एक्सप्लोरर

5-स्टार रेटिंग वाली Maruti Dzire ने तोड़े बिक्री के सारे रिकॉर्ड! 1 महीने में बेच दीं इतनी यूनिट्स

Maruti Dzire Sales Report: मारुति डिजायर शानदार माइलेज के लिए जानी जाती है. 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग के साथ आने वाली इस कार ने पिछले महीने अच्छी सेल की है. आइए इसकी डिटेल जानते हैं.

Maruti Suzuki Dzire Sales March 2025: मारुति सुजुकी डिजायर भारतीय कार बाजार में सालों से अपनी जगह बनाए हुए है. कंपनी की ये कार 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग के साथ आती है जोकि मोस्ट सेलिंग कार भी है. भारत में जहां SUVs का बोलबाला है, वहीं डिजायर इकलौती ऐसी सेडान है जोकि पिछले महीने टॉप-10 सेलिंग लिस्ट में शामिल रही.

पिछले महीने यानी मार्च 2025 में मारुति सुजुकी डिजायर की कुल 15 हजार 460 यूनिट्स की बिक्री हुई. हालांकि इसमें पिछले साल की तुलना में 3 फीसदी गिरावट दर्ज की गई, फिर भी यह कार देश की टॉप-सेलिंग सेडान बनी रही. 

Maruti Dzire का डिजाइन

डिजाइन के मामले में मारुति सुजुकी डिजायर पहले की तुलना में काफी बेहतर हुई है. इसमें मिलने वाला नया बड़ा फ्रंट ग्रिल, स्लिक LED DRL, LED टेललैंप और स्टाइलिश 15-इंच डुअल टोन अलॉय व्हील इसे और आकर्षक बनाते हैं. 

मारुति डिजायर के फीचर्स

डिजायर में मिलने वाले फीचर्स इस सेगमेंट की बाकी कारों की तुलना में कहीं ज्यादा एडवांस्ड हैं. इसमें दिया गया 9-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम Android Auto और Apple CarPlay के साथ आता है. वायरलेस फोन चार्जर, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, रियर AC वेंट्स और स्मार्ट की जैसे फीचर्स इसे एक प्रीमियम टच देते हैं. 

कार को मिली हुई है 5-स्टार रेटिंग

सेफ्टी के मामले में मारुति सुजुकी डिजायर ने बड़ा मुकाम हासिल किया है. ग्लोबल NCAP क्रैश टेस्ट में इस कार को फैमिली सेफ्टी के लिहाज से 5-स्टार रेटिंग मिली है, जो इसे इस प्राइस सेगमेंट में और भी खास बनाती है. इसमें 6 एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC), हिल होल्ड असिस्ट और रियर पार्किंग सेंसर जैसे फीचर्स दिए गए हैं. 

मारुति डिजायर का माइलेज

डिजायर का माइलेज हमेशा से ही इसकी सबसे बड़ी खासियत रही है. मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ यह 24.79 किमी प्रति लीटर तक का माइलेज देती है, वहीं ऑटोमेटिक वर्जन 25.71 किमी प्रति लीटर तक पहुंच जाता है. यह माइलेज आंकड़े केवल कागजों तक सीमित नहीं, बल्कि रियल वर्ल्ड ड्राइविंग में भी कार यूजर्स इससे संतुष्ट हैं.

Maruti Dzire की कीमत

मारुति सुजुकी डिजायर की एक्स-शोरूम कीमत 6.84 लाख रुपये से शुरू होकर 10.19 लाख रुपये तक जाती है. इस प्राइस रेंज में मिलने वाले सेफ्टी, फीचर्स और माइलेज को देखें तो डिजायर एक "वैल्यू फॉर मनी" डील है. यह कार उन लोगों के लिए बेहतरीन है जो पहली कार खरीदना चाहते हैं.

ये भी पढ़ें:

 पैनोरमिक सनरूफ के साथ 360 डिग्री कैमरा, मारुति की इस कार को खूब खरीदते हैं लोग, कीमत 11 लाख रुपये से शुरू

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

10 मिनट चार्जिंग के साथ 161 KM रेंज, इस स्कूटर को खूब खरीद रहे लोग
10 मिनट चार्जिंग के साथ 161 KM रेंज, इस स्कूटर को खूब खरीद रहे लोग
Baleno होने वाली है और धांसू, इस तारीख को होगी लॉन्च
Baleno होने वाली है और धांसू, इस तारीख को होगी लॉन्च
20 हजार डाउन पेमेंट पर Tiago CNG खरीदें तो कितनी EMI? जानें
20 हजार डाउन पेमेंट पर Tiago CNG खरीदें तो कितनी EMI? जानें
फुल चार्ज पर 696 KM रेंज, इस दिन लॉन्च होंगी ये इलेक्ट्रिक कारें
फुल चार्ज पर 696 KM रेंज, इस दिन लॉन्च होंगी ये इलेक्ट्रिक कारें

वीडियोज

Gaurav Khanna Divorce Row में Orry का बड़ा बयान, Akanksha को बताया ‘Snake in the Grass’
Vande Mataram विवाद पर Kangana का Sharmila Tagore को जवाब, बोलीं- ‘Hindu-Muslim Mindset से बाहर आएं’
Rajpal Yadav का करारा जवाब, बोले- ‘5 करोड़ नहीं, 100 करोड़ में भी कोई मुझे खरीद नहीं सकता’
बेटे के साथ पापा की जिंदगी का खात्मा LIVE !
Bharat ki Baat: 100 घंटे में 90 साल पुराना विवाद फिर क्यों? | Congress | Vande Matram Controversy

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
4 साल से छोटे बच्चों को नहीं मिलेगी ये दवा! सरकार ने जारी किया आदेश
4 साल से छोटे बच्चों को नहीं मिलेगी ये दवा! सरकार ने जारी किया आदेश
'UP में चीनी की कमी नहीं, परेशान न हों लोग', बढ़ते दाम के बीच बोले CM योगी
'UP में चीनी की कमी नहीं, परेशान न हों लोग', बढ़ते दाम के बीच बोले CM योगी
करिश्मा कपूर को पूजती थीं कंगना रनौत, बताया 'ऑरिजनल फैशनिस्टा'
करिश्मा कपूर को पूजती थीं कंगना रनौत, बताया 'ऑरिजनल फैशनिस्टा'
WTC 2025-27 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 भारतीय बल्लेबाज
WTC 2025-27 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 भारतीय बल्लेबाज
वंदे मातरम् विवाद: कांग्रेस के फैसले पर भड़की BJP, पारित किया प्रस्ताव
वंदे मातरम् विवाद: कांग्रेस के फैसले पर भड़की BJP, पारित किया प्रस्ताव
'40% महंगी हुई चीनी, इथेनॉल और E 20...', खरगे का दावा, BJP ने दिया जवाब
'चीनी 3 महीने में 40% महंगी हुई', खरगे का दावा, BJP ने दिया जवाब
अगर Apps अपडेट नहीं किए तो क्या होगा? जानें फोन पर कैसे पड़ता है असर
अगर Apps अपडेट नहीं किए तो क्या होगा? जानें फोन पर कैसे पड़ता है असर
क्या है UGC का इक्विटी नियम, जिसके खिलाफ जंतर-मंतर पर फिर शुरू हुआ प्रदर्शन
क्या है UGC का इक्विटी नियम, जिसके खिलाफ जंतर-मंतर पर फिर शुरू हुआ प्रदर्शन
Embed widget