एक्सप्लोरर

Maruti Jimny 5-Door: विदेश में पहुंचना शुरू हुई मारुति जिम्नी 5-डोर, केवल भारत में होता है इस एसयूवी का प्रोडक्शन

सुजुकी ने हाल ही में दक्षिण अफ्रीकी बाजार में मेड-इन-इंडिया जिम्नी को लॉन्च किया है, जो काफी हद तक भारत-स्पेक मॉडल के समान दिखती है.

Maruti Jimny 5-Door Export Started: मारुति सुजुकी ने अपनी लोकप्रिय ऑफ-रोडर एसयूवी जिम्नी 5-डोर को लैटिन अमेरिका, मध्य पूर्व और अफ्रीका सहित कई अंतरराष्ट्रीय बाजारों के लिए निर्यात शुरू कर दिया है. कंपनी केवल भारत में ही घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजारों के लिए इस 5-डोर ऑफ-रोडर का निर्माण करती है. इस एसयूवी को ऑटो एक्सपो 2023 में पेश किया गया था, जिसकी फिलहाल भारतीय बाजार में बिक्री की जा रही है. नवंबर 2020 में, मारुति सुजुकी ने खास तौर से  लैटिन अमेरिका और अफ्रीकी देशों में निर्यात के लिए 3-दरवाजे जिम्नी का उत्पादन शुरू किया था. मारुति सुजुकी ने जून 2023 में जिम्नी 5-डोर को भारतीय बाजार में लॉन्च किया था.

पावरट्रेन 

मजबूत लैडर-फ्रेम चेसिस पर आधारित मारुति जिम्नी 5-डोर 1.5-लीटर 4-सिलेंडर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन से लैस है, जो 103bhp पॉवर और 138Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. इसके ट्रांसमिशन विकल्पों में 5-स्पीड मैनुअल और 4-स्पीड टॉर्क कनवर्टर ऑटोमेटिक शामिल है.

हर साल होगा 1 लाख यूनिट्स का निर्माण

मारुति सुजुकी का लक्ष्य इस एसयूवी की प्रति वर्ष एक लाख यूनिट्स को उत्पादन करने का है, जिसमें कुल उत्पादन का लगभग 66 प्रतिशत घरेलू बाजार के लिए और शेष निर्यात के लिए तैयार किया जाएगा. मारुति सुजुकी फिलहाल देश में जिम्नी की लगभग 3,000 यूनिट्स हर महीने बेच रही है. एसयूवी को नेक्सा डीलरशिप नेटवर्क के माध्यम से बेचा जाता है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 5-डोर सुजुकी जिम्नी को 26 अक्टूबर, 2023 को जापान मोबिलिटी शो में भी दर्ज प्रदर्शित किया जाएगा.

यूरोप में नहीं होगी बिक्री

कड़े सख्त उत्सर्जन मानदंडों के कारण 5-डोर वाली मारुति जिम्नी को यूरोपीय बाजारों में पेश नहीं किया जाएगा, क्योंकि मौजूदा 1.5L K15B इंजन वहां के उत्सर्जन नियमों के अनुरूप नहीं है. यह इंजन माइल्ड हाइब्रिड तकनीक के साथ उपलब्ध नहीं है।

दक्षिण अफ्रीकी बाजार में हुई लॉन्च

सुजुकी ने हाल ही में दक्षिण अफ्रीकी बाजार में मेड-इन-इंडिया जिम्नी को लॉन्च किया है, जो काफी हद तक भारत-स्पेक मॉडल के समान दिखती है. हालांकि अफ़्रीकी मॉडल में कुछ नए कलर ऑप्शंस मिलते हैं जो हमारे बाज़ार में उपलब्ध नहीं हैं. इसमें एक नई हरे रंग की पेंट स्कीमहै, जो भारतीय सेना के वाहनों पर पेश किए गए रंग के समान है.

यह भी पढ़ें :- किआ ने ईवी5, ईवी4 सेडान और ईवी3 कॉम्पैक्ट एसयूवी को किया अनवील, जानिए किन खूबियों से हैं लैस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब 10 लाख से सस्ती कारें नहीं खरीद रहे लोग, चौंका देगा 6 साल का आंकड़ा
अब 10 लाख से सस्ती कारें नहीं खरीद रहे लोग, चौंका देगा 6 साल का आंकड़ा
Yamaha का दिवाली गिफ्ट, मात्र 2,499 रुपये में घर लाएं स्कूटर
Yamaha का दिवाली गिफ्ट, मात्र 2,499 रुपये में घर लाएं स्कूटर
Audi Q3 की लॉन्चिंग 16 अक्टूबर को, 204 PS की Power वाली SUV तैयार
Audi Q3 की लॉन्चिंग 16 अक्टूबर को, 204 PS की Power वाली SUV तैयार
नोएडा में Tesla का नया ठिकाना, जानें क्या मिलेगी सुविधा?
नोएडा में Tesla का नया ठिकाना, जानें क्या मिलेगी सुविधा?

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
Embed widget