Maruti E-Vitara vs Tata Curvv EV: कौन सी इलेक्ट्रिक SUV है ज्यादा वैल्यू फॉर मनी? मिनटों में समझें अंतर
20 लाख के बजट में Maruti E-Vitara और Tata Curvv EV दोनों ही इलेक्ट्रिक कारें काफी पॉपुलर हैं. आइए जानें फीचर्स, सेफ्टी और कीमत के लिहाज से कौन सी इलेक्ट्रिक कार ज्यादा बेहतर है.

भारत में इलेक्ट्रिक कारों की मांग तेजी से बढ़ रही है. इसी को देखते हुए Maruti Suzuki और Tata Motors ने अपनी नई इलेक्ट्रिक SUV बाजार में उतारी हैं. Maruti Suzuki ने दिसंबर 2025 में अपनी पहली पूरी तरह इलेक्ट्रिक SUV E-Vitara लॉन्च की थी, जबकि Tata Motors ने अगस्त 2025 में Curvv EV को पेश किया था. अगर आपका बजट करीब 20 लाख रुपये है और आप एक अच्छी इलेक्ट्रिक SUV खरीदने का सोच रहे हैं, तो आइए जानते हैं कि दोनों में कौन सी SUV ज्यादा बेहतर है.
एक्सटीरियर डिजाइन और लुक
Maruti E-Vitara का डिजाइन काफी मॉडर्न और अट्रैक्टिव है. इसमें आगे की तरफ Y शेप वाली LED लाइट्स दी गई हैं. कार में 18 इंच के बड़े अलॉय व्हील्स लगे हैं जो इसे मजबूत और स्टाइलिश लुक देते हैं. ये SUV लगभग 10 अलग-अलग रंगों में मिलती है. वहीं Tata Curvv EV का डिजाइन भी काफी प्रीमियम लगता है. इसमें Sequential इंडिकेटर दिए गए हैं. इसके पहिए 17 इंच के हैं जो Maruti से थोड़े छोटे हैं, लेकिन Curvv EV में Powered Tailgate जैसी सुविधा मिलती है, जो Maruti के टॉप मॉडल में भी नहीं दी गई है.
इंटीरियर और आराम
Maruti E-Vitara के अंदर का केबिन काफी आरामदायक बनाया गया है. ड्राइवर की सीट को 10 अलग-अलग तरीकों से एडजस्ट किया जा सकता है. स्टीयरिंग व्हील को भी ऊपर-नीचे और आगे-पीछे सेट किया जा सकता है. इसके अंदर मल्टीकलर लाइट्स दी गई हैं. जिससे कार का माहौल अच्छा लगता है. साथ ही इसमें अच्छा साउंड सिस्टम, वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें और फोन चार्ज करने के लिए चार USB पोर्ट भी दिए गए हैं. दूसरी तरफ Tata Curvv EV में बड़ी टचस्क्रीन दी गई है जिससे नेविगेशन और दूसरे फीचर्स चलाना आसान हो जाता है. इसकी सीटें लेदर की हैं जो केबिन को लग्जरी लुक देती हैं. इसमें पैनोरमिक सनरूफ भी मिलती है. इसके अलावा ग्लव बॉक्स कूलिंग और पीछे की सीट के लिए सनशेड भी दिए गए हैं.
सेफ्टी और कीमत
सेफ्टी के मामले में दोनों कारें मजबूत मानी जा रही हैं. Maruti E-Vitara में एक Extra एयरबैग दिया गया है और इसमें Level 2 ADAS सिस्टम भी मिलता है, जो खतरा होने पर खुद ब्रेक लगाने में मदद करता है. वहीं Tata Curvv EV में ADAS नहीं दिया गया है, लेकिन इसमें हिल डिसेंट कंट्रोल मिलता है. कीमत की बात करें तो Maruti E-Vitara Alpha की कीमत लगभग 19.79 लाख से 20.01 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच है. वहीं Tata Curvv EV Accomplished plus S की कीमत करीब 19.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है.
बता दें कि Maruti E‑Vitara और Tata Curvv EV भारत के 15 से 25 लाख के इलेक्ट्रिक SUV सेगमेंट में मजबूत विकल्प मानी जाती हैं। इस सेगमेंट में इनका मुकाबला Hyundai Creta Electric, MG ZS EV और Mahindra BE 6 जैसी गाड़ियों से होता है.
यह भी पढ़ें:- गांव और शहर दोनों जगह चलाने के लिए बेस्ट है Mahindra Scorpio N, जानिए कितनी है कीमत?
Source: IOCL

























