एक्सप्लोरर

Jaguar टाइप 00 की EV कॉन्सेप्ट कार भारत में एंट्री के लिए तैयार, अगले महीने होगी पेश, जानें फीचर्स और रेंज

Jaguar Type 00 Concept: जगुआर टाइप 00 कॉन्सेप्ट की भारत में एंट्री तय हो गई है. यह लग्जरी EV अगले महीने मुंबई में पहली बार प्रदर्शित की जाएगी. आइए इस प्रीमियम ई-कार की फीचर्स के बारे में जानते हैं.

Jaguar Type 00 Concept: भारत में लग्जरी और इलेक्ट्रिक कार के शौकीनों के लिए बड़ी खुशखबरी है. Jaguar की लेटेस्ट इलेक्ट्रिक जीटी कार Jaguar Type 00 अब भारत में एंट्री करने को तैयार है.

दरअसल, कंपनी ने पुष्टि की है कि यह कार 14 जून 2025 को मुंबई में अपने नए अवतार के साथ पेश की जाएगी. यह इवेंट Jaguar की ग्लोबल टूर का हिस्सा है, जिसमें पहले ही पेरिस, लंदन और मोनाको जैसे शहरों में यह कार सुर्खियां बटोर चुकी है.

क्या है Jaguar Type 00?

Jaguar Type 00 सिर्फ एक कॉन्सेप्ट कार नहीं, बल्कि यह ब्रांड की भविष्य की पहचान है. इसे EV सेगमेंट में Jaguar की नई शुरुआत और विजन के रूप में देखा जा रहा है. यह कार एक प्योर इलेक्ट्रिक GT कूपे होगी, जिसमें खूबसूरत डिजाइन के साथ तकनीक का बेहतरीन मेल देखने को मिलेगा. इसकी डिजाइन फिलॉसफी पुराने Jaguar की रॉयल पहचान को नए जमाने की टेक्नोलॉजी के साथ जोड़ती है.

डिजाइन और रेंज

Jaguar Type 00 के डिजाइन और रेंज की बात करें तो इसमें लंबा बोनट और स्लोपिंग रूफलाइन वाला एग्रेसिव स्टाइल मिलेगा, जो इसे एक प्रीमियम स्पोर्टी लुक देता है. इसकी बॉडी टैंक जैसी मजबूत और शार्प लाइनों से सजी है, जो इसे एक बोल्ड और दमदार पहचान देती है. यह कार Jaguar के JEA प्लेटफॉर्म पर आधारित होगी और एक बार फुल चार्ज होने पर करीब 770 किलोमीटर की रेंज देने में सक्षम होगी. इसकी डिजाइन इतनी आकर्षक है कि इसे देखते ही लोग इसकी ओर खिंचे चले आएंगे.

भारत में लॉन्च क्यों है खास?

भारत में इसका डेब्यू इसलिए खास है क्योंकि Jaguar ने अपनी इस कॉन्सेप्ट कार को प्रोडक्शन से पहले भारत में पेश कर यह दिखाया है कि कंपनी भारतीय बाजार को कितनी अहमियत देती है. मुंबई में इसका प्रदर्शन यह भी दर्शाता है कि JLR ग्रुप भारत को एक महत्वपूर्ण ग्लोबल इनोवेशन हब मानता है. अब तक इस कार में 32,000 से ज्यादा लोगों ने दिलचस्पी दिखाई है, जबकि इसकी बिक्री अभी शुरू भी नहीं हुई है.

कब आएगा प्रोडक्शन मॉडल?

Jaguar के अनुसार, Type 00 का प्रोडक्शन वर्जन 2025 के अंत तक ग्लोबली लॉन्च किया जाएगा और 2026 में इसकी बिक्री शुरू होगी. यह कार हाई-एंड इलेक्ट्रिक सेगमेंट में Porsche Taycan और Tesla Model S जैसी प्रीमियम इलेक्ट्रिक कारों को चुनौती देगी.

Jaguar Type 00 को खास इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि यह कंपनी को अल्ट्रा-लग्जरी इलेक्ट्रिक कार सेगमेंट में आगे ले जाने की दिशा में एक बड़ा कदम है. इसकी डिजाइन आधुनिक तकनीक को दर्शाती है, लेकिन इसमें Jaguar की क्लासिक खूबसूरती और विरासत भी देखने को मिलती है. Jaguar की यह रणनीति है कि वह EV मार्केट में सिर्फ मौजूद न रहे, बल्कि एक लीडर की भूमिका में नजर आए.

ये भी पढ़ें: शानदार माइलेज, बड़ा सनरूफ और ADAS सेफ्टी वाली ये SUV मार्केट में जल्द करेगी एंट्री, जानें कीमत से लेकर फीचर्स तक की पूरी डिटेल्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब आप इस कंपनी के जरिए खरीद सकेंगे सेकेंड हैंड EV, पसंद नहीं आने पर पैसा वापस
अब आप इस कंपनी के जरिए खरीद सकेंगे सेकेंड हैंड EV, पसंद नहीं आने पर पैसा वापस
2 लाख की डाउन पेमेंट पर Renault Duster खरीदें तो हर महीने कितनी बनेगी EMI? जानें हिसाब
2 लाख की डाउन पेमेंट पर Renault Duster खरीदें तो हर महीने कितनी बनेगी EMI? जानें हिसाब
1200 KM तक की मिलेगी रेंज, जल्द एंट्री लेने जा रहीं 3 प्लग-इन हाइब्रिड SUV, लिस्ट में ये नाम शामिल
1200 KM तक की मिलेगी रेंज, जल्द एंट्री लेने जा रहीं 3 प्लग-इन हाइब्रिड SUV
E20 फ्यूल पर नितिन गडकरी का खुला चैलेंज, बोले- 'एक भी गाड़ी खराब हुई तो सामने लाएं'
E20 फ्यूल पर नितिन गडकरी का खुला चैलेंज, बोले- 'एक भी गाड़ी खराब हुई तो सामने लाएं'

वीडियोज

Tata Sierra EV QWD first look and interior, features | #tata #tatasierraev #autolive #sierraev
Mumbai Rains: हर तरफ से 'कटा', मुंबई बना टापू! |ABPLIVE
Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
निज्जर हत्याकांड में भारत को घसीटने वाले पूर्व कनाडा PM के दावे की निकली हवा, RCMP ने खोली पोल
निज्जर हत्याकांड में भारत को घसीटने वाले पूर्व कनाडा PM के दावे की निकली हवा, RCMP ने खोली पोल
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
इतिहास में दर्ज हुआ अर्जेंटीना और इजिप्ट का मैच, रिकॉर्ड बनने के साथ हुआ भयंकर विवाद; मेसी पर लगा आरोप
इतिहास में दर्ज हुआ अर्जेंटीना और इजिप्ट का मैच, रिकॉर्ड बनने के साथ हुआ भयंकर विवाद
'कैंसर' है ईरान सरकार, जड़ से खत्म करना जरूरी...', ताबड़तोड़ एयरस्ट्राइक के बाद ट्रंप की तेहरान को धमकी
'कैंसर' है ईरान सरकार, जड़ से खत्म करना जरूरी...', ताबड़तोड़ एयरस्ट्राइक के बाद ट्रंप की तेहरान को धमकी
Indian Weapon Demand: ब्रह्मोस से आकाशतीर तक, दुनिया में बढ़ रही भारतीय हथियारों की मांग, इंडिया बनेगा डिफेंस किंग?
ब्रह्मोस से आकाशतीर तक, दुनिया में बढ़ रही भारतीय हथियारों की मांग, इंडिया बनेगा डिफेंस किंग?
Prabhas Mandal Encounter: 'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
मेलोनी पर डोनाल्ड ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
मेलोनी को लेकर ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
Embed widget