एक्सप्लोरर

पैनोरमिक सनरूफ के साथ 360 डिग्री कैमरा, मारुति की इस कार को खूब खरीदते हैं लोग, कीमत 11 लाख रुपये से शुरू

Maruti Suzuki Popular Car: मारुति सुजुकी की ये कार अपनी शानदार माइलेज, हाईब्रिड टेक्नोलॉजी और प्रीमियम फीचर्स के चलते लोगों की पहली पसंद बन रही है. जानिए इसकी कीमत, इंजन, माइलेज और सेफ्टी फीचर्स.

Maruti Suzuki Popular Car: भारतीय बाजार में मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा (Maruti Grand Vitara) इन दिनों जबरदस्त डिमांड में है. इसकी वजह है जबरदस्त माइलेज, हाईब्रिड तकनीक और वो फीचर्स जो आमतौर पर केवल लग्जरी गाड़ियों में मिलते हैं. कंपनी का दावा है कि यह SUV पेट्रोल और सीएनजी दोनों विकल्पों में जबरदस्त फ्यूल एफिशिएंसी देती है.

इस एसयूवी की शुरुआती कीमत 10.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है, जो टॉप वेरिएंट में 20.09 लाख रुपये तक जाती है. ग्राहकों को इसमें 10 से ज्यादा कलर ऑप्शन, पैनोरमिक सनरूफ, और 360 डिग्री कैमरा जैसे फीचर्स मिलते हैं, जो इसे अपनी कैटेगरी में खास बनाते हैं.

इंजन और परफॉर्मेंस: हाइब्रिड टेक्नोलॉजी का दम

मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा दो प्रमेजर इंजन ऑप्शंस के साथ आती है. पहला है 1.5 लीटर का नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन, जो 6,000 आरपीएम पर 103.06 पीएस की पावर और 4,400 आरपीएम पर 136.8 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है. दूसरा विकल्प है हाइब्रिड टेक्नोलॉजी, जिसमें माइल्ड हाइब्रिड और स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड दोनों तकनीकें शामिल हैं. 

माइलेज की बात करें तो ग्रैंड विटारा स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड पावरट्रेन के साथ 27.97 किलोमीटर प्रति लीटर तक का माइलेज देने में सक्षम है. वहीं, माइल्ड हाइब्रिड वर्ज़न 21.11 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देता है. अगर ग्राहक CNG वेरिएंट चुनते हैं, तो उन्हें 26.6 किलोमीटर प्रति किलोग्राम तक की माइलेज मिलती है.

फीचर्स और सेफ्टी में भी आगे

मारुति ग्रैंड विटारा केवल परफॉर्मेंस ही नहीं, बल्कि फीचर्स के मामले में भी एक प्रीमियम एक्सपीरिएंस देती है. इसके इंटीरियर में कई ऐसे एडवांस फीचर्स मिलते हैं, जो आमतौर पर केवल लग्जरी सेगमेंट की गाड़ियों में देखने को मिलते हैं. इस कार में पैनोरमिक सनरूफ दी गई है, जो केबिन को खुला और आकर्षक बनाती है. इसमें 9-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है, जो एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले को सपोर्ट करता है. ड्राइवर की सुविधा के लिए 7-इंच की डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले दी गई है. गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते हुए वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स दी गई हैं. साथ ही, इसमें हेड-अप डिस्प्ले और वायरलेस फोन चार्जर भी शामिल हैं, जो ड्राइविंग के अनुभव को और भी आरामदायक बनाते हैं.

सुरक्षा के लिहाज से ग्रैंड विटारा किसी भी तरह से समझौता नहीं करती. यह कार 6 एयरबैग्स के साथ आती है, जिससे ड्राइवर और पैसेंजर्स की सुरक्षा सुनिश्चित होती है. इसके अलावा इसमें 360 डिग्री कैमरा दिया गया है, जो पार्किंग और तंग रास्तों में कार चलाने को आसान बनाता है.

यह भी पढ़ें:- बिक्री के मामले में Hyundai Creta का कोई तोड़ नहीं! भारत की मोस्ट-सेलिंग SUV बनी क्रेटा 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Honda Elevate में बड़े बदलाव, क्या अब पैसा वसूल है SUV?
Honda Elevate में बड़े बदलाव, क्या अब पैसा वसूल है SUV?
लग्जरी कार किराये पर लेना कितना महंगा? आंकड़े चौंका देंगे
लग्जरी कार किराये पर लेना कितना महंगा? आंकड़े चौंका देंगे
BMW F 450 RR की एंट्री करीब, 15 अक्टूबर को होगा Reveal
BMW F 450 RR की एंट्री करीब, 15 अक्टूबर को होगा Reveal
चलती कार में रिवर्स गियर डालने से क्या होता है, इससे क्या नुकसान?
चलती कार में रिवर्स गियर डालने से क्या होता है, इससे क्या नुकसान?

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत में लिए गए CJP नेता तो शशि थरूर बोले - 'जो सरकार आश्वस्त होती है...'
हिरासत में लिए गए CJP नेता तो शशि थरूर बोले - 'जो सरकार आश्वस्त होती है...'
'नए अंग्रेजों से जंग', CJP प्रदर्शन के बीच बोले सांसद पप्पू यादव
'नए अंग्रेजों से जंग', CJP प्रदर्शन के बीच बोले सांसद पप्पू यादव
CJP Protest: दिल्ली में मोर्चे पर 43 हजार सुरक्षाकर्मी, पुलिस के साथ कौन-कौन तैनात
CJP Protest: दिल्ली में मोर्चे पर 43 हजार सुरक्षाकर्मी, पुलिस के साथ कौन-कौन तैनात
सबसे तेज T20I शतक... शाइ होप ने तोड़ा क्रिस गेल का बड़ा रिकॉर्ड
सबसे तेज T20I शतक... शाइ होप ने तोड़ा क्रिस गेल का बड़ा रिकॉर्ड
'शेखर टुनाइट' के फिनाले में गेस्ट थे नाना पाटेकर, अब शेखर सुमन ने कैंसिल किया शो, बोले- 'उनकी जगह कोई नहीं ले सकता'
शेखर सुमन ने कैंसिल किया 'शेखर टुनाइट' का फिनाले, नाना पाटेकर थे गेस्ट
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
पीठ पर मासूम और हाथों में जिम्मेदारी, मां के जज्बे ने जीता यूजर्स का दिल
पीठ पर मासूम और हाथों में जिम्मेदारी, मां के जज्बे ने जीता यूजर्स का दिल
Supreme Court Acid Attack Victim: एसिड अटैक पीड़िता के इलाज पर SC सख्त, अस्पताल को दिए कड़े निर्देश
एसिड अटैक पीड़िता के इलाज पर SC सख्त, अस्पताल को दिए कड़े निर्देश
Embed widget