एक्सप्लोरर

MV Agusta Superbike: 300 किमी के टॉप स्पीड के साथ आ गई नई सुपरबाइक, धांसू हैं फीचर्स

एमवी अगस्ता ने अपनी नई सुपरबाइक को पेश किया है. इस सुपरबाइक में 300 किमी प्रति घंटे की टॉप स्पीड मिल जाती है. साथ ही इस बाइक का डिजाइन भी काफी आकर्षक है.

MV Agusta Superbike: एमवी अगस्ता सुपरबाइक बनाने के लिए जानी जाती है. हालही में कंपनी ने अपनी एक नई सुपरबाइक MV Agusta Superveloce 1000 Serie को पेश किया है. इस बाइक में कई धांसू फीचर्स के साथ ही स्टाइलिश लुक भी देखने को मिल जाता है. साथ ही कंपनी ने इस सुपरबाइक में 300 किमी की टॉप स्पीड भी प्रदान कराई है.

आकर्षक डिजाइन

एमवी अगस्ता की इस नई सुपरबाइक का डिजाइन भी काफी आकर्षक है. इस बाइक में गोल एलईडी हेडलाइट के साथ एयरोडायनामिक डिजाइन दिया गया है. साथ ही इसमें दोनों ओर विंगलेट दिए गए हैं. इतना ही नहीं इस बाइक के सीट के नीचे 4-टिप टाइटेनियम एग्जॉस्ट उपलब्ध कराया गया है. साथ ही बाइक में डैशबोर्ड सपोर्ट, फुल फेयरिंग के साथ चेन गॉर्ड भी दिया गया है.

पावरट्रेन

अब इस सुपरबाइक के इंजन की बात करें तो कंपनी ने इसमें 998 सीसी का लिक्विड-कूल्ड 16-वाल्व इंजन उपलब्ध कराया है. ये इंजन 208 बीएचपी की मैक्स पावर के साथ 116.5 एनएम का पीक टॉर्क जनरेट करता है.

इसके साथ ही इसे 6-स्पीड गियरबॉक्स के साथ कनेक्ट किया गया है. साथ ही बाइक में ट्रेलिस फ्रेम के साथ एल्युमीनियम सिंगल-साइडेड स्विंगआर्म भी उपलब्ध कराया गया है. कंपनी ने इस सुपरबाइक में 300 किमी प्रति घंटे की टॉप स्पीड भी प्रदान कराई है.

बेहतरीन फीचर्स

इस बाइक के फीचर्स पर नज़र डालें तो इसमें 320 मिमी फ्रंट डिस्क व्हील दिया हुआ है. इसके अलावा इसमें ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन, 5.5 इंच का TFT इंस्ट्रूमेंट कंसोल, चार राइडिंग मोड्स, ट्रैक्शन कंट्रोल, लॉन्च कंट्रोल, व्हीली कंट्रोल के साथ क्रूज कंट्रोल जैसे बेहद धांसू फीचर्स दिए गए हैं.

कितनी है कीमत

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि एमवी अगस्ता ने अपनी इस नई सुपरबाइक कि एक्स शोरूम कीमत 66 लाख रुपये रखी है. इसके साथ ही कंपनी पूरी दुनिया में इस बाइक कि केवल 500 यूनिट ही तैयार करेगी. वहीं ये सुपरबाइक की सेगमेंट में एक बेहतरीन बाइक के रूप में सामने आई है. साथ ही इस बाइक का लुक भी काफी बेहतरीन दिया हुआ है.

यह भी पढ़ें: Hydrogen Boat: आ गई हाइड्रोजन से चलने वाली नाव, लुक और फीचर्स हैं जोरदार, जानें डिटेल्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कैसे काम करती है फ्लेक्स फ्यूल टेक्नोलॉजी, क्या यह CNG से भी कम करती है प्रदूषण?
कैसे काम करती है फ्लेक्स फ्यूल टेक्नोलॉजी, क्या यह CNG से भी कम करती है प्रदूषण?
Car Engine Tips: सुबह कार स्टार्ट करते ही तुरंत आगे बढ़ाना खतरनाक! सिर्फ 30 सेकंड का यह नियम बचाएगा लाखों रुपये
सुबह कार स्टार्ट करते ही तुरंत आगे बढ़ाना खतरनाक! सिर्फ 30 सेकंड का यह नियम बचाएगा लाखों रुपये
बजट सिर्फ 6 लाख रुपये? फिर भी खरीद सकते हैं ये Automatic कारें, देखें पूरी लिस्ट
बजट सिर्फ 6 लाख रुपये? फिर भी खरीद सकते हैं ये Automatic कारें, देखें पूरी लिस्ट
सरकार का बड़ा फैसला, इन कमर्शियल वाहनों को मिलेगी 7 साल की परमिट छूट
सरकार का बड़ा फैसला, इन कमर्शियल वाहनों को मिलेगी 7 साल की परमिट छूट

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget