एक्सप्लोरर

Mercedes Benz GLE 450 LWB: पढ़िए नई मर्सिडीज-बेंज जीएलई 450 LWB फेसलिफ्ट का रिव्यू, है बड़ी और दमदार लग्जरी एसयूवी 

इसमें सबसे खास इसकी एयर सस्पेंशन की राइड क्वालिटी है, जो कुशन जैसी राइड और कंफर्ट देता है जो कि इस तरह की एक लग्जरी कार से अपेक्षा की जाती है. अच्छे बॉडी कंट्रोल के साथ यह चलाने में बहुत आरामदायक है. 

Mercedes-Benz GLE 450 LWB Facelift Review: ई-क्लास की तरह, एलडब्ल्यूबी (लॉन्ग व्हीलबेस) के साथ जीएलई भारत में रियर में ज्यादा स्पेस और बेहतरीन कंफर्ट के कारण हिट रही है, जो कि इस सेगमेंट सबसे ज्यादा मांग में रहने वाली खासियत है. अब मर्सिडीज-बेंज ने जीएलई को अपडेट किया है और यह कितनी बेहतर है यह जानने के लिए हमने यह कार चलाई. यह नई एएमजी लाइन ट्रिम के स्पोर्टी लुक के साथ पहली नजर में ही पहचान में आ जाती है. जीएलई एलडब्ल्यूबी बड़ी है और ढेर सारे नए एलिमेंट्स की उपस्थिति के कारण यह ऐसी दिखती है, लेकिन इसके कुछ नए एलिमेंट्स इसमें नया स्पोर्टीनेस लुक जोड़ते हैं. फ्रंट में एक नई ग्रिल के साथ काफी बड़े बदलाव किए गए हैं और इसके अंदर एक बड़ी क्रोम लाइन के साथ-साथ मर्सिडीज लोगो के साथ अंदर भी कई जगह यह लोगो दिए गए हैं. इसमें नए 20 इंच के व्हील्स भी हैं. पीछे की तरह नई एलईडी टेल-लाइट्स मिलती हैं लेकिन इसके लुक में अधिक बदलाव नहीं किया गया है. यह काफी यंग दिखती है, लेकिन इसके प्रेजेंस में कोई कमी नहीं आई है.

Mercedes Benz GLE 450 LWB: पढ़िए नई मर्सिडीज-बेंज जीएलई 450 LWB फेसलिफ्ट का रिव्यू, है बड़ी और दमदार लग्जरी एसयूवी 

इंटीरियर और फीचर्स 

इंटीरियर में इसमें एक नया स्टीयरिंग व्हील दिया गया है, जो एस-क्लास के समान दिखता है जबकि साथ में 12.3 इंच की ड्यूल स्क्रीन भी दी गई है. यह टचस्क्रीन उपयोग करने में बहुत आसान है और नए अपडेटेड फ़ंक्शन के साथ काफी स्लीक है. इसमें ट्रांसपेरेंट बोनट' फीचर भी मिलता है जो ईक्यूई और जीएलसी में भी देखने को मिलता है. जिससे कार के नीचे की तरफ देखने में मदद मिलती है. सेंटर कंसोल के निचले हिस्से पर ट्रैकपैड से लेकर क्रोम स्विच तक का लेआउट पहले जैसा ही है, जबकि मेटल/वुड/क्रोम देखने में और ज्यादा प्रीमियम लगता है, जैसा कि आप एक महंगी मर्सिडीज में उम्मीद करते हैं. नए लुक वाला एस-क्लास स्टीयरिंग व्हील ज्यादा एडवांस दिखता है लेकिन इसके टच सेंसिटिव बटन का उपयोग करना मुश्किल है, हालांकि धीरे-धीरे आपको इसकी आदत हो जाएगी.

Mercedes Benz GLE 450 LWB: पढ़िए नई मर्सिडीज-बेंज जीएलई 450 LWB फेसलिफ्ट का रिव्यू, है बड़ी और दमदार लग्जरी एसयूवी 

फीचर्स के तौर पर नए एमबीयूएक्स इंफोटेनमेंट सिस्टम के अलावा इसमें एक शानदार 13 स्पीकर बर्मेस्टर ऑडियो सिस्टम, 4 जोन क्लाइमेट कंट्रोल, हीटेड/कूल्ड मसाज इलेक्ट्रिक फ्रंट सीटें, 360 डिग्री कैमरा और अन्य कई एडवांस फीचर्स मिलते हैं. बेहतरीन ऑल-अराउंड कैमरा इस बड़ी एसयूवी को पार्क करने में मदद करता है. इसमें पिछली सीट पर आराम के साथ-साथ बहुत ज्यादा स्पेस है, एलडब्ल्यूडी व्हीलबेस के कारण यह अपने कंप्टीटर से भी बहुत बेहतर है. इसमें अंदर इसमें काफी जगह है और आप यहां एक बड़े सेंटर आर्मरेस्ट और डुअल जोन क्लाइमेट कंट्रोल के साथ सीट को भी एडजस्ट कर सकते हैं. एक बड़े पैनोरमिक सनरूफ के साथ, नई GLE अपने सेगमेंट में सबसे बड़े केबिन स्पेस के साथ आती है.

Mercedes Benz GLE 450 LWB: पढ़िए नई मर्सिडीज-बेंज जीएलई 450 LWB फेसलिफ्ट का रिव्यू, है बड़ी और दमदार लग्जरी एसयूवी 

पावरट्रेन और ड्राइविंग एक्सपीरियंस 

हमने इसके छह सिलेंडर टर्बो यूनिट के साथ 381hp और 500Nm के आऊटपुट वाले 450 पेट्रोल मॉडल को चलाया. हालांकि, मर्सिडीज ने एक्स्ट्रा 20bhp और 200Nm के आऊटपुट के लिए इसमें एक माइल्ड हाइब्रिड सिस्टम भी जोड़ा है. ड्राइव करने के दौरान, GLE EWB काफी साइलेंट है और शानदार नॉइस कंट्रोल लेवल्स के कारण यह आपको एक इलेक्ट्रिक कार की तरह शांत ड्राइविंग एक्सपीरियंस देगी. पावर डिलीवरी लीनियर है और इसे आरामदायक ड्राइव के लिए ट्यून किया गया है, जबकि हल्की स्टीयरिंग भी ड्राइविंग को आसान बनाती है. इसमें कोई स्पोर्ट मोड नहीं है, लेकिन फिर भी इसकी जरूरत महसूस नहीं है, लेकिन एक्सेलेरेटर को अधिक दबाने से थोड़ा शोर जरूर होता है, हालांकि शांत गति से इसका आनंद लेना बहुत अच्छा लगता है. इसमें सबसे खास इसकी एयर सस्पेंशन की राइड क्वालिटी है, जो कुशन जैसी राइड और कंफर्ट देता है जो कि इस तरह की एक लग्जरी कार से अपेक्षा की जाती है. अच्छे बॉडी कंट्रोल के साथ यह चलाने में बहुत आरामदायक है.

Mercedes Benz GLE 450 LWB: पढ़िए नई मर्सिडीज-बेंज जीएलई 450 LWB फेसलिफ्ट का रिव्यू, है बड़ी और दमदार लग्जरी एसयूवी 

निष्कर्ष

नई GLE और भी ज्यादा आरामदायक और रिफाइंड है और इसमें ऐसा इंटीरियर है जो लग्जरी के मामले में बहुत शानदार है. जो ग्राहक एक दमदार, आरामदायक, बड़ी और लग्जरी एसयूवी खरीदना चाहते हैं, उनके लिए अभी GLE बेहतरीन विकल्प है, हालांकि इसकी कीमतें 1.10 करोड़ रुपये तक पहुंच गई हैं, लेकिन फिर भी इस प्राइस प्वाइंट के लिए यह एक शानदार एसयूवी है. हमें इसका लुक, कंफर्ट, स्पेस, क्वालिटी, और लग्जरी पसंद आई, हालांकि फ़िडली स्टीयरिंग कंट्रोल हमें अच्छा नहीं लगा.

Mercedes Benz GLE 450 LWB: पढ़िए नई मर्सिडीज-बेंज जीएलई 450 LWB फेसलिफ्ट का रिव्यू, है बड़ी और दमदार लग्जरी एसयूवी 

यह भी पढ़ें :- पढ़ें एमजी हेक्‍टर डीजल का फुल रिव्‍यू, कीमत के लिहाज से यह क्‍यों है एक शानदार SUV?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फैंसी नंबर प्लेट का शौक पड़ेगा महंगा, कट सकता है चालान
फैंसी नंबर प्लेट का शौक पड़ेगा महंगा, कट सकता है चालान
Xi Jinping Car Features: कितनी ताकतवर शी जिनपिंग की कार, इसमें कौन-कौन से फीचर्स
कितनी ताकतवर शी जिनपिंग की कार, इसमें कौन-कौन से फीचर्स
Simple ला रही नया सस्ता EV स्कूटर, Chetak से होगा मुकाबला
Simple ला रही नया सस्ता EV स्कूटर, Chetak से होगा मुकाबला
Car Dashboard Warning Lights: डैशबोर्ड पर दिखे ये वॉर्निंग लाइट तो तुरंत रोक दें कार; हो जाएगा बड़ा हादसा
डैशबोर्ड पर दिखे ये वॉर्निंग लाइट तो तुरंत रोक दें कार; हो जाएगा बड़ा हादसा

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget