एक्सप्लोरर

Maruti Suzuki: मारुति सुजुकी ने मानेसर प्लांट में जोड़ी नई असेंबली लाइन, वेटिंग पीरियड में आएगी कमी

नई असेंबली लाइन ग्राहकों के लिए भी खुशखबरी का कारण है क्योंकि इसके शुरू हो जाने से ऊपर बताए गए पॉपुलर मॉडल्स के लिए वेटिंग पीरियड कम हो जाएगा.

Maruti Suzuki Manesar Plant: मारुति सुजुकी इंडिया ने अपने मानेसर प्लांट में एक अलावा वाहन असेंबली लाइन शुरू की है. इसे मानेसर में तीन मैन्युफैक्चरिंग प्लांट्स के मौजूदा प्लांट-ए में जोड़ा गया है. नई असेंबली लाइन में हर साल 1 लाख यूनिट वाहन बनाने की क्षमता है.

बढ़ेगा प्रोडक्शन

इस अपडेट के साथ, इस फैसिलिटी में कुल मैन्युफैक्चरिंग पॉवर अब प्रति वर्ष 9 लाख वाहन हो गई है. इस नई असेंबली लाइन से निकलने वाली पहली यूनिट एर्टिगा थी. प्लांट ने अपना पहला माइलस्टोन नवंबर 2007 में पार किया था जब यहां कुल 1 लाख कारें बनाई गई थी, जो इस साल फरवरी में 95 लाख कारों के उत्पादन के सबसे हालिया माइलस्टोन तक पहुंच गई.

इन गाड़ियों का होता है निर्माण 

यहां बनने वाले प्रोडक्ट्स की बात करें तो इस प्लांट में वैगन आर, एस-प्रेसो, सेलेरियो, डिजायर, सियाज, ब्रेज़ा, अर्टिगा और एक्सएल6 जैसी कारें बनाई जाती हैं. इसके अलावा, मानेसर फैसिलिटी ने मारुति सुजुकी के कुल तीन करोड़ यूनिट्स के प्रोडक्शन में 95 लाख से अधिक यूनिट्स का योगदान दिया है.

कम होगा वेटिंग पीरियड 

नई असेंबली लाइन ग्राहकों के लिए भी खुशखबरी का कारण है क्योंकि इसके शुरू हो जाने से ऊपर बताए गए पॉपुलर मॉडल्स के लिए वेटिंग पीरियड कम हो जाएगा. बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए, वाहन निर्माता ने अगले सात से आठ सालों की अवधि में अपनी उत्पादन क्षमता को लगभग दोगुना करके 4 मिलियन यूनिट्स प्रति वर्ष करने की योजना बनाई है.

अगले महीने आएगी नई स्विफ्ट

इसके अलावा कंपनी अगले महीने न्यू जेनरेशन स्विफ्ट हैचबैक को भारतीय बाजार में लांच करने वाली है, जो जापान और यूरोप में पहले से ही बिक्री के लिए उपलब्ध है. इन स्विफ्ट में नए डिजाइन, नए इंटीरियर और अपग्रेडेड फीचर्स के साथ एक नया Z-सीरीज पेट्रोल इंजन मिलेगा, जिसमें माइल्ड हाईब्रिड सिस्टम को भी शामिल किया जा सकता है. स्विफ्ट के लॉन्च के बाद कंपनी न्यू जेनरेशन डिजायर को भी लॉन्च करेगी.

यह भी पढ़ें -

देखिए नई 2024 मारुति स्विफ्ट और पुरानी स्विफ्ट के डाइमेंशन का कंपेरिजन, मिलेंगे कई बड़े अपग्रेड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कारों में किन जानवरों का चमड़ा किया जाता है इस्तेमाल? जानें सबकुछ
कारों में किन जानवरों का चमड़ा किया जाता है इस्तेमाल? जानें सबकुछ
Next-Gen Creta होगी इतनी धांसू? Tucson ने दिखाई झलक
Next-Gen Creta होगी इतनी धांसू? Tucson ने दिखाई झलक
Fortuner की बढ़ेगी टेंशन? Kia ला रही Hybrid-Diesel SUV
Fortuner की बढ़ेगी टेंशन? Kia ला रही Hybrid-Diesel SUV
CNG कार चलाते हैं? ये गलती करा सकती है सिलेंडर ब्लास्ट
CNG कार चलाते हैं? ये गलती करा सकती है सिलेंडर ब्लास्ट

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget