Mahindra की SUVs ने मचाया धमाल
Thar से Scorpio तक, Mahindra की SUVs ने मचाया धमाल

वीडियोज

बीवी की बेवफाई....पति का गुस्सा !
Rahul Gandhi पर पुलिस का एक्शन! हिरासत में लेकर बस में बैठाया
प्रेमानंद महाराज के यहां जाने पर मिले 5 करोड़?
विपक्ष का प्रदर्शन...कांग्रेस ने किया 'हाइजैक' ?
त्योहारों से पहले RBI का बड़ा झटका! महंगा हुआ Loan, बढ़ी Repo Rate

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
ध्रुव राठी ने बिहार का नाम लेकर बेंगलुरु में क्या कहा? 'करीब 65 लाख…'
ध्रुव राठी ने बिहार का नाम लेकर बेंगलुरु में क्या कहा? 'करीब 65 लाख…'
टीम इंडिया पर WI के खिलाफ दूसरा टी20 गंवाने का संकट! रांची के रिकॉर्ड से बढ़ी टेंशन
टीम इंडिया पर WI के खिलाफ दूसरा टी20 गंवाने का संकट! रांची के रिकॉर्ड से बढ़ी टेंशन
नाना पाटेकर के अंतिम दर्शन के लिए उमड़ा जन सैलाब, राजकीय सम्मान से होगा अंतिम संस्कार
नाना पाटेकर के अंतिम दर्शन के लिए उमड़ा जन सैलाब, राजकीय सम्मान से होगा अंतिम संस्कार
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
UP में स्मृति एक्टिव, सपा के बागी MLAs को शामिल कराएंगी BJP, कौन-कौन मारेगा एंट्री?
UP में स्मृति एक्टिव, सपा के बागी MLAs को शामिल कराएंगी BJP, कौन-कौन मारेगा एंट्री?
Embed widget