एक्सप्लोरर

30 हजार सैलरी में भी खरीद सकेंगे ये सस्ती इलेक्ट्रिक कार, मिनटों में समझिए EMI का हिसाब

MG Comet EV on EMI: एमजी की इस इलेक्ट्रिक कार की एक्स-शोरूम कीमत 7.35 लाख रुपये से शुरू होती है और टॉप मॉडल के लिए यह कीमत 9.65 लाख रुपये है.आइए इसके ऑन रोड प्राइस और फीचर्स के बारे में जानते हैं.

MG Comet EV on Down Payment and EMI: अगर आप शहर के अंदर ऑफिस या डेली कम्यूट के लिए एक किफायती और स्मार्ट इलेक्ट्रिक कार की तलाश कर रहे हैं, तो MG Comet EV आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकती है.

यह कार फिलहाल भारत की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कारों में से एक है, जिसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 7.35 लाख है. दिल्ली में इसके Executive वेरिएंट की ऑन-रोड कीमत लगभग 7.75 लाख है, जिसमें इंश्योरेंस, आरटीओ और अन्य चार्जेस शामिल हैं. MG Comet EV का बेस वेरिएंट खरीदने के लिए अगर आपकी मासिक आय 30,000 है, तो आप इस कार को 1 लाख रुपये की डाउन-पेमेंट देकर फाइनेंस कर सकते हैं.

कितना देना होगा डाउन-पेमेंट और EMI?

EMI कैलकुलेशन के अनुसार, बाकी बचे 6.75 लाख की राशि के लिए यदि बैंक 9% की ब्याज दर पर 5 साल (60 महीने) की अवधि के लिए लोन देता है, तो आपको हर महीने लगभग 14,000 की किस्त चुकानी होगी. इस अवधि में कुल ब्याज के रूप में लगभग 1.65 लाख एक्स्ट्रा देना होगा. हालांकि यह कैलकुलेशन बैंक की शर्तों, आपके CIBIL स्कोर और डीलरशिप की फाइनेंसिंग पॉलिसी पर निर्भर करता है, इसलिए EMI की राशि थोड़ी ऊपर-नीचे हो सकती है.

बैटरी, मोटर और रेंज 

बैटरी, मोटर और रेंज की बात करें तो MG Comet EV में 17.3 kWh की लिथियम-आयन बैटरी मिलती है, जो सिंगल मोटर सेटअप के साथ 41.42 bhp की पावर और 110 Nm का टॉर्क जनरेट करती है. यह कार ARAI की ओर से सर्टिफाइड एक बार फुल चार्ज में 230 किलोमीटर की रेंज देती है, जो शहर के इस्तेमाल के लिए काफी है. इस इलेक्ट्रिक कार में तीन ड्राइविंग मोड्स -Eco, Normal और Sport दिए गए हैं, जो अलग-अलग राइडिंग जरूरतों के लिए परफॉर्मेंस को कस्टमाइज करने की सुविधा देते हैं. इसे 3.3 kW AC चार्जर की मदद से 0 से 100% चार्ज करने में लगभग 7 घंटे का समय लगता है.

MG Comet की सेफ्टी फीचर्स

सेफ्टी फीचर्स की बात करें तो MG Comet EV में डुअल फ्रंट एयरबैग्स, ABS + EBD, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC), हिल होल्ड असिस्ट, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS) और रिवर्स पार्किंग कैमरा जैसे कई एडवांस फीचर्स मिलते हैं.

ये भी पढ़ें: Jaguar टाइप 00 की EV कॉन्सेप्ट कार भारत में एंट्री के लिए तैयार, अगले महीने होगी पेश, जानें फीचर्स और रेंज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2027 से कारों का Safety Test होगा मुश्किल, बदल जाएगा पूरा सिस्टम
2027 से कारों का Safety Test होगा मुश्किल, बदल जाएगा पूरा सिस्टम
नई Duster Hybrid मचाएगी धमाल, लॉन्च डेट से इंजन तक पढ़ें पूरी डिटेल
नई Duster Hybrid मचाएगी धमाल, लॉन्च डेट से इंजन तक पढ़ें पूरी डिटेल
Tata Aeris खरीदने का प्लान, पहले जान लें कौन सा Variant आपके लिए सही
Tata Aeris खरीदने का प्लान, पहले जान लें कौन सा Variant आपके लिए सही
बारिश के बाद ब्रेक से बार-बार आ रही आवाज, जानें कब है खतरे की निशानी?
बारिश के बाद ब्रेक से बार-बार आ रही आवाज, जानें कब है खतरे की निशानी?

वीडियोज

Patiala University Mystery: पटियाला की यूनिवर्सिटी में साए का आतंक !
SIR Controversy: 'लोकतंत्र में चुनाव आयोग की अहम भूमिका'- Chirag Paswan | Gyanesh Kumar | EC
Chitra Tripathi | SIR Controversy: बैठक तो कर ली Gyanesh Kumar ने... सवालों का जवाब कब?| Voter List
PM Modi joins 'Bhajan clubbing' : भजन से 'वोट वंदन'? | ABP News
Punjab University: पंजाब की यूनिवर्सिटी में 'भूत' पर क्लेश! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूपी में आज भी भारी बारिश का अलर्ट, कब मिलेगी राहत? लखनऊ में टूटा 19 साल का रिकॉर्ड
यूपी में आज भी भारी बारिश का अलर्ट, कब मिलेगी राहत? लखनऊ में टूटा 19 साल का रिकॉर्ड
SIR विवाद: 'जनादेश को स्वीकार करना सीखें', EC के समर्थन में उतरे चंद्रबाबू नायडू
SIR विवाद: 'जनादेश को स्वीकार करना सीखें', EC के समर्थन में उतरे चंद्रबाबू नायडू
'कभी यह ख्याल नहीं आएगा कि...', रोहित शर्मा ने 2027 ODI वर्ल्ड कप को लेकर दिया बड़ा बयान
'कभी यह ख्याल नहीं आएगा कि...', रोहित शर्मा ने 2027 ODI वर्ल्ड कप को लेकर दिया बड़ा बयान
The Vvaan vs The Paradise BO Saturday: 'द पैराडाइज' 76 करोड़ के पार, जानें- 'द वन' का संडे कलेक्शन
'द पैराडाइज' 76 करोड़ के पार, जानें- 'द वन' का संडे कलेक्शन
Video: कुणाल घोष की गाड़ी पर हमला, फेंके गए अंडे, TMC विधायक बोले- यह जंगलराज
Video: कुणाल घोष की गाड़ी पर हमला, फेंके गए अंडे, TMC विधायक बोले- यह जंगलराज
दिल्ली में बारिश ने गिराया 3 डिग्री पारा, बदला मौसम का मिजाज, आज का अपडेट
दिल्ली में बारिश ने गिराया 3 डिग्री पारा, बदला मौसम का मिजाज, आज का अपडेट
एक हफ्ते के अंदर खोलें होर्मुज..., वॉर खत्म करने के लिए US को ईरान ने भेजे ये नए प्रस्ताव
एक हफ्ते के अंदर खोलें होर्मुज..., वॉर खत्म करने के लिए US को ईरान ने भेजे ये नए प्रस्ताव
'ज्ञानेश कुमार को इस्तीफा देना होगा, नहीं तो...', ममता ने बताया INDIA गठबंधन का प्लान
'ज्ञानेश कुमार को इस्तीफा देना होगा, नहीं तो...', ममता ने बताया INDIA गठबंधन का प्लान
Embed widget