एक्सप्लोरर

Upcoming MG Cars: भारत में एमजी की ये दो कारें मचाएंगी तहलका, एक इलेक्ट्रिक एमपीवी भी होगी शामिल 

MG Astor Facelift: न्यू जेनरेशन एमजी एस्टर में नए डिजाइन की ग्रिल, ट्वीक्ड बम्पर और अपडेटेड हेडलैम्प्स के साथ नया अपडेटेड फ्रंट फेशिया होगा. नोज ग्रिल पहले की तुलना में सपाट दिखती है.

MG Cloud EV: दिग्गज ऑटोमेकर कंपनी MG Motor India अपनी पॉपुलर एस्टर एसयूवी को नये अवतार के साथ भारत में लाने वाली है. इसके अलावा कंपनी कॉम्पैक्ट एमपीवी सेगमेंट में नई क्लाउड ईवी भी लाएगी. इन दोनों अपकमिंग कारों के डिजाइन पेटेंट वेब पर लीक हो गए हैं, जिससे की फ्यूचरिस्टिक डिजाइन लैंग्वेज का पता चलता है. नई एस्टर की शुरुआत 2025 के अंत में होने की संभावना है और भारत में 2026 में इसकी लॉन्चिंग हो सकती है, जबकि नई एमपीवी की बिक्री 2024 में शुरू होने की उम्मीद है. आइए जानते हैं इन दोनों अपकमिंग कारों के बारे में. 

एमजी क्लाउड ईवी

जेडएस ईवी और कॉमेट के बाद, क्लाउड ईवी भारत में कंपनी की तीसरी इलेक्ट्रिक पेशकश होगी. पेटेंट इमेज में ब्लैक-ऑफ फ्रंट ग्रिल, प्रोजेक्टर हेडलैंप, बाईं ओर फ्रंट डेंडर-माउंटेड चार्जिंग पोर्ट और चौड़ा एयर डैम दिखाया गया है. इस कॉम्पैक्ट एमपीवी में डुअल-टोन अलॉय व्हील, ब्लैक रूफ, पैनोरमिक सनरूफ, फ्रंट डोर माउंटेड ORVM और इंटीग्रेटेड रियर स्पॉइलर भी होंगे. एमजी क्लाउड ईवी के इंटीरियर का खुलासा फिलहाल नहीं हुआ है. हालांकि, इसमें एक बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, एक फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, 3-स्पोक स्टीयरिंग व्हील, रियर एसी वेंट और क्होराइजेंटल एसी वेंट मिलने की उम्मीद है.

ग्लोबल मार्केट में क्लाउड ईवी दो बैटरी पैक ऑप्शंस; 37.9kWh और 50.6kWh के साथ एक इलेक्ट्रिक मोटर से लैस है. छोटे बैटरी पैक के साथ, यह 360 किमी की रेंज देती है और बड़े बैटरी पैक के साथ 460 किमी की रेंज मिलती है.

एमजी एस्टर फेसलिफ्ट 

न्यू जेनरेशन एमजी एस्टर में नए डिजाइन की ग्रिल, ट्वीक्ड बम्पर और अपडेटेड हेडलैम्प्स के साथ नया अपडेटेड फ्रंट फेशिया होगा. नोज ग्रिल पहले की तुलना में सपाट दिखती है, और बोनट थोड़ा लंबा दिखता है. नए डिजाइन के अलॉय व्हील्स और नई शोल्डर लाइन के साथ साइड प्रोफाइल को अपडेट किया जाएगा. इसके विंग मिरर में लेन वॉच कैमरे होंगे, और ग्लास एरिया पहले की तुलना में थोड़ा बड़ा लगता है. पीछे की तरफ, इसमें नए डिज़ाइन किए गए बम्पर, रैपअराउंड टेललैंप्स और नए डिज़ाइन किए गए टेलगेट मिलेंगे. रिपोर्ट्स के अनुसार नई एमजी एस्टर को तीन पावरट्रेन ऑप्शंस; पेट्रोल, डीजल और हाइब्रिड के साथ पेश किया जा सकता है.

Upcoming MG Cars: भारत में एमजी की ये दो कारें मचाएंगी तहलका, एक इलेक्ट्रिक एमपीवी भी होगी शामिल 

यह भी पढ़ें -

लोगों पर सिर चढ़कर बोल रहा है नई Maruti Swift का जादू, दस दिन में बुकिंग का आंकड़ा 10 हजार पार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब इन सड़कों पर भी लगेगा टोल, 40 से 350 रुपये तक रहेगा चार्ज
अब इन सड़कों पर भी लगेगा टोल, 40 से 350 रुपये तक रहेगा चार्ज
चालान का झंझट खत्म करने का मौका, दिल्ली Lok Adalat की नई तारीख आई सामने
चालान का झंझट खत्म करने का मौका, दिल्ली Lok Adalat की नई तारीख आई सामने
पेट्रोल छोड़िए, महज 25 रुपये/लीटर में चलेगी कार, हुआ बड़ा खुलासा
पेट्रोल छोड़िए, महज 25 रुपये/लीटर में चलेगी कार, हुआ बड़ा खुलासा
बारिश खत्म होते ही कार में करा लें ये 5 काम, वरना जेब होगी ढीली
बारिश खत्म होते ही कार में करा लें ये 5 काम, वरना जेब होगी ढीली

वीडियोज

YRKKH: Kabir संग भागी Maira, खुद को कोसते हुए टूट कर बिखरे Abhira-Armaan!
Bollywood News: MrBeast के साथ ‘रामायण’ के प्रमोशन पर क्यों उठे सवाल? (27.09.26)
Rise & Fall 2: Virender Sehwag ने Hosting Debut, Cricket और नए Reality Show पर की बात
Bigg Boss 20: Rhiti Tiwari के ₹25 हजार Pocket Money Claim पर Ekam Bawa के सवाल
Amitabh Bachchan-Jaya Bachchan की शादी का राज, एक बातचीत में तय हो गया था रिश्ता

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नितिन नवीन की बंगाल BJP सांसदों-विधायकों संग बैठक, किन मुद्दों पर हुई बात?
नितिन नवीन की बंगाल BJP सांसदों-विधायकों संग बैठक, किन मुद्दों पर हुई बात?
असदुद्दीन ओवैसी ने SIR को बताया बैकडोर NRC, बोले - 'हो सकता है कि...'
असदुद्दीन ओवैसी ने SIR को बताया बैकडोर NRC, बोले - 'हो सकता है कि...'
अंबाला में तीन मंजिला बिल्डिंग ढही, 3 लोगों की मौत, कई मलबे में दबे
अंबाला में तीन मंजिला बिल्डिंग ढही, 3 लोगों की मौत, कई मलबे में दबे
'ब्लॉकबस्टर संडे', आज दिखेगा 3 ODI का रोमांच, IND-WI के साथ ये टीम बिखेरेंगी जलवा
'ब्लॉकबस्टर संडे', आज दिखेगा 3 ODI का रोमांच, IND-WI के साथ ये टीम बिखेरेंगी जलवा
मलयालम फिल्म 'बेथलेहम कुडुंबा यूनिट' की OTT रिलीज कंफर्म, कमाया था 991% प्रॉफिट
मलयालम फिल्म 'बेथलेहम कुडुंबा यूनिट' की OTT रिलीज कंफर्म, कमाया था 991% प्रॉफिट
‘मुझे समुद्र में तैरना...’, EC विवाद के बीच राहुल गांधी का क्रिप्टिक पोस्ट
‘मुझे समुद्र में तैरना...’, EC विवाद के बीच राहुल गांधी का क्रिप्टिक पोस्ट
विपक्ष के भारी विरोध के बाद बैकफुट पर विजय सरकार! वापस लिया ये बड़ा फैसला
विपक्ष के भारी विरोध के बाद बैकफुट पर विजय सरकार! वापस लिया ये बड़ा फैसला
चीनी Smartphone Brands में कौन है सबसे दमदार? जानें किसके फोन हैं सबसे बेस्ट!
चीनी Smartphone Brands में कौन है सबसे दमदार? जानें किसके फोन हैं सबसे बेस्ट!
Embed widget