एक्सप्लोरर

Hydrogen Boat: आ गई हाइड्रोजन से चलने वाली नाव, लुक और फीचर्स हैं जोरदार, जानें डिटेल्स

अमेरिका के सैन फ्रैंसिस्को में दुनया की पहली हाइड्रोजन से चलने वाली नाव लॉन्च हो गई है. ये नाव एक बार हाइड्रोजन भरवाकर 300 नौटिकल माइल्स तक चलने में सक्षम है.

Hydrogen Boat: दुनिया में अब पैट्रोल और डीजल से चलने वाली गाड़ियों का चलन धीरे-धीरे कम हो रहा है. ज्यादातर वाहन निर्माता कंपनियां इलेक्ट्रिक, हाइब्रिड और हाइड्रोजन से चलने वाली गाड़ियों का निर्माण कर रहे हैं. इसी बीच दुनिया में पहली हाइड्रोजन से चलने वाली नाव लॉन्च हो गई है. इस नाव का नाम MV Sea Change रखा गया है. वहीं इस नाव को अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को शहर में पेश किया गया है.

क्या है खासियत

जानकारी के मुताबिक यह नई नाव करीब 70 फुट लंबी है. वहीं यह नाव 19 जुलाई से सैन फ्रांसिस्को के वाटरफ्रंट पर लोगों को घूमाना शुरू करने वाली है. इसके साथ ही यह नाव एक बार में 75 लोगों को सैर करा सकती है. इतना ही नहीं यह हाइड्रोजन बेस्ड नाव सिर्फ गर्म हवा और पानी निकालती है. इसके अलावा इस नाव में एक पीने वाले पानी का फव्वारा दिया गया है. साथ ही ये फव्वारा उसी हवा से पानी तैयार करता है जो नाव छोड़ती है.

इतना ही नहीं जानकारी के अनुसार यह नाव छह महीनों तक लोगों को फ्री सर्विस प्रदान करेगी. वहीं ये नई हाइड्रोजन से चलने वाली नाव करीब 300 नौटिकल माइल्स तक का सफर तय करने में सक्षम है.

वहीं इतनी दूरी तय करने में यह नाव 16 घंटों का समय लेती है. कहा जा सकता है कि एक बार हाइड्रोजन भरने पर यह नाव पूरे 300 नौटिकल माइल्स का सफर तय करती है. इतना ही नहीं ये नाव पूरे नए तकनीक से ऑक्सीजन और हाइड्रोजन का मिश्रण करके बिजली तैयार करता है.

नया ट्रांसपोर्ट

बताते चलें कि इस हाइड्रोजन से चलने वाली नाव को Bay Ship and Yacht और All American Marine कंपनियों ने मिलकर तैयार किया है. इसके अलावा इस नाव को बनाने के लिए SWITCH Maritime कंपनी ने पैसा दिया है. इसके अलावा कंपनियों का मानना है कि अगर यह परिक्षण सफल होता है तो दुनियाभर के बंदरगाहों पर काफी हद तक प्रदूषण कम हो सकता है.

वहीं दूसरी तरफ यह नाव कई जगहों पर आने-जाने के लिए एक नया ट्रांसपोर्ट का जरिया हो सकता है. यह हाइड्रोजन नाव डीजल से चलने वाली नावों के मुकाबले 3 फीसदी तक कम प्रदूषण फैलाते हैं.

यह भी पढ़ें: Toyota Urban Cruiser Taisor: 8 लाख से भी कम कीमत वाली इस SUV के फैन हुए लोग, धांसू फीचर्स के साथ दमदार इंजन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इस राज्य में अब DL बनवाना इतना आसान नहीं! अप्लाई करने के लिए देना होगा ये सर्टिफिकेट
इस राज्य में अब DL बनवाना इतना आसान नहीं! अप्लाई करने के लिए देना होगा ये सर्टिफिकेट
एथेनॉल वाला फ्यूल नहीं चाहिए, जानें दिल्ली में अब कहां-कहां मिल रहा एकदम प्योर पेट्रोल?
एथेनॉल वाला फ्यूल नहीं चाहिए, जानें दिल्ली में अब कहां-कहां मिल रहा एकदम प्योर पेट्रोल?
सिर्फ 6 लाख रुपये में Maruti पेश करने जा रही नई SUV, Tata Punch की बढ़ेगी टेंशन
सिर्फ 6 लाख रुपये में Maruti पेश करने जा रही नई SUV, Tata Punch की बढ़ेगी टेंशन
गाड़ी के लिए सीट कवर खरीदते वक्त भूलकर भी मत करना ये गलती, जान जोखिम में आ जाएगी!
गाड़ी के लिए सीट कवर खरीदते वक्त भूलकर भी मत करना ये गलती, जान जोखिम में आ जाएगी!

वीडियोज

क्या ₹15 लाख में यही सबसे Best SUV है? नई Hyundai Venue N Line full Review | #hyundai #autolive
DR. Aarambhi: Aarambhi की सूझबूझ के आगे हारी Avantika, खुद को बेइज्जत होने से बचाया #sbs
Bollywood News: पुरानी यादों की कसक, नए इश्क़ का जुनून! 'आवारापन 2' का पहला गाना 'वे जुनून' बन गया चर्चा का केंद्र (07.07.26)
Gold Silver Price: औंधे मुंह गिरा सोना-चांदी! खरीदने का इससे बेस्ट मौका नहीं मिलेगा? ABPLIVE
Shilpa Shinde और Sunita Ahuja की बहस ने मचाया बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान के बलूचिस्तान में बड़ा हमला, कम से कम 9 पुलिसकर्मियों की मौत
पाकिस्तान के बलूचिस्तान में बड़ा हमला, कम से कम 9 पुलिसकर्मियों की मौत
Bankipur By-Poll: प्रशांत किशोर के बांकीपुर से चुनाव लड़ने पर JDU नेता की दो टूक, 'धैर्य रखिए, अभी…'
प्रशांत किशोर के बांकीपुर से चुनाव लड़ने पर JDU नेता की दो टूक, 'धैर्य रखिए, अभी…'
'चीनी सेना 60 किमी भारत में घुस आई'? क्या है सच्चाई जानिए, सरकार का आ गया जवाब
'चीनी सेना 60 किमी भारत में घुस आई'? क्या है सच्चाई जानिए, सरकार का आ गया जवाब
अगली टी20 सीरीज में गौतम गंभीर से छिनेगी कोचिंग की जिम्मेदारी! इस दिग्गज को मिलेगा कार्यभार
अगली टी20 सीरीज में गौतम गंभीर से छिनेगी कोचिंग की जिम्मेदारी! इस दिग्गज को मिलेगा कार्यभार
बेटी की शादी में इमोशनल हुए शैलेश लोढ़ा, 'तारक मेहता' की पगड़ी ठीक करते दिखे विक्की कौशल
बेटी की शादी में इमोशनल हुए शैलेश लोढ़ा, 'तारक मेहता' की पगड़ी ठीक करते दिखे विक्की कौशल
कॉकरोच जनता पार्टी के लिए अच्छी खबर, जंतर मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया यह फैसला
कॉकरोच जनता पार्टी के लिए अच्छी खबर, जंतर मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया यह फैसला
वायनाड में भूस्खलन से 3 की मौत, 7 लापता… रोंगटे खड़े कर देगा केरल में कुदरत की तबाही का Video
वायनाड में भूस्खलन से 3 की मौत, 7 लापता… रोंगटे खड़े कर देगा केरल में कुदरत की तबाही का Video
'हम CM के काम तय नहीं कर सकते', विजय को मुआवजा बांटने से रोकने वाली DMK की याचिका सुप्रीम कोर्ट में खारिज
'CM के काम तय नहीं कर सकते', विजय को मुआवजा बांटने से रोकने वाली DMK की याचिका SC में खारिज
Embed widget