एक्सप्लोरर

Mercedes-Benz EV: 8 जुलाई को लॉन्च होगी मर्सिडीज-बेंज EQA, बनेगी मोस्ट अफोर्डेबल EV?

Mercedes-Benz EQA Launch Date: मर्सिडीज-बेंज अगले महीने 8 जुलाई को एक शानदार इलेक्ट्रिक कार भारतीय बाजार में उतारने जा रही है. इस इलेक्ट्रिक एसयूवी में 70.5 kWh का बैटरी पैक मिल सकता है.

Mercedes-Benz EQA SUV: लग्जरी कार निर्माता कंपनी मर्सिडीज-बेंज जल्द ही भारतीय बाजार में एक शानदार कार उतारने जा रही है. ये एक लग्जीरियस इलेक्ट्रिक कार है. मर्सिडीज-बेंज लग्जरी ईवी EQA के एंट्री-लेवल मॉडल को अगले महीने ही 8 जुलाई को लॉन्च करने वाली है. मर्सिडीज-बेंज की इस समय EQB, EQE और EQS मार्केट में मौजूद हैं.

कैसी होगी मर्सिडीज-बेंज EQA?

मर्सिडीज-बेंज EQA इलेक्ट्रिक कारों में वॉल्यूम सेगमेंट कार हो सकती है. EQA दिखने में GLA से अलग होगी. इस कार में एक बड़ी ग्रिल लगी मिल सकती है और इसकी ईवी गाड़ियों की तरह इस कार में भी ब्लैंक्ड ऑफ ग्रिल पर स्टार पैटर्न लगा मिल सकता है. मर्सिडीज-बेंज की इस कार में ईवी स्पेसिफिक टायर के साथ में अलॉय व्हील्स भी लगे मिल सकते हैं.


Mercedes-Benz EV: 8 जुलाई को लॉन्च होगी मर्सिडीज-बेंज EQA, बनेगी मोस्ट अफोर्डेबल EV?

मर्सिडीज-बेंज EQA का इंटीरियर

मर्सिडीज-बेंज EQA कई एक्सक्लूजिव कलर ऑप्शन्स के साथ मार्केट में पेश हो सकती है. वहीं इस कार का इंटीरियर GLA से बिल्कुल अलग EV स्पेसिफिक एसेंट्स के साथ आ सकता है. इस इलेक्ट्रिक कार में थ्री-स्पोक स्टीयरिंग व्हील और S-Class की तरह कैपटेटिव बटन लगे मिल सकते हैं. इस कार के ग्लोबल मॉडल में Burmester ऑडियो सिस्टम का फीचर मिलता है. भारत में लॉन्च होने जा रही कार में ये फीचर मिलेगा या नहीं, ये देखने वाली बात होगी.


Mercedes-Benz EV: 8 जुलाई को लॉन्च होगी मर्सिडीज-बेंज EQA, बनेगी मोस्ट अफोर्डेबल EV?

मर्सिडीज-बेंज की इलेक्ट्रिक कार की रेंज

कार निर्माता कंपनी ने अभी अपनी इस कार के स्पेसिफिकेशन और रेंज को लेकर कोई खुलासा नहीं किया है, लेकिन हम उम्मीद कर सकते हैं कि इस कार में 70.5  kWh का बैटरी पैक मिल सकता है, जिससे ये कार सिंगल चार्जिंग में 560 किलोमीटर की दूरी तय कर सकेगी. इस कार में इस बैटरी पैक से छोटा वेरिएंट भी मिल सकता है, लेकिन उस बैटरी पैक में भी 500 किलोमीटर की रेंज मिलने की उम्मीद की जा सकती है. 

मर्सिडीज-बेंज EQA की कीमत की बात करें, तो इस कार की प्राइस इसके EQB मॉडल से कम हो सकती है, तो वहीं GLA की कीमत से ज्यादा होने की उम्मीद है.

ये भी पढ़ें

Citroen India जल्द लॉन्च करेगी MS Dhoni Edition, कार में मिलेंगे माही से जुड़े एसेसरीज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Hyundai Bayon की एंट्री, फीचर्स और स्पेस देख चौंक जाएंगे
Hyundai Bayon की एंट्री, फीचर्स और स्पेस देख चौंक जाएंगे
ड्राइव करते हुए अपनाएंगे से ट्रिक्स, बढ़ जाएगी इलेक्ट्रिक कार की रेंज
ड्राइव करते हुए अपनाएंगे से ट्रिक्स, बढ़ जाएगी इलेक्ट्रिक कार की रेंज
10 लाख के बजट में ये हैं सबसे लो मेंटिनेंस कारें, सर्विसिंग में न के बराबर खर्च
10 लाख के बजट में ये हैं सबसे लो मेंटिनेंस कारें, सर्विसिंग में न के बराबर खर्च
Youdha ePod G लॉन्च, 545 KG पेलोड और 180 KM की रेंज
Youdha ePod G लॉन्च, 545 KG पेलोड और 180 KM की रेंज

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सरकार का विरोध कीजिए, लेकिन...', PM मोदी पर खरगे के बयान को लेकर राजनाथ सिंह की दो टूक
'सरकार का विरोध कीजिए, लेकिन...', PM मोदी पर खरगे के बयान को लेकर राजनाथ सिंह की दो टूक
'पहले सांसद-विधायक खरीदते थे अब...', मनोज जरांगे के 500 करोड़ वाले दावे पर बोले संजय राउत
'पहले सांसद-विधायक खरीदते थे अब...', मनोज जरांगे के 500 करोड़ वाले दावे पर बोले संजय राउत
रामलीला मैदान में रैली से पहले राहुल गांधी का बड़ा बयान, '...तो 30 सेकंड में आंदोलन रुक जाएगा'
रामलीला मैदान में रैली से पहले राहुल का बड़ा बयान, '...तो 30 सेकंड में आंदोलन रुक जाएगा'
वैभव सूर्यवंशी के भाई आशीर्वाद ने मचाया गदर, चौके-छक्कों की बारिश कर ठोका तूफानी शतक
वैभव सूर्यवंशी के भाई आशीर्वाद ने मचाया गदर, चौके-छक्कों की बारिश कर ठोका तूफानी शतक
आमिर खान पर होना था हमला? फिर निशाने पर टाइगर श्रॉफ कैसे आ गए? जांच में चौंकाने वाला खुलासा
आमिर खान पर होना था हमला? फिर निशाने पर टाइगर श्रॉफ कैसे आ गए?
राजनीति में होगी एंट्री? कपिल सिब्बल से सियासत को लेकर क्या बोले रेहान वाड्रा
राजनीति में होगी एंट्री? कपिल सिब्बल से सियासत को लेकर क्या बोले रेहान वाड्रा
राहुल गांधी काफिला हादसे की होगी जांच, यूपी DGP ने गठित की SIT
राहुल गांधी काफिला हादसे की होगी जांच, यूपी DGP ने गठित की SIT
कितनी जलन है...पड़ोसियों ने खरोंच डाली नई-नवेली कार, वीडियो देख भड़के यूजर्स
कितनी जलन है...पड़ोसियों ने खरोंच डाली नई-नवेली कार, वीडियो देख भड़के यूजर्स
Embed widget