एक्सप्लोरर

Maruti के इस सस्ती कार के सामने Fronx और Wagon R भी फेल, शानदार माइलेज के साथ फीचर्स भी जबरदस्त

Maruti Suzuki Car:अगर आप एक ऐसी कार की तलाश में हैं जो सस्ती हो, लेकिन फीचर्स, सेफ्टी और माइलेज में किसी से कम न हो, तो मारुति की ये कार आपके लिए बेस्ट है. जानें क्यों ये Fronx और Wagon R से बेहतर है.

Maruti Suzuki Swift Sales 2025: मारुति सुजुकी की स्विफ्ट कार एक बार फिर से हैचबैक सेगमेंट की स्टार बनकर उभरी है. अप्रैल 2025 में Swift ने 14,592 यूनिट्स की बिक्री के साथ न सिर्फ Hyundai और Tata की लोकप्रिय हैचबैक को टक्कर दी, बल्कि Fronx और Wagon R जैसी कारों को भी पीछे छोड़ दिया.

इस उपलब्धि ने इसे भारत की टॉप-10 सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों की सूची में 7 स्थान दिलाया. Swift की लोकप्रियता का मुख्य कारण इसका शानदार माइलेज, प्रीमियम फीचर्स और भरोसेमंद परफॉर्मेंस है.

दरअसल, मार्च 2025 में जहां इसकी बिक्री 17,746 यूनिट थी, वहीं अप्रैल में हल्की गिरावट के बावजूद इसका बाजार में दबदबा बरकरार है. अगर आप एक ऐसी कार की तलाश में हैं जो किफायती भी हो और स्मार्ट टेक्नोलॉजी से लैस भी, तो Swift आपके लिए बेहतर विकल्प हो सकती है.

कीमत और वेरिएंट

2025 Maruti Suzuki Swift की कीमत 6.49 लाख से शुरू होकर 9.65 लाख (एक्स शोरूम) तक जाती है. वहीं, इसके CNG वेरिएंट की कीमत 7.77 लाख से 8.45 लाख के बीच है. इस कीमत पर Swift बाजार में Hyundai Grand i10 Nios, Tata Tiago और Tata Altroz जैसी कारों को सीधी टक्कर देती है. Swift में कुल चार ट्रिम वेरिएंट्स (LXi, VXi, ZXi, ZXi+) उपलब्ध हैं, जो मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों ट्रांसमिशन विकल्पों के साथ आते हैं. वहीं, CNG वेरिएंट्स केवल मैनुअल ट्रांसमिशन में उपलब्ध हैं.

सेफ्टी और फीचर्स

Maruti Suzuki Swift 2025 को अब एडवांस फीचर्स और प्रीमियम टच के साथ अपग्रेड किया गया है, जिसमें 7-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है जो Android Auto और Apple CarPlay को सपोर्ट करता है. इसके अलावा इसमें ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, कीलेस एंट्री, इंजन स्टार्ट/स्टॉप बटन और इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल ORVMs जैसे फीचर्स भी शामिल हैं. सुरक्षा की दृष्टि से नई Swift और भी बेहतर हो गई है, क्योंकि इसमें सभी वेरिएंट्स में 6 एयरबैग्स, ABS with EBD, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC) और ISOFIX चाइल्ड सीट माउंट्स जैसे फीचर्स स्टैंडर्ड दिए गए हैं, जो इसे एक सुरक्षित और स्मार्ट विकल्प बनाते हैं.

इंजन और परफॉर्मेंस

इंजन और परफॉर्मेंस की बात करें तो Swift में 1.2-लीटर का 3-सिलेंडर पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 80.46 bhp की पावर और 111.7 Nm का टॉर्क जनरेट करता है. इसे 5-स्पीड मैनुअल और 5-स्पीड AMT ट्रांसमिशन विकल्प के साथ उपलब्ध किया गया है. वहीं, CNG वेरिएंट का पावर आउटपुट थोड़ा कम यानी 69.74 bhp है, लेकिन यह वेरिएंट 32.85 km/kg का शानदार माइलेज देता है और केवल मैनुअल ट्रांसमिशन में उपलब्ध है. पेट्रोल वर्जन का माइलेज भी 25.72 kmpl तक है, जो डेली अप-डाउन के लिए इसे एक बेहतरीन ऑप्शन बनाता है.

बता दें कि 2025 Maruti Suzuki Swift डेली यूज के लिए एक बेहतरीन वैल्यू-फॉर-मनी कार है. यह कार उन ग्राहकों के लिए बेस्ट है जो कम बजट में ज्यादा माइलेज, एडवांस फीचर्स और अच्छी सेफ्टी की तलाश कर रहे हैं. खासतौर पर इसका CNG वर्जन फ्यूल सेविंग और सिटी ड्राइविंग के लिए एक शानदार ऑप्शन साबित होता है, जिसने Wagon R और Fronx जैसी कारों को भी पीछे छोड़ दिया है.

ये भी पढ़ें:-

1 लीटर में कितना चलती है KTM की ये दमदार बाइक? जानिए शहर और हाईवे का चौंकाने वाला माइलेज!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कहीं आप नई के बदले टेस्ट ड्राइव वाली कार तो नहीं चला रहे? इस मामले में डीलर पर 9 लाख का जुर्माना
कहीं आप नई के बदले टेस्ट ड्राइव वाली कार तो नहीं चला रहे? यहां डीलर पर 9 लाख का जुर्माना
अगर 1 लाख की डाउन पेमेंट पर Maruti Dzire खरीदें तो हर महीने कितनी बनेगी EMI? जानिए हिसाब
अगर 1 लाख की डाउन पेमेंट पर Maruti Dzire खरीदें तो हर महीने कितनी बनेगी EMI? जानिए हिसाब
फुल चार्ज पर दौड़ेगी 600 किलोमीटर, Mahindra पेश करने जा रही अपनी नई इलेक्ट्रिक कार
फुल चार्ज पर दौड़ेगी 600 किलोमीटर, Mahindra पेश करने जा रही अपनी नई इलेक्ट्रिक कार
Ather ला रहा अपना सबसे सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, Hero करने जा रही 1000 करोड़ का निवेश
Ather ला रहा अपना सबसे सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, Hero करने जा रही 1000 करोड़ का निवेश

वीडियोज

Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!
Ramayan में पहले रिजेक्ट हुए थे Arun Govil, बाद में बने करोड़ों लोगों के Shri Ram

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के सौरभ दास से मिलने के बाद मोदी सरकार का पहला रिएक्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर हुई चर्चा?
CJP के सौरभ दास से मिलने के बाद मोदी सरकार का रिएक्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर हुई चर्चा?
Explained: 'वंदे मातरम बिल' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
'वंदे मातरम' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
Monday BO Collection Live Updates: मंडे को दोपहर 6 बजे तक 125 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
Live Updates: मंडे को दोपहर 6 बजे तक 125 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
वो खौफनाक मंजर, तस्करों ने गर्भवती को तपते रेगिस्तान में मरने के लिए छोड़ा; स्पेन के वर्ल्ड चैंपियन खिलाड़ी की कहानी रुला देगी
तस्करों ने गर्भवती को रेगिस्तान में मरने के लिए छोड़ा, स्पेन के वर्ल्ड चैंपियन खिलाड़ी की कहानी
'सिंहासन खाली करो, जनता...', संसद मार्च में छात्रों पर लाठीचार्ज तो भड़के कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे, PM मोदी पर भी साधा निशाना
'सिंहासन खाली करो, जनता...', संसद मार्च में छात्रों पर लाठीचार्ज तो भड़के कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे, PM मोदी पर भी साधा निशाना
OTT Release This Week: इस हफ्ते ओटीटी पर धमाल, रिलीज हो रही 'मुसाफिर कैफे' से 'आदर्श बाल विद्यालय' तक ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
इस हफ्ते ओटीटी पर मचेगा धमाल, रिलीज हो रही ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
How Long Does Cooking Oil Last: क्या रसोई में रखा तेल भी हो सकता है खराब, जानिए कितने दिनों तक इस्तेमाल करना सुरक्षित?
क्या रसोई में रखा तेल भी हो सकता है खराब, जानिए कितने दिनों तक इस्तेमाल करना सुरक्षित?
Embed widget