एक्सप्लोरर

मारुति सुजुकी ने शुरू किया लिथियम-आयन सेल प्रोडक्शन, मार्केट में जल्द आ सकती हैं फ्रोंक्स जैसी बजट-फ्रेंडली हाइब्रिड कारें

मारुति सुजुकी अब लिथियम-आयन सेल और इलेक्ट्रोड प्रोडक्शन से किफायती हाइब्रिड कारें लॉन्च करने की तैयारी में है. अब माना जा रहा है कि फ्रोंक्स जैसी SUVs जल्द हाइब्रिड तकनीक के साथ आ सकती हैं

मारुति सुजुकी अब केवल इलेक्ट्रिक वाहनों (EVs) पर ही नहीं, बल्कि हाइब्रिड कारों पर भी तेजी से फोकस कर रही है. कंपनी का मानना है कि भारत जैसे मार्केट में, जहां फ्यूल एफिशियंसी और बजट सबसे बड़ी प्राथमिकता होती है, वहां किफायती हाइब्रिड कारें गेमचेंजर साबित हो सकती हैं. अब तक ग्रैंड विटारा और इनविक्टो जैसी प्रीमियम हाइब्रिड कारों तक ही सीमित रहने वाली यह टेक्नोलॉजी, आने वाले समय में फ्रोंक्स जैसी कॉम्पैक्ट और बजट फ्रेंडली SUVs में भी देखने को मिल सकती है.

लिथियम-आयन सेल और इलेक्ट्रोड का लोकल प्रोडक्शन

  • हाइब्रिड कारों को महंगा बनाने का सबसे बड़ा कारण-उनके पुर्जे और बैटरी पैक हैं, लेकिन मारुति सुजुकी का मानना है कि लोकलाइजेशन (स्थानीय उत्पादन) के जरिए इसकी लागत को काफी कम किया जा सकता है. यही वजह है कि कंपनी ने भारत में लिथियम-आयन सेल और इलेक्ट्रोड प्रोडक्शन शुरू करने का ऐलान किया है. शुरुआत में यह सेल और इलेक्ट्रोड ग्रैंड विटारा हाइब्रिड के लिए इस्तेमाल होंगे, लेकिन बाद में इन्हें अन्य कारों जैसे फ्रोंक्स और आने वाली नई SUVs के लिए भी इस्तेमाल किया जाएगा. इससे मारुति को किफायती हाइब्रिड कारें पेश करने का मौका मिलेगा.

किफायती हाइब्रिड कारों का भविष्य

  • मारुति सुजुकी पहले ही कह चुकी है कि आने वाले समय में वह हाइब्रिड टेक्नोलॉजी को सिर्फ महंगी कारों तक सीमित नहीं रखेगी. इसका मतलब है कि भारतीय ग्राहकों को जल्द ही स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड टेक्नोलॉजी वाली किफायती SUVs देखने को मिल सकती हैं. फ्रोंक्स और 3 सितंबर, 2025 को लॉन्च होने वाली नई मारुति SUV इसके शुरुआती उदाहरण हो सकते हैं. बता दें कि स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड कारें माइल्ड हाइब्रिड से अलग होती हैं. इनमें EV मोड भी होता है और माइलेज डीजल कारों से भी ज्यादा हो सकता है. यही वजह है कि मारुति इसे डीजल कारों का विकल्प मान रही है.

निवेश और भविष्य की योजनाएं

  • मारुति सुजुकी ने पहले ही घोषणा की है कि वह 2031 तक भारत में 70,000 करोड़ रुपये का निवेश करने वाली है. यह निवेश बैटरी, सेल, हाइब्रिड तकनीक और इलेक्ट्रिक वाहनों के लोकलाइजेशन में इस्तेमाल होगा. इसका सीधा संकेत है कि कंपनी आने वाले वर्षों में न सिर्फ प्रीमियम बल्कि बजट फ्रेंडली हाइब्रिड कारें भी भारतीय सड़कों पर उतारने की तैयारी कर रही है.

ये भी पढ़ें: Nissan Magnite या Renault Kiger: डिजाइन, फीचर्स और कीमत में कौन है बेस्ट? मिनटों में समझें अंतर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे का आज हो रहा उद्घाटन, जानिए कार, जीप और ट्रकों के लिए कितना टोल?
लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे का आज हो रहा उद्घाटन, जानिए कार, जीप और ट्रकों के लिए कितना टोल?
कम किराए में आपके घर के बाहर छोड़ेगी ये इलेक्ट्रिक वैन, ई-रिक्शा के आतंक से ऐसे मिलेगी निजात
कम किराए में आपके घर के बाहर छोड़ेगी ये इलेक्ट्रिक वैन, ई-रिक्शा के आतंक से ऐसे मिलेगी निजात
अब चुटकियों में इस ऐप के जरिए हो जाएगा काम, सिर्फ इतने रुपये में बनेगा लोकल टोल पास
अब चुटकियों में इस ऐप के जरिए हो जाएगा काम, सिर्फ इतने रुपये में बनेगा लोकल टोल पास
मर्सिडीज में डलवाया एथेनॉल पेट्रोल, 17 से 5 km/l तक गिरा माइलेज...यूट्यूबर सौरव जोशी उठाए सवाल
मर्सिडीज में डलवाया एथेनॉल पेट्रोल, 17 से 5 km/l तक गिरा माइलेज...यूट्यूबर सौरव जोशी उठाए सवाल

वीडियोज

Rajpal Yadav जाएंगे जेल, कोर्ट ने सुनाई 3 महीने की सजा
Amit Bhadana को लेकर Sakshi ने किए मजेदार खुलासे
US Iran War | Crude Oil Price Hike | Hormuz तेल की कीमतों में 3% से ज्यादा का उछाल!
US Iran War | America Attack Iran | Trump | Black Out :ईरान पर अमेरिका का सबसे बड़ा प्रहार!
Sansani | Crime News : Patna Junction पर सरेआम अपहरण और हत्या!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Iran Nuclear Plant: ईरान का बुशहर न्यूक्लियर प्लांट अमेरिका ने किया तबाह? तेहरान ने जारी कर दिया बयान, जानें क्या कहा
ईरान का बुशहर न्यूक्लियर प्लांट अमेरिका ने किया तबाह? तेहरान ने जारी कर दिया बयान, जानें क्या कहा
'नरोत्तम मिश्रा की पहचान आतंक अन्याय और अत्याचार...', दतिया उपचुनाव के बीच दिग्विजय सिंह का बड़ा बयान
'नरोत्तम मिश्रा की पहचान आतंक अन्याय और अत्याचार...', दतिया उपचुनाव के बीच दिग्विजय सिंह का बड़ा बयान
'बच्चा-बच्चा कट मरेगा...', पाकिस्तान के खिलाफ PoK में जनसैलाब, मुजफ्फराबाद मार्च लिखेगा आजादी की नई पटकथा
'बच्चा-बच्चा कट मरेगा...', पाकिस्तान के खिलाफ PoK में जनसैलाब, मुजफ्फराबाद मार्च लिखेगा आजादी की नई पटकथा
VIDEO: 'अरे बाप रे, इतना लंबा छक्का, गेंद चली गई 305 मीटर ऊंची', एंड्रीस गॉस ने खेली 94 रनों की धमाकेदार पारी
VIDEO: 'अरे बाप रे, इतना लंबा छक्का, गेंद चली गई 305 मीटर ऊंची', एंड्रीस गॉस ने खेली 94 रनों की धमाकेदार पारी
Dhamaal 4 Worldwide BO Day 3 : 'धमाल 4' का दुनियाभर में कहर, 'अल्फा' से 'पेद्दी' तक 26 फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, 100 करोड़ से रह गई इंचभर दूर
'धमाल 4' का दुनियाभर में कहर, 'अल्फा' से 'पेद्दी' तक 26 फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, जानें- कलेक्शन
Explained: कहीं रिमझिम तो कहीं सूखा क्यों? 15 राज्यों में कुल 72% कम बारिश, क्या बिना बरसे गुजर जाएगा मानसून?
कहीं रिमझिम तो कहीं सूखा क्यों? 15 राज्यों में कुल 72% कम बारिश, क्या बिना बरसे गुजरेगा मानसून?
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच के लिए SIT फिर जाएगी अयोध्या, इन लोगों से हो सकती है पूछताछ
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच के लिए SIT फिर जाएगी अयोध्या, इन लोगों से हो सकती है पूछताछ
एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया में निकली वैकेंसी, बिना एग्जाम सीधे होगा चयन
एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया में निकली वैकेंसी, बिना एग्जाम सीधे होगा चयन
Embed widget