एक्सप्लोरर

2 लोगों के लिए बनी दुनिया की सबसे छोटी इलेक्ट्रिक कार, फुल चार्ज में देती है 177 Km की रेंज, जानें क्यों है सुर्खियों में

Microlino Electric Car Range: माइक्रोलिनो दुनिया की सबसे छोटी दो-सीटर इलेक्ट्रिक कार है, जो फुल चार्ज पर 177Km तक चल सकती है और सिर्फ 2 घंटे में चार्ज हो जाती है. आइए इसकी खासियत और कीमत जानते हैं.

Microlino Electric Car: माइक्रोलिनो एक अनोखी दो-सीटर इलेक्ट्रिक गाड़ी है, जिसे पहली बार करीब 8 साल पहले पेश किया गया था और तब से ही यह यूरोपीय सड़कों पर चर्चा का विषय बनी हुई है. इसका डिजाइन न सिर्फ आकर्षक है बल्कि इंस्टाग्राम रील्स में भी यह कार बार-बार दिखाई देती है.

हाल ही में इसका नया वेरिएंट Microlino Spiaggina पेश किया गया है, जिसमें रेट्रो लुक और मॉडर्न टेक्नोलॉजी का शानदार मेल देखने को मिलता है. इसकी खास बात है कि यह कार असल में एक पारंपरिक कार नहीं, बल्कि L7e कैटेगरी की क्वाड्रिसाइकिल है.

कैटेगरी और परफॉर्मेंस

Microlino यूरोप में क्वाड्रिसाइकिल कैटेगरी में आती है, जिससे यह पैसेंजर कारों के मुकाबले कम नियमों के तहत रजिस्टर हो सकती है और 90 किमी/घंटा तक की स्पीड से चल सकती है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि इसमें सुरक्षा के साथ समझौता किया गया है.

इसका प्रोडक्शन चेसिस ऑटोमोटिव-ग्रेड डिजाइन पर आधारित है और इसमें इस्तेमाल किया गया स्ट्रक्चर एक सेफ कॉकपिट फील देता है. नया स्पियागिना वर्जन ओपन-टॉप डिजाइन के साथ आता है, जिसमें साइड और रियर विंडो हटा दी गई हैं और जरूरत पड़ने पर कपड़े की छतरी भी लगाई जा सकती है.

रेंज, बैटरी और चार्जिंग टाइम

Microlino में 12.5 kW की इलेक्ट्रिक मोटर दी गई है, जो इसे 90 किमी/घंटा की टॉप स्पीड देती है. इसके साथ ही इसमें 10.5 kWh की बैटरी मिलती है जो एक बार चार्ज करने पर 177 किमी तक की रेंज देती है. चार्जिंग के लिए इसमें 2.2 kW का चार्जर मिलता है जिससे इसे किसी भी घरेलू आउटलेट से आराम से चार्ज किया जा सकता है. वहीं, अगर हाई-पावर चार्जर का इस्तेमाल किया जाए, तो यह कार 2 से 4 घंटे में फुल चार्ज हो सकती है.

साइज और स्टोरेज

Microlino की लंबाई केवल 2.5 मीटर (8 फीट 3 इंच) है, जिससे यह किसी भी छोटी पार्किंग स्पेस में आराम से फिट हो जाती है. यह एक दो सीटर कार है और इसके पीछे 230 लीटर (8 क्यूबिक फीट) का स्टोरेज स्पेस भी मिलता है, जो शॉपिंग बैग्स या डेली यूज़ के सामान रखने के लिए काफी है.

कीमत और उपलब्धता

Microlino का बेस मॉडल यूरोप में €17,000 (लगभग $19,000 या 15.7 लाख) से शुरू होता है. यह कार अपने प्रीमियम लुक और स्विस डिज़ाइन की वजह से एक स्टाइल स्टेटमेंट बन चुकी है. हालांकि इसकी कीमत बजट से थोड़ी ऊपर है, फिर भी यह खास ग्राहकों के लिए एक यूनिक ऑफरिंग है. कंपनी के पास अधिक किफायती मॉडल्स भी उपलब्ध हैं.

ये भी पढ़ें: जल्द लॉन्च होगी टोयोटा की नई हाइब्रिड SUV, पेट्रोल खत्म होने पर भी चलेगी 80 Km, जानें फीचर्स और कीमत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ड्राइव करते हुए अपनाएंगे से ट्रिक्स, बढ़ जाएगी इलेक्ट्रिक कार की रेंज
ड्राइव करते हुए अपनाएंगे से ट्रिक्स, बढ़ जाएगी इलेक्ट्रिक कार की रेंज
10 लाख के बजट में ये हैं सबसे लो मेंटिनेंस कारें, सर्विसिंग में न के बराबर खर्च
10 लाख के बजट में ये हैं सबसे लो मेंटिनेंस कारें, सर्विसिंग में न के बराबर खर्च
Youdha ePod G लॉन्च, 545 KG पेलोड और 180 KM की रेंज
Youdha ePod G लॉन्च, 545 KG पेलोड और 180 KM की रेंज
Innova Hycross Facelift जल्द होगी लॉन्च, क्या-क्या बदलेगा?
Innova Hycross Facelift जल्द होगी लॉन्च, क्या-क्या बदलेगा?

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संसद के नजदीक नॉर्थ ब्लॉक में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौजूद
संसद के नजदीक नॉर्थ ब्लॉक में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौजूद
'पहले सांसद-विधायक खरीदते थे अब...', मनोज जरांगे के 500 करोड़ वाले दावे पर बोले संजय राउत
'पहले सांसद-विधायक खरीदते थे अब...', मनोज जरांगे के 500 करोड़ वाले दावे पर बोले संजय राउत
ऑस्ट्रेलिया के Visa नियम बदले, भारतीयों को देने होंगे फिंगरप्रिंट, जानें नया क्या?
ऑस्ट्रेलिया के Visa नियम बदले, भारतीयों को देने होंगे फिंगरप्रिंट, जानें नया क्या?
वैभव सूर्यवंशी के भाई आशीर्वाद ने मचाया गदर, चौके-छक्कों की बारिश कर ठोका तूफानी शतक
वैभव सूर्यवंशी के भाई आशीर्वाद ने मचाया गदर, चौके-छक्कों की बारिश कर ठोका तूफानी शतक
आमिर खान पर होना था हमला? फिर निशाने पर टाइगर श्रॉफ कैसे आ गए? जांच में चौंकाने वाला खुलासा
आमिर खान पर होना था हमला? फिर निशाने पर टाइगर श्रॉफ कैसे आ गए?
CJP नेताओं को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने बताया 'कायर', कहा- 'जेल जाने से...'
CJP नेताओं को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने बताया 'कायर', कहा- 'जेल जाने से...'
लखनऊ में अंधाधुंध फायरिंग, 3 लोगों को लगी गोली; 2 की मौत
लखनऊ में अंधाधुंध फायरिंग, 3 लोगों को लगी गोली; 2 की मौत
Gold vs Share Market November 2026: सोना खरीदें या शेयर बाजार में लगाएं पैसा? भारत की कुंडली में क्या संकेत
नवंबर में सोना खरीदें या शेयरों में पैसा लगाएं या फिर कुछ समय इंतजार करें? ज्योतिष से समझें
Embed widget