एक्सप्लोरर

मारुति फ्रोंक्स की कीमत में फिर हुआ इजाफा, जानें अपडेटेड प्राइस से लेकर फीचर्स तक की पूरी डिटेल्स

Maruti Fronx Price:मारुति सुजुकी ने अपनी फ्रोंक्स SUV को अप्रैल 2025 में महंगा कर दिया है. ये हाल ही में देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार भी रह चुकी है. आइए इसके फीचर्स और कीमत के बारे में जानते हैं.

Maruti Fronx Updated Price: मारुति सुजुकी ने मार्च 2025 से अपने सभी मॉडल्स की कीमतों में बढ़ोतरी की घोषणा की थी. इसी कड़ी में अब कंपनी ने अपनी पॉपुलर कॉम्पैक्ट SUV फ्रोंक्स (Fronx) की कीमतें भी बढ़ा दी हैं.

अब फ्रोंक्स की एक्स-शोरूम कीमतें 7.54 लाख रुपये से शुरू होकर 13.06 लाख रुपये तक जाती हैं. इस बार कीमत में 2,500 का इजाफा किया गया है, जो तुरंत प्रभाव से लागू हो गया है. इससे पहले भी फरवरी में कंपनी ने 5,500 की बढ़ोतरी की थी. दरअसल, फरवरी 2025 में Maruti Fronx देश की नंबर-1 कार बन चुकी थी, जो इसके जबरदस्त डिमांड और पॉपुलैरिटी को बताता है.

पावर और परफॉर्मेंस

मारुति फ्रोंक्स को दो इंजन विकल्पों के साथ पेश किया गया है, जिन्हें खासतौर पर पावर और माइलेज को संतुलित रखने के लिए डिजाइन किया गया है. इसमें पहला है 1.0-लीटर टर्बो बूस्टरजेट इंजन, जो महज 5.3 सेकंड में 0 से 60 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ सकता है. दूसरा विकल्प है 1.2-लीटर K-सीरीज डुअल-जेट, डुअल VVT इंजन, जिसमें स्मार्ट हाइब्रिड टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है. इन इंजनों के साथ आपको 6-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन पैडल शिफ्टर्स के साथ मिलता है, वहीं ऑटो गियर शिफ्ट (AGS) का विकल्प भी उपलब्ध है. माइलेज की बात करें तो यह गाड़ी 22.89 किमी/लीटर तक का एवरेज देने में सक्षम है. गाड़ी की लंबाई 3995mm, चौड़ाई 1765mm और ऊंचाई 1550mm है, जबकि इसका व्हीलबेस 2520mm है. इसमें 308 लीटर का बूट स्पेस मिलता है, जो फैमिली ट्रैवल के लिए पर्याप्त है.

स्टाइल और टेक्नोलॉजी 

मारुति फ्रोंक्स का डिजाइन मॉडर्न और यूथफुल अपील से भरपूर है, जिसमें इंटीरियर और एक्सटीरियर दोनों ही खासे आकर्षक हैं. इसमें 9-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है, जो एंड्रॉयड ऑटो और एप्पल कारप्ले को सपोर्ट करता है. इसके अलावा हेड-अप डिस्प्ले, क्रूज कंट्रोल, वायरलेस चार्जर और वायरलेस स्मार्टफोन कनेक्टिविटी जैसे फीचर्स भी मिलते हैं. गाड़ी में 16-इंच के डायमंड-कट अलॉय व्हील्स, कलर्ड MID वाला इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, हाइट एडजस्टेबल ड्राइवर सीट, फास्ट USB चार्जिंग पोर्ट, कनेक्टेड कार फीचर्स, रियर AC वेंट्स और लेदर रैप्ड स्टीयरिंग व्हील जैसे एडवांस्ड फीचर्स भी शामिल हैं, जो इसे युवाओं और परिवारों दोनों के लिए परफेक्ट चॉइस बनाते हैं.

सेफ्टी फीचर्स

सेफ्टी के मामले में मारुति फ्रोंक्स भी बेहद शानदार है. इसमें डुअल फ्रंट एयरबैग्स के साथ कुछ वैरिएंट्स में साइड और कर्टेन एयरबैग्स भी दिए गए हैं. इसके अलावा इसमें ABS, EBD, हिल होल्ड असिस्ट और इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम (ESP) जैसे सेफ्टी फीचर्स शामिल हैं. रियर व्यू कैमरा, रिवर्स पार्किंग सेंसर और चुनिंदा वैरिएंट्स में मिलने वाला 360-डिग्री कैमरा इसे और भी सुरक्षित बनाते हैं. साथ ही इसमें सीट बेल्ट रिमाइंडर, स्पीड अलर्ट सिस्टम और ISOFIX चाइल्ड सीट एंकरेज जैसे सेफ्टी स्टैंडर्ड्स भी दिए गए हैं.

ये भी पढ़ें: शानदार माइलेज और स्मार्ट फीचर्स वाली Honda Activa की मार्केट में जबरदस्त डिमांड, जानें कौन सा मॉडल खरीदना होगा बेहतर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Maruti Suzuki Exports: 120 देशों में Maruti का जलवा, 10 महीने में बेच डालीं 4.2 लाख कारें
120 देशों में Maruti का जलवा, 10 महीने में बेच डालीं 4.2 लाख कारें
GRAP Violation: दिल्ली में जबरन घुसने पर जब्त हो गई BS-IV गाड़ी, कितने के चालान पर छूटेगी?
दिल्ली में जबरन घुसने पर जब्त हो गई BS-IV गाड़ी, कितने के चालान पर छूटेगी?
Ultraviolette X-47 Venom: विदेशी कंपनियों की छुट्टी करेगी ये देसी Electric Bike, फीचर्स देख दुनिया हैरान
विदेशी कंपनियों की छुट्टी करेगी ये देसी Electric Bike, फीचर्स देख दुनिया हैरान
Diwali Offers Tips: दिवाली पर इस तरह डिस्काउंट के नाम पर लूटेंगे शोरूम वाले, इन बातों का रखें ध्यान
दिवाली पर इस तरह डिस्काउंट के नाम पर लूटेंगे शोरूम वाले, इन बातों का रखें ध्यान

वीडियोज

Mount Everest Helicopter Crash: एवरेस्ट की गोद में मौत का मंजर | Nepal | Breaking News | ABP
Janhit with Chitra Tripathi: चारधाम में हेलीकॉप्टर सेवा क्यों जानलेवा ? | Uttarakhand Chopper Crash
Dhirendra Shastri Controversy News: राम-श्याम पर अब सियासत में भी बंटवारा! | Yogi | ABP News
Chaar Ki Chaal : बाबा बागेश्वर...अखिलेश को सता रहा डर? | Dhirendra Shastri | Akhilesh Yadav | ABP
Yeh Fitoor Tera:🤩Jeet ने कर दिया दिल का इज़हार! Saumya को कहा 'I Love You'! #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US मिडटर्म चुनाव पर जयराम रमेश का बयान, 'ट्रंप को जनता ने नकारा, हमारे देश में...'
US मिडटर्म चुनाव पर जयराम रमेश का बयान, 'ट्रंप को जनता ने नकारा, हमारे देश में...'
'लोकतंत्र में बदला नहीं, जनता बदलाव करती है', CM योगी की सपा-कांग्रेस को दो टूक
'लोकतंत्र में बदला नहीं, जनता बदलाव करती है', CM योगी की सपा-कांग्रेस को दो टूक
मिडटर्म में हारे ट्रंप तो कमला हैरिस ने उड़ाया मजाक, बराक ओबामा क्या बोले?
मिडटर्म में हारे ट्रंप तो कमला हैरिस ने उड़ाया मजाक, बराक ओबामा क्या बोले?
पहले ODI में टीम इंडिया को मिला नया टारगेट, अब जीत के लिए बनाने होंगे इतने रन
पहले ODI में टीम इंडिया को मिला नया टारगेट, अब जीत के लिए बनाने होंगे इतने रन
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को भी मिली धमकी, आरोपी ने मांगे करोड़ों, जांच में जुटी पुलिस
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को मिली धमकी, करोड़ों की भी की गई मांग
राहुल गांधी के डिबेट चैलेंज पर CM हिमंत का तंज, कहा- 'यह बांग्लादेश या नेपाल नहीं है'
राहुल गांधी के डिबेट चैलेंज पर CM हिमंत का तंज, कहा- 'यह बांग्लादेश या नेपाल नहीं है'
अनंत सिंह ने बेटी की शादी में पूरे बिहार को दिया न्योता, लेकिन एक व्यक्ति को छोड़कर
अनंत सिंह ने बेटी की शादी में पूरे बिहार को दिया न्योता, लेकिन एक व्यक्ति को छोड़कर
Amazon Rainforest: क्या अमेजन जंगल में भी होती है खेती, वहां क्या उगाते हैं किसान?
क्या अमेजन जंगल में भी होती है खेती, वहां क्या उगाते हैं किसान?
Embed widget