एक्सप्लोरर

मारुति लॉन्च करने जा रही सबसे सस्ती 'हाइब्रिड' कार, शानदार माइलेज के साथ फीचर्स भी जबरदस्त

Maruti Suzuki Hybrid Car: मारुति 2026 में भारत की सबसे सस्ती हाइब्रिड कार लॉन्च करने जा रही है. ये कार भारतीय ग्राहकों को एकदम नई टेक्नोलॉजी, शानदार माइलेज और किफायती कीमत में एक बेहतरीन विकल्प देगी.

Maruti Suzuki Upcoming Car: मारुति सुज़ुकी भारत की सबसे बड़ी और भरोसेमंद कार निर्माता कंपनी के तौर पर जानी जाती है, जो हर वर्ग के उपभोक्ताओं को ध्यान में रखकर अपने मॉडल्स पेश करती है. अब कंपनी इलेक्ट्रिफिकेशन की ओर बड़ा कदम उठाने जा रही है और भारत की सबसे सस्ती हाइब्रिड कार लॉन्च करने की तैयारी में है. आइए इस अपकमिंग हाइब्रिड कार के बारे में विस्तार से जानते हैं.

भारत की सबसे किफायती हाइब्रिड कार

मारुति अभी तक कंपनी टोयोटा से टेक्नोलॉजी उधार लेकर हाइब्रिड मॉडल्स पेश कर रही थी, लेकिन अब मारुति अपना स्वदेशी हाइब्रिड पावरट्रेन विकसित कर रही है, जो ज्यादा भरोसेमंद, किफायती और मेंटेनेंस-फ्रेंडली होगा. इस पावरट्रेन को सबसे पहले मारुति फ्रॉन्क्स में शामिल किया जाएगा और फिर इसे स्विफ्ट, बलेनो, ब्रेजा जैसे पॉपुलर मॉडल्स में भी पेश किया जाएगा. फ्रॉन्क्स हाइब्रिड को 2026 में लॉन्च किया जा सकता है.

इंजन और पावरट्रेन 

मारुति की ओर से विकसित नया हाइब्रिड पावरट्रेन एक 1.2-लीटर Z12E पेट्रोल इंजन और इलेक्ट्रिक मोटर के कंबीनेशन से लैस होगा, जिससे अनुमानित रूप से यह कार लगभग 35 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज दे सकेगी. यह माइलेज इसे देश की सबसे किफायती हाइब्रिड कार बना सकता है. अब तक इतना बेहतर माइलेज सिर्फ प्रीमियम सेगमेंट की गाड़ियों में देखने को मिलता था, लेकिन मारुति इसे आम ग्राहकों की पहुंच में लाना चाहती है.

डिजाइन और फीचर्स

डिजाइन और फीचर्स के मामले में भी फ्रॉन्क्स हाइब्रिड में कई बदलाव देखने को मिल सकते हैं. इसका एक्सटीरियर पहले से ही स्टाइलिश है, लेकिन हाइब्रिड वर्जन में हल्के कॉस्मेटिक बदलावों के साथ "Hybrid" बैजिंग और रिफ्रेश्ड फ्रंट लुक मिलने की संभावना है. इंटीरियर में नया थीम, बड़ा टचस्क्रीन डिस्प्ले, ADAS (एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम), बेहतर साउंड इंसुलेशन और अपडेटेड डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर जैसे फीचर्स जोड़े जा सकते हैं, जो इसे तकनीकी रूप से एडवांस और यूजर एक्सपीरिएंस के लिहाज से बेहतर बनाएंगे.

भारत में हाइब्रिड टेक्नोलॉजी को अपनाना एक बड़ी छलांग होगी, खासकर उस बाजार में जहां ईंधन की कीमतें लगातार बढ़ती रहती हैं. हाइब्रिड वाहन इलेक्ट्रिक गाड़ियों की तुलना में ज्यादा रेंज देती हैं, इन्हें चार्जिंग की जरूरत नहीं होती, ये मौजूद इंफ्रास्ट्रक्चर पर निर्भर नहीं होते और इन्हें चलाना अधिक किफायती और सुविधाजनक होता है. 

ये भी पढ़ें:-

1 लीटर में कितना चलती है KTM की ये दमदार बाइक? जानिए शहर और हाईवे का चौंकाने वाला माइलेज!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Hyundai Bayon में मिलेंगे ये फीचर्स, लॉन्च से पहले सामने आई जानकारी
Hyundai Bayon में मिलेंगे ये फीचर्स, लॉन्च से पहले सामने आई जानकारी
कब नहीं लेनी चाहिए सेकंड हैंड कार, जान लें काम की बात
कब नहीं लेनी चाहिए सेकंड हैंड कार, जान लें काम की बात
धांसू फीचर्स के साथ लॉन्च हुई नई Pulsar NS200, जानें कीमत
धांसू फीचर्स के साथ लॉन्च हुई नई Pulsar NS200, जानें कीमत
ठंड में सुबह कार स्टार्ट करते वक्त बरतें ये सावधानियां, बच जाएगा मोटा खर्च
ठंड में सुबह कार स्टार्ट करते वक्त बरतें ये सावधानियां, बच जाएगा मोटा खर्च

वीडियोज

Delhi News: स्कूल में मौत की पहेली ! | Sansani | ABP News
JDU Action on Anant Singh: बगावत की सजा...अनंत सिंह JDU से विदा! | MLC Election Bihar
Janhit With Chitra Tripathi: कारोबारियों की दीवाली..काली करके मानेंगे राहुल? | Delhi | Gyanesh Kumar
Congress Ramlila Maidan Rally: Rahul Gandhi और INDIA गठबंधन की महारैली! | Delhi | Ramlila Ground
SIR Controversy: SIR गड़बड़झाले का मास्टरमाइंड कौन? पत्रकारों का सटीक विश्लेषण! | Rahul Gandhi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'CTI चेयरमैन AAP का आदमी, BJP...', कांग्रेस का आरोप, इंडिया गठबंधन की रैली से पहले नया बवाल
'CTI चेयरमैन AAP का आदमी, BJP...', कांग्रेस का आरोप, इंडिया गठबंधन की रैली से पहले नया बवाल
अनंत सिंह को हटाने के बाद एक और बड़ी कार्रवाई, मयंक राज भी JDU से बाहर
अनंत सिंह को हटाने के बाद एक और बड़ी कार्रवाई, मयंक राज भी JDU से बाहर
'बिग बॉस 20': फायरिंग पर बोले रोहित शेट्टी- 'हमारे घरों में गालियां चल रही है...'
'बिग बॉस 20': फायरिंग पर बोले रोहित शेट्टी- 'हमारे घरों में गालियां चल रही है...'
हारा हुआ मैच जिताने के बाद तिलक वर्मा का बयान, बताया NZ के खिलाफ क्या था प्लान 
हारा हुआ मैच जिताने के बाद तिलक वर्मा का बयान, बताया NZ के खिलाफ क्या था प्लान 
‘हम आतंकवाद के खिलाफ...’, जॉर्डन में चर्च पर हुए हमले की भारत ने की कड़ी निंदा
‘हम आतंकवाद के खिलाफ...’, जॉर्डन में चर्च पर हुए हमले की भारत ने की कड़ी निंदा
क्या विपक्ष की 1 नवंबर की रैली होगी स्थगित?, व्यापारियों ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
क्या विपक्ष की 1 नवंबर की रैली होगी स्थगित?, व्यापारियों ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
क्या आपके भी एक ईयरबड से कम सुनाई देता है? बिना पैसे खर्च किए ऐसे करें ठीक
क्या आपके भी एक ईयरबड से कम सुनाई देता है? बिना पैसे खर्च किए ऐसे करें ठीक
प्रेशर कुकर में जिद्दी दाग, इन घरेलू तरीकों से चमक उठेंगे बर्तन
प्रेशर कुकर में जिद्दी दाग, इन घरेलू तरीकों से चमक उठेंगे बर्तन
Embed widget