एक्सप्लोरर

सिर्फ 25 पैसे पर चलेगी 1 KM, भारत में लॉन्च हुई ये शानदार इलेक्ट्रिक बाइक, जानें कीमत

Matter Aera Bike: मैटर ने भारत की पहली गियर वाली इलेक्ट्रिक बाइक Aera लॉन्च की है, जो सिर्फ 25 पैसे प्रति KM की लागत पर चलती है और सिंगल चार्ज में 172 KM की रेंज देती है. आइए डिटेल्स जानते हैं.

Matter Aera Geared Electric Bike: भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग लगातार बढ़ती जा रही है और अब इस दौड़ में नया नाम Matter Aera जुड़ गया है. दरअसल, ये भारत की पहली गियर वाली इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल है, जिसे मैटर (Matter) नामक स्टार्टअप ने दिल्ली में लॉन्च किया है.

इसकी सबसे बड़ी खासियत है कि ये बाइक सिर्फ 25 पैसे प्रति किलोमीटर की लागत पर चलती है और एक बार चार्ज करने पर यह 172 किलोमीटर तक की रेंज देती है. आइए इस इनोवेटिव इलेक्ट्रिक बाइक की कीमत, फीचर्स और परफॉर्मेंस के बारे में विस्तार से जानते हैं.

Matter Aera की कीमत और बुकिंग डिटेल्स

Matter Aera की एक्स-शोरूम कीमत 1,93,826 है. इस इलेक्ट्रिक बाइक को आप मैटर की ऑफिशियल वेबसाइट से आसानी से बुक कर सकते हैं. यह लॉन्च उस समय हुआ है जब दिल्ली जैसे प्रदूषित शहरों में इलेक्ट्रिक वाहनों की डिमांड काफी तेजी से बढ़ रही है. Aera की यूएसपी इसका HyperShift ट्रांसमिशन है, जो एक इन-हाउस डेवलप किया गया 4-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स है, और यह भारत में अब तक किसी भी इलेक्ट्रिक बाइक में नहीं देखा गया था.

Matter Aera में 3 राइड मोड्स

Matter Aera में तीन राइड मोड्स दिए गए हैं, जिन्हें 4-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है. इससे कुल 12 गियर मोड कॉम्बिनेशन मिलते हैं. जहां ज्यादातर इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स में Twist-and-Go एक्सपीरियंस मिलता है, वहीं Aera एक असली राइडिंग फील देता है. बाइक में लिक्विड-कूल्ड इलेक्ट्रिक पावरट्रेन लगाया गया है, जो 5 kWh बैटरी पैक के साथ आता है. कंपनी के मुताबिक, Aera एक बार चार्ज करने पर IDC सर्टिफाइड 172 किलोमीटर तक की रेंज देती है. यह बाइक सिर्फ 2.8 सेकंड में 0 से 40 KM/h की स्पीड पकड़ सकती है.

टॉप क्लास फीचर्स से लैस है Matter Aera

Matter Aera इलेक्ट्रिक बाइक में कई बेहतरीन और मॉडर्न फीचर्स दिए गए हैं. इसमें एक 7-इंच टचस्क्रीन डिस्प्ले है, जो नेविगेशन, म्यूजिक कंट्रोल और राइडिंग स्टैट्स जैसी जरूरी जानकारियां दिखाता है. यह डिस्प्ले OTA (Over-The-Air) सॉफ़्टवेयर अपडेट को भी सपोर्ट करता है, जिससे बाइक समय-समय पर नई तकनीकों के साथ अपडेट रहती है.

इस बाइक को और भी स्मार्ट बनाने के लिए इसमें Matterverse ऐप की मदद से कई कनेक्टिविटी फीचर्स दिए गए हैं. इनमें रिमोट लॉक और अनलॉक, लाइव लोकेशन ट्रैकिंग, जियो-फेंसिंग और राइड एनालिटिक्स जैसे स्मार्ट फीचर्स शामिल हैं. इसके अलावा, इसमें कीलेस स्टार्ट सिस्टम भी दिया गया है, जिससे राइडर को बिना चाबी के बाइक स्टार्ट करने की सुविधा मिलती है.

सिर्फ 25 पैसे प्रति किलोमीटर की माइलेज

Matter Aera न केवल फीचर्स में दमदार है, बल्कि इसकी माइलेज भी बेहद किफायती है. कंपनी के अनुसार, इस इलेक्ट्रिक बाइक को चलाने की अनुमानित लागत सिर्फ 25 पैसे प्रति किलोमीटर है.  Matter Aera में सुरक्षा और आराम का खास ख्याल रखा गया है. इसमें ABS सिस्टम के साथ डुअल डिस्क ब्रेक्स लगाए गए हैं, जो ब्रेकिंग को तेज और सुरक्षित बनाते हैं. बाइक में डुअल सस्पेंशन सिस्टम दिया गया है.

इसके अलावा, बाइक में स्मार्ट पार्क असिस्ट फीचर भी है, जो कम स्पीड पर पार्किंग को आसान बनाता है. कीलेस एंट्री और स्टार्ट/स्टॉप सिस्टम जैसे एडवांस फीचर्स इस बाइक को तकनीक और सुरक्षा के मामले में और भी बेहतर बनाते हैं.

ये भी पढ़ें: अब कार में सिगरेट पीना पड़ेगा महंगा, लग सकता है भारी जुर्माना, जान लें नया नियम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ड्राइव करते हुए लग जाती है नींद, ये ऑटो गैजेट बचाएगा आपकी जान
ड्राइव करते हुए लग जाती है नींद, ये ऑटो गैजेट बचाएगा आपकी जान
स्टियरिंग व्हील पर कवर लगाना क्यों है जरूरी, इससे कैसे टलता है खतरा?
स्टियरिंग व्हील पर कवर लगाना क्यों है जरूरी, इससे कैसे टलता है खतरा?
नवरात्रि में भी EV की धूम, जानें कितनी बढ़ी इनकी बिक्री?
नवरात्रि में भी EV की धूम, जानें कितनी बढ़ी इनकी बिक्री?
Maruti e Vitara कितनी सुरक्षित? क्रैश टेस्ट में मिले 4 स्टार
Maruti e Vitara कितनी सुरक्षित? क्रैश टेस्ट में मिले 4 स्टार

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पिछले 7 दिनों में जो हुआ, वह...' आशुतोष रांका- सौरव दास के लिए इमोशनल हुईं रत्ना सिंह
'पिछले 7 दिनों में जो हुआ, वह...' आशुतोष रांका- सौरव दास के लिए इमोशनल हुईं रत्ना सिंह
यूपी चुनाव से पहले क्या BJP से गठबंधन तोड़ देंगे संजय निषाद? खुद बोले- 'अगर...'
यूपी चुनाव से पहले क्या BJP से गठबंधन तोड़ देंगे संजय निषाद? खुद बोले- 'अगर...'
भारत-पोलैंड की दोस्ती को नई उड़ान, PM मोदी बोले- साझा विरासत हमारी ताकत
भारत-पोलैंड की दोस्ती को नई उड़ान, PM मोदी बोले- साझा विरासत हमारी ताकत
The Paradise OTT Release: नानी की 'द पैराडाइज' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म?
नानी की 'द पैराडाइज' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म?
ICC ने किया ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी को सस्पेंड, चौंकाने वाली वजह आई सामने
ICC ने किया ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी को सस्पेंड, चौंकाने वाली वजह आई सामने
हत्याकांड के आरोपियों की आरा में परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई पुलिस
हत्याकांड के आरोपियों की आरा में परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई पुलिस
इंस्टाग्राम पर आईं सोनिया गांधी, अपनी किताब के साथ शेयर की रील, क्या कुछ लिखा?
इंस्टाग्राम पर आईं सोनिया गांधी, अपनी किताब के साथ शेयर की रील, क्या कुछ लिखा?
बिहार में 12 लाख युवा बनेंगे डिजिटल मित्र, 10वीं पास को मिलेगा मौका
बिहार में 12 लाख युवा बनेंगे डिजिटल मित्र, 10वीं पास को मिलेगा मौका
Embed widget