एक्सप्लोरर

'अब मैं फुल देसी हूं', विदेशी कार छोड़ Mahindra SUV के दीवाने हुए Motilal Oswal, जानें वजह

देश के जाने-माने इन्वेस्टर मोतीलाल ओसवाल ने एक बार फिर अपने देसी प्रेम को दिखाया है. उन्होंने हाल ही में महिंद्रा की SUV खरीदी है. इस मौके पर उन्होंने आनंद महिंद्रा को टैग कर खास मैसेज भी लिखा है.

देश के मशहूर इन्वेस्टर और Motilal Oswal Group के को-फाउंडर मोतीलाल ओसवाल ने हाल ही में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पहले ट्विटर) पर अपनी नई पसंदीदा गाड़ी महिंद्रा SUV की फोटो शेयर की है. इस पोस्ट में उन्होंने महिंद्रा ग्रुप के चेयरपर्सन आनंद महिंद्रा को भी टैग किया और लिखा, "अब कोई विदेशी लग्जरी नहीं, अब मैं पूरी तरह देसी हूं!"

‘वोकल फॉर लोकल’ को मिला बड़ा समर्थन

  • दरअसल, मोतीलाल ओसवाल का ये बयान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘वोकल फॉर लोकल’ अभियान के समर्थन में देखा जा रहा है. पीएम मोदी ने हाल ही में लोगों से अपील की थी कि भारतीय उत्पादों को प्राथमिकता दें और विदेशी वस्तुओं की निर्भरता को कम करें. देश की अर्थव्यवस्था को आत्मनिर्भर बनाना तभी संभव होगा जब लोग अपने रोजमर्रा के फैसलों में देसी विकल्पों को प्राथमिकता देंगे.

टाटा सफारी से की शुरुआत

  • जनवरी 2025 में मोतीलाल ओसवाल ने पहली बार अपने स्वदेशी सोच की झलक दिखाई थी, जब उन्होंने टाटा सफारी के साथ एक फोटो पोस्ट की थी. उन्होंने तब कहा था कि वह भारतीय ब्रांड्स में विश्वास रखते हैं. अब, महिंद्रा SUV के साथ उन्होंने अपने वादे को निभाया है. उनका मानना है कि भारत अब विश्वस्तरीय प्रोडक्ट्स बनाने में सक्षम हैं और हमें अपने देश की इंजीनियरिंग और इनोवेशन पर गर्व होना चाहिए.

  • महिंद्रा SUV को मोतीलाल ओसवाल ने केवल स्टाइल और लग्जरी के कारण नहीं चुना, बल्कि इस चुनाव के पीछे उनका ‘मेक-इन-इंडिया’ विजन और भारतीय इंजीनियरिंग पर विश्वास भी शामिल है. उनका मानना है कि आज के दौर में भारतीय ऑटोमोबाइल ब्रांड्स किसी भी विदेशी ब्रांड से कम नहीं हैं. 

  • इस फेस्टिव सीजन में Maruti, Tata, Hyundai और Mahindra जैसी बड़ी ऑटो कंपनियां अपनी नई SUVs लॉन्च करने वाली हैं. इन गाड़ियों की सबसे खास बात यह है कि ज्यादातर मॉडल भारत में ही डिजाइन और तैयार किए गए हैं. अब देसी ब्रांड्स न सिर्फ अच्छी क्वालिटी, बल्कि सही कीमत और लोकल सर्विस के जरिए बाजार में तेजी से आगे बढ़ रहे हैं. इसी वजह से अब देशभर के लोग विदेशी गाड़ियों की जगह भारतीय ब्रांड्स को ज्यादा पसंद करने लगे हैं.

ये भी पढ़ें: भारत में लॉन्च हुई नई Toyota Land Cruiser LC300 GR Sport, यहां जानें लग्जरी कार का पूरा रिव्यू

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Electric Vehicle Fire: इलेक्ट्रिक वाहन में इस वजह से होती है ओवरहीटिंग, बढ़ जाता है आग लगने का खतरा
इलेक्ट्रिक वाहन में इस वजह से होती है ओवरहीटिंग, बढ़ जाता है आग लगने का खतरा
125cc से 350cc तक... कौन-सी बाइक देगी सबसे ज्यादा वैल्यू? खरीदने से पहले जान लें पूरा गणित
125cc से 350cc तक... कौन-सी बाइक देगी सबसे ज्यादा वैल्यू? खरीदने से पहले जान लें पूरा गणित
Petrol-Diesel छोड़ EV की ओर बढ़ रहे भारतीय, MG की इस नई टेक्नोलॉजी से बदलेगा ट्रेंड
Petrol-Diesel छोड़ EV की ओर बढ़ रहे भारतीय, MG की इस नई टेक्नोलॉजी से बदलेगा ट्रेंड
E20 पेट्रोल से खराब हुई गाड़ी तो लगेगी लॉटरी, कंपनियों को देनी पड़ेगी ग्राहक को नई कार?
E20 पेट्रोल से खराब हुई गाड़ी तो लगेगी लॉटरी, कंपनियों को देनी पड़ेगी ग्राहक को नई कार?

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget