एक्सप्लोरर

भारत में जल्द आ सकता है एमजी ग्लोस्टर का स्पेशल डेजर्ट एडिशन, जानिए रेगुलर मॉडल से कितनी होगी अलग

अगर आने वाला मॉडल एमजी ग्लोस्टर डेजर्ट एडिशन है, तो इसमें एमजी ग्लोस्टर ब्लैक स्टॉर्म एडिशन के समान डिजाइन एलिमेंट्स मिलने की संभावना है.

MG Gloster Desert Edition: एमजी मोटर इंडिया ने अपकमिंग ग्लोस्टर 7-सीटर एसयूवी का एक नया टीजर वीडियो जारी किया है, जिसमें कैप्शन लिखा है, "टाइम इज टिक्किंग, एंड ए स्टॉर्म इज वेटिंग." इससे पता चलता है कि कंपनी आने वाले दिनों में एक नया एमजी ग्लोस्टर डेजर्ट स्पेशल एडिशन पेश कर सकती है. एक अनुमान के मुताबिक यह नया 2024 एमजी ग्लोस्टर फेसलिफ्ट हो सकता है, जिसे कई बार टेस्टिंग के दौरान देखा गया है. एसयूवी के अपडेटेड वर्जिन में एक नया फ्रंट फेसिया मिलने की उम्मीद है, जिसमें रेड एक्सेंट के साथ एक बड़ी हेक्सागोनल ग्रिल और नए स्प्लिट पैटर्न वाले हेडलैंप मिलेंगे.

डिजाइन और इंटीरियर

ग्लोस्टर फेसलिफ्ट का साइड प्रोफाइल काफी हद तक मौजूदा मॉडल के समान रहेगा, हालांकि इसमें नए डिज़ाइन वाले 18-इंच के अलॉय व्हील, ज्यादा बेहतरीन व्हील आर्च और ज्यादा मजबूत क्लैडिंग मिलने की संभावना है. लाइट बार और अपडेटेड रियर बंपर के जरिए जुड़े नए एलईडी टेललैंप इसे मौजूदा मॉडल से अलग बनाएंगे.

इसके इंटीरियर में बहुत कम बदलाव किए जाने की संभावना है, जिसमें एक इंटीग्रेटेड बड़े टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम के साथ थोड़ा अपडेटेड डैशबोर्ड, अपडेटेड स्विचगियर के साथ एक नया सेंटर कंसोल और री डिजाइंड एसी वेंट शामिल हैं.

अगर आने वाला मॉडल एमजी ग्लोस्टर डेजर्ट एडिशन है, तो इसमें एमजी ग्लोस्टर ब्लैक स्टॉर्म एडिशन के समान डिजाइन एलिमेंट्स मिलने की संभावना है. स्पेशल एडिशन में नई इंटीरियर थीम और डैशबोर्ड और सीट हेडरेस्ट पर 'Desert Edition' बैजिंग मिल सकती है. साथ ही इसमें कुछ कॉस्मेटिक सुधार भी किए जाएंगे. एमजी ग्लोस्टर डेजर्ट एडिशन को नए कलर स्कीम में पेश किए जाने की संभावना है.

इंजन और मुकाबला

नया 2024 एमजी ग्लोस्टर फेसलिफ्ट हो या नया स्पेशल एडिशन, दोनों में 2.0L डीजल और 2.0L ट्विन-टर्बो डीजल इंजन का इस्तेमाल किया जाएगा, जिसमें क्रमशः 375Nm के साथ 161bhp और 215bhp के साथ 480Nm का आउटपुट मिलता है. एमजी की ग्लोस्टर थ्री-रो एसयूवी का मुकाबला फिलहाल टोयोटा फॉर्च्यूनर, जीप मेरिडियन और स्कोडा कोडियाक जैसी एसयूवी के साथ होता है. जबकि फेसलिफ्ट मॉडल की कीमत में मामूली बढ़ोतरी हो सकती है.

यह भी पढ़ें -

मारुति ने अपनी AMT कारों की कीमतों में की कटौती, जानिए कौन से मॉडल्स हैं शामिल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2027 से कारों का Safety Test होगा मुश्किल, बदल जाएगा पूरा सिस्टम
2027 से कारों का Safety Test होगा मुश्किल, बदल जाएगा पूरा सिस्टम
नई Duster Hybrid मचाएगी धमाल, लॉन्च डेट से इंजन तक पढ़ें पूरी डिटेल
नई Duster Hybrid मचाएगी धमाल, लॉन्च डेट से इंजन तक पढ़ें पूरी डिटेल
Tata Aeris खरीदने का प्लान, पहले जान लें कौन सा Variant आपके लिए सही
Tata Aeris खरीदने का प्लान, पहले जान लें कौन सा Variant आपके लिए सही
बारिश के बाद ब्रेक से बार-बार आ रही आवाज, जानें कब है खतरे की निशानी?
बारिश के बाद ब्रेक से बार-बार आ रही आवाज, जानें कब है खतरे की निशानी?

वीडियोज

Patiala University Mystery: पटियाला की यूनिवर्सिटी में साए का आतंक !
SIR Controversy: 'लोकतंत्र में चुनाव आयोग की अहम भूमिका'- Chirag Paswan | Gyanesh Kumar | EC
Chitra Tripathi | SIR Controversy: बैठक तो कर ली Gyanesh Kumar ने... सवालों का जवाब कब?| Voter List
PM Modi joins 'Bhajan clubbing' : भजन से 'वोट वंदन'? | ABP News
Punjab University: पंजाब की यूनिवर्सिटी में 'भूत' पर क्लेश! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SIR विवाद: 'जनादेश को स्वीकार करना सीखें', EC के समर्थन में उतरे चंद्रबाबू नायडू
SIR विवाद: 'जनादेश को स्वीकार करना सीखें', EC के समर्थन में उतरे चंद्रबाबू नायडू
'बहुत बुरी बात है... राहुल गांधी माफी मांगें', नेता प्रतिपक्ष पर क्यों बरसे CM मोहन यादव?
'बहुत बुरी बात है... राहुल गांधी माफी मांगें', नेता प्रतिपक्ष पर क्यों बरसे CM मोहन यादव?
'कभी यह ख्याल नहीं आएगा कि...', रोहित शर्मा ने 2027 ODI वर्ल्ड कप को लेकर दिया बड़ा बयान
'कभी यह ख्याल नहीं आएगा कि...', रोहित शर्मा ने 2027 ODI वर्ल्ड कप को लेकर दिया बड़ा बयान
The Vvaan vs The Paradise BO Saturday: 'द पैराडाइज' 76 करोड़ के पार, जानें- 'द वन' का संडे कलेक्शन
'द पैराडाइज' 76 करोड़ के पार, जानें- 'द वन' का संडे कलेक्शन
Video: कुणाल घोष की गाड़ी पर हमला, फेंके गए अंडे, TMC विधायक बोले- यह जंगलराज
Video: कुणाल घोष की गाड़ी पर हमला, फेंके गए अंडे, TMC विधायक बोले- यह जंगलराज
मौसंबी की खेती में कितनी कमाई? जान लें लागत से मुनाफे तक का हिसाब
मौसंबी की खेती में कितनी कमाई? जान लें लागत से मुनाफे तक का हिसाब
एक हफ्ते के अंदर खोलें होर्मुज..., वॉर खत्म करने के लिए US को ईरान ने भेजे ये नए प्रस्ताव
एक हफ्ते के अंदर खोलें होर्मुज..., वॉर खत्म करने के लिए US को ईरान ने भेजे ये नए प्रस्ताव
'ज्ञानेश कुमार को इस्तीफा देना होगा, नहीं तो...', ममता ने बताया INDIA गठबंधन का प्लान
'ज्ञानेश कुमार को इस्तीफा देना होगा, नहीं तो...', ममता ने बताया INDIA गठबंधन का प्लान
Embed widget