एक्सप्लोरर

सिर्फ 17 हजार रुपये की EMI पर मिल जाएगी देश की सबसे सस्ती EV, यहां जान लें डाउन पेमेंट का हिसाब

MG Comet EV on EMI: एमजी कॉमेट ईवी को दिल्ली में 50 हजार रुपये का डाउन पेमेंट देकर खरीदा जा सकता है. इसके लिए आपको बैंक से 7 लाख रुपये का कार लोन लेना होगा. आइए इसकी पूरी डिटेल्स जान लेते हैं.

MG Comet EV on Down Payment and EMI: देश की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार कही जाने वाली MG Comet EV को खूब पसंद किया जाता है. हाल ही में इस ईवी की कीमत में बढ़ोतरी की गई थी, जिसके बावजूद भी यह कार किफायती कीमत पर बिक्री के लिए मिल रही है.

अगर आप कम कीमत में इस इलेक्ट्रिक कार को खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो आप कार को डाउन पेमेंट पर खरीद सकते हैं और हर महीने कार की ईएमआई दे सकते हैं. यहां हम आपको एमजी कॉमेट की ऑन-रोड कीमत और EMI के बारे में बताने जा रहे हैं. 

एमजी की इस इलेक्ट्रिक कार की एक्स-शोरूम कीमत 7 लाख रुपये से शुरू होती है और टॉप मॉडल के लिए यह कीमत 9.65 लाख रुपये है. दिल्ली में इस कार को 7.50 लाख रुपये में खरीदा जा सकता है. यहां हम कार के बेस मॉडल के फाइनेंस प्लान के बारे में बताने जा रहे हैं. 

हर महीने कितने रुपये की EMI देनी होगी? 

MG Comet EV को दिल्ली में 50 हजार रुपये का डाउन पेमेंट देकर खरीदा जा सकता है. इसके लिए आपको बैंक से 7 लाख रुपये का लोन लेना होगा. अगर आपको यह लोन 8 फीसदी ब्याज दर से मिलता है और अगर आप यह लोन 4 साल के लिए लेते हैं तो आपको हर महीने 17 हजार रुपये की EMI देनी होगी और आपको बैंक को 4 साल में कुल 8.20 लाख रुपये चुकाने होंगे. 

MG Comet EV का पावरट्रेन और फीचर्स

एमजी कॉमेट ईवी के फीचर्स की बात करें तो कंपनी ने इसमें 17.3 kWh का बैटरी पैक प्रदान कराया है. यह कार 42 पीएस की पावर के साथ 110 एनएम का टॉर्क प्रड्यूस करती है. इसके अलावा इस कार में 3.3 किलोवॉट का चार्जर दिया गया है जिसकी मदद से यह कार 5 घंटों में 80 फीसदी तक चार्ज हो जाती है.

एमजी कॉमेट को फुल चार्ज होने में करीब 7 घंटों का समय लगता है. हालांकि 7.4 किलोवॉट के एसी फॉस्ट चार्जर की मदद से इस कार को 0 से 80 फीसदी तक महज 2.5 घंटों में चार्ज किया जा सकता है.

कंपनी के मुताबिक, यह कार एक बार फुल चार्ज होने पर 230 किमी की रेंज प्रदान करती है. एमजी कॉमेट ईवी में 10.25 इंच की इंफोटेनमेंट स्क्रीन, एक डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कलस्टर, टर्न बॉय टर्न नेविगेशन, रियल टाइम ट्रैफिक अपडेट के साथ वेदर इंफोर्मेंशन देने वाला फीचर दिया हुआ है.

यह भी पढ़ें:-

इतने सालों से स्पेस में सूर्य के चक्कर काट रही Tesla की यह कार, जानें क्या है वजह? 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2027 से कारों का Safety Test होगा मुश्किल, बदल जाएगा पूरा सिस्टम
2027 से कारों का Safety Test होगा मुश्किल, बदल जाएगा पूरा सिस्टम
नई Duster Hybrid मचाएगी धमाल, लॉन्च डेट से इंजन तक पढ़ें पूरी डिटेल
नई Duster Hybrid मचाएगी धमाल, लॉन्च डेट से इंजन तक पढ़ें पूरी डिटेल
Tata Aeris खरीदने का प्लान, पहले जान लें कौन सा Variant आपके लिए सही
Tata Aeris खरीदने का प्लान, पहले जान लें कौन सा Variant आपके लिए सही
बारिश के बाद ब्रेक से बार-बार आ रही आवाज, जानें कब है खतरे की निशानी?
बारिश के बाद ब्रेक से बार-बार आ रही आवाज, जानें कब है खतरे की निशानी?

वीडियोज

Patiala University Mystery: पटियाला की यूनिवर्सिटी में साए का आतंक !
SIR Controversy: 'लोकतंत्र में चुनाव आयोग की अहम भूमिका'- Chirag Paswan | Gyanesh Kumar | EC
Chitra Tripathi | SIR Controversy: बैठक तो कर ली Gyanesh Kumar ने... सवालों का जवाब कब?| Voter List
PM Modi joins 'Bhajan clubbing' : भजन से 'वोट वंदन'? | ABP News
Punjab University: पंजाब की यूनिवर्सिटी में 'भूत' पर क्लेश! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SIR विवाद: 'जनादेश को स्वीकार करना सीखें', EC के समर्थन में उतरे चंद्रबाबू नायडू
SIR विवाद: 'जनादेश को स्वीकार करना सीखें', EC के समर्थन में उतरे चंद्रबाबू नायडू
'बहुत बुरी बात है... राहुल गांधी माफी मांगें', नेता प्रतिपक्ष पर क्यों बरसे CM मोहन यादव?
'बहुत बुरी बात है... राहुल गांधी माफी मांगें', नेता प्रतिपक्ष पर क्यों बरसे CM मोहन यादव?
'कभी यह ख्याल नहीं आएगा कि...', रोहित शर्मा ने 2027 ODI वर्ल्ड कप को लेकर दिया बड़ा बयान
'कभी यह ख्याल नहीं आएगा कि...', रोहित शर्मा ने 2027 ODI वर्ल्ड कप को लेकर दिया बड़ा बयान
The Vvaan vs The Paradise BO Saturday: 'द पैराडाइज' 76 करोड़ के पार, जानें- 'द वन' का संडे कलेक्शन
'द पैराडाइज' 76 करोड़ के पार, जानें- 'द वन' का संडे कलेक्शन
Video: कुणाल घोष की गाड़ी पर हमला, फेंके गए अंडे, TMC विधायक बोले- यह जंगलराज
Video: कुणाल घोष की गाड़ी पर हमला, फेंके गए अंडे, TMC विधायक बोले- यह जंगलराज
मौसंबी की खेती में कितनी कमाई? जान लें लागत से मुनाफे तक का हिसाब
मौसंबी की खेती में कितनी कमाई? जान लें लागत से मुनाफे तक का हिसाब
एक हफ्ते के अंदर खोलें होर्मुज..., वॉर खत्म करने के लिए US को ईरान ने भेजे ये नए प्रस्ताव
एक हफ्ते के अंदर खोलें होर्मुज..., वॉर खत्म करने के लिए US को ईरान ने भेजे ये नए प्रस्ताव
'ज्ञानेश कुमार को इस्तीफा देना होगा, नहीं तो...', ममता ने बताया INDIA गठबंधन का प्लान
'ज्ञानेश कुमार को इस्तीफा देना होगा, नहीं तो...', ममता ने बताया INDIA गठबंधन का प्लान
Embed widget