एक्सप्लोरर

अब कार में सिगरेट पीना पड़ेगा महंगा, लग सकता है भारी जुर्माना, जान लें नया नियम

Challan For Smoking in Car: गाड़ी चलाते समय सिगरेट पीना भी अब चालान कटने की वजह बन सकता है, ठीक वैसे ही जैसे शराब पीकर गाड़ी चलाने पर होता है. आइए जानें नियम तोड़ने पर कितना जुर्माना लग सकता है.

Smoking In Car Penalty: अधिकतर लोग मानते हैं कि केवल शराब पीकर गाड़ी चलाना यानी "ड्रिंक एंड ड्राइव" ही चालान कटने का कारण बनता है, लेकिन अगर आप कार में बैठकर सिगरेट पीते हैं या गाड़ी चलाते समय धूम्रपान करते हैं, तो भी आपको जुर्माना भरना पड़ सकता है.

कई लोगों को इस नियम की जानकारी नहीं होती, और वो अनजाने में यह गलती कर बैठते हैं. आइए जानते हैं कि कार में सिगरेट पीने पर चालान क्यों कटता है, कितना जुर्माना देना पड़ता है और यह कितना खतरनाक साबित हो सकता है.

क्या कहता है मोटर व्हीकल एक्ट?

मोटर व्हीकल एक्ट के अनुसार, सार्वजनिक स्थान पर स्मोकिंग बैन है और यह नियम कारों पर भी लागू होता है. अगर आप कार में बैठकर या गाड़ी चलाते समय सिगरेट पीते हैं, तो यह DMVR 86.1(5)/177 धारा के तहत दंडनीय अपराध है. इस कानून को लागू करने का मकसद सिर्फ धूम्रपान रोकना नहीं है, बल्कि यातायात सुरक्षा और जनहित को सुनिश्चित करना है.

चालान की राशि कितनी है?

इस नियम का उल्लंघन करने पर, खासकर दिल्ली में, पहली बार पकड़े जाने पर आपको 500 रुपये का चालान भरना पड़ सकता है. यदि आप दोबारा इस गलती को दोहराते हैं, तो चालान की राशि 1500 रुपये तक पहुंच सकती है. बता दें कि अलग-अलग राज्यों में यह जुर्माना राशि थोड़ी अलग हो सकती है, लेकिन नियम लगभग सभी राज्यों में लागू है.

यह नियम क्यों है जरूरी?

कार में सिगरेट पीना केवल ट्रैफिक नियम का उल्लंघन ही नहीं है, बल्कि यह आपकी और दूसरों की सुरक्षा के लिए खतरनाक हो सकता है. गाड़ी चलाते समय सिगरेट पीने से ड्राइवर का फोकस कम हो सकता है, जिससे दुर्घटना की संभावना बढ़ जाती है. वहीं, जलती हुई सिगरेट को खुली खिड़की से बाहर फेंकना सड़क किनारे सूखी पत्तियों या कचरे में आग लगने का कारण बन सकता है. कार में मौजूद अन्य लोग या आसपास के लोग पैसिव स्मोकिंग का शिकार हो सकते हैं, जो स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है. अगर स्मोकिंग के चलते ड्राइवर का ध्यान भटकेगा, तो वह ट्रैफिक में रुकावट पैदा कर सकता है.

ये भी पढ़ें: भारत में लॉन्च हुई 2025 Dominar 400, बुलेट को देगी टक्कर, पावर और फीचर्स जानकर चौंक जाएंगे आप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CNG कार चलाते हैं? ये गलती करा सकती है सिलेंडर ब्लास्ट
CNG कार चलाते हैं? ये गलती करा सकती है सिलेंडर ब्लास्ट
Next-Gen Creta होगी इतनी धांसू? Tucson ने दिखाई झलक
Next-Gen Creta होगी इतनी धांसू? Tucson ने दिखाई झलक
बाइक पर बैठीं 3 सवारी तो कितना कटेगा चालान? जानें नियम
बाइक पर बैठीं 3 सवारी तो कितना कटेगा चालान? जानें नियम
Fronx लाने का सपना होगा पूरा, जानें कितनी बनेगी EMI?
Fronx लाने का सपना होगा पूरा, जानें कितनी बनेगी EMI?

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
सोरेन सरकार को झटका, JSSC-GGL समेत 22 रद्द परीक्षा पर HC ने लगाई रोक
सोरेन सरकार को झटका, JSSC-GGL समेत 22 रद्द परीक्षा पर HC ने लगाई रोक
Box Office: जुलाई 2026 का बॉक्स ऑफिस किंग कौन? जानें किस फिल्म ने की सबसे ज्यादा कमाई
जुलाई 2026 का बॉक्स ऑफिस किंग कौन? जानें किस फिल्म ने की सबसे ज्यादा कमाई
इंग्लैंड को बड़ा झटका, पूरे सीजन से बाहर हुआ दिग्गज; होगी सर्जरी
इंग्लैंड को बड़ा झटका, पूरे सीजन से बाहर हुआ दिग्गज; होगी सर्जरी
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
Embed widget