एक्सप्लोरर

चीन से आयात रोकने के लिए भारतीय मैन्यूफेक्चरिंग को और प्रतिस्पर्धी बनाना होगा- मारुति चेयरमैन

भारत-चीन तनाव के बीच मारुति के चेयरमैन आर सी भार्गव ने बयान दिया है. उन्होंने कहा है कि चीन से आयात रोकने को भारतीय विनिर्माण को अधिक प्रतिस्पर्धी बनाना होगा.

नई दिल्ली: मारुति सुजुकी के चेयरमैन आर सी भार्गव ने कहा है कि चीन के सामान के बहिष्कार के लिए भारतीय मैन्यूफेक्चरिंग को अधिक प्रतिस्पर्धी, गहरा और व्यापक बनाने की जरूरत है. हालांकि, इसके साथ ही उन्होंने कहा कि लोगों को यह ध्यान रखने की जरूरत है कि चीनी माल के बहिष्कार के चलते उन्हें उत्पादों के लिए अधिक कीमत चुकानी होगी.

भार्गव ने कहा कि लंबे समय तक आयात करना वास्तव में किसी के व्यावसायिक हित में नहीं है. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि कुछ उत्पादों का आयात जारी रहेगा, क्योंकि इस मामले में हमारे पास सीमित विकल्प हैं. या तो ऐसे उत्पाद भारत में उपलब्ध नहीं हैं, या फिर उनकी गुणवत्ता या कीमत का मुद्दा है.

इसलिए महंगा होता है आयात

देश की सबसे बड़ी कार कंपनी के प्रमुख ने कहा, "हर कोई जानता है कि एक समय के बाद उत्पादों का आयात रुपये के कमजोर होने से महंगा होता जाता है. अगर दस साल पहले आप कोई सामान मंगा रहे थे, तो आज आपको वह 60 से 70 प्रतिशत महंगा मिलेगा." भार्गव ने कहा, "ऐसे में आयात करना किसी के व्यावसायिक हित में नहीं है. आप तभी आयात करते हैं, जबकि आपके पास सीमित विकल्प हों."

'मैन्यूफेक्चरिंग को बनाएं अधिक प्रतिस्पर्धी'

उन्होंने कहा कि अभी जो भावना चल रही है उन सभी का जवाब यही है कि आप भारतीय मैन्यूफेक्चरिंग को अधिक प्रतिस्पर्धी, गहरा और व्यापक बनाएं. उन्होंने कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘आत्मनिर्भर’ की जो बात की है, उसका आशय इसी से है. अगर आप भारत में प्रतिस्पर्धी मूल्य पर सामान का उत्पादन करते हैं, तो लोग उनका आयात नहीं करेंगे."

'सावधानी से करते हैं विचार'

यह पूछे जाने पर कि लद्दाख सीमा पर भारत-चीन तनाव की वजह से चीनी आयात के खिलाफ जो आवाजें उठ रही हैं उनसे वाहन और अन्य क्षेत्रों की कंपनियां चिंतित हैं. इस पर भार्गव ने कहा कि सीमा पर जो हुआ है उसको लेकर यह स्वाभाविक प्रतिक्रिया है. पाकिस्तान के मामले में भी ऐसा हुआ था. यह नीति नहीं बन जाता. मुझे लगता है कि नीति-निर्माता कोई नीति बनाने या हटाने से पहले सावधानी से विचार करते हैं. वे भावनाओं के हिसाब से प्रतिक्रिया नहीं देते.

'नहीं है अच्छी क्वालिटी'

उन्होंने भारत में उद्योगों द्वारा आयात करने की वजह बताते हुए कहा, "या तो वह उत्पाद भारत में बनता नहीं है, उपलब्ध नहीं है या फिर उपलब्ध है भी, तो उसकी गुणवत्ता अच्छी नहीं है. वह काफी महंगा है."

'तो होगा नुकसान'

आयात रोकने से भारत को फायदा होगा या नुकसान, इस सवाल पर भार्गव ने कहा, "यदि गैरजरूरी सामान है, तो हमें नुकसान नहीं होगा. लेकिन अगर किसी आवश्यक सामान का आयात रोका जाता है, तो इससे हमें चीन से अधिक नुकसान होगा. आपको देखना होगा कि क्या आयात किया जा रहा है. यह हमारे उद्योग के लिए कितना जरूरी है. क्या आयात रोकने से हमें फायदा होगा, या नुकसान."

ये भी पढ़ें

Hero Electric स्कूटर पर मिल रही भारी छूट, हाथ से न जानें दें मौका अगर 3 लाख तक के बजट में लेना चाहते हैं कार, तो ये ऑप्शंस बन सकते हैं आपकी पसंद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FASTag not working: Toll Plaza पर FASTag काम न करे तो क्या करें? जानें अपने अधिकार
Toll Plaza पर FASTag काम न करे तो क्या करें? जानें अपने अधिकार
600 KM रेंज, अब इस EV से सफर करेंगे गोवा के CM, जानें खासियत
600 KM रेंज, अब इस EV से सफर करेंगे गोवा के CM, जानें खासियत
15 अगस्त के बाद Road Trip का प्लान? ये EV देंगी लंबी रेंज
15 अगस्त के बाद Road Trip का प्लान? ये EV देंगी लंबी रेंज
नई BE6 Sporteq ने EV बाजार में मचाई हलचल, जानें कीमत
नई BE6 Sporteq ने EV बाजार में मचाई हलचल, जानें कीमत

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सत्ता में रहते शहीदों और...', संजय निषाद का अखिलेश यादव पर तंज
'सत्ता में रहते शहीदों और...', संजय निषाद का अखिलेश यादव पर तंज
एक फिल्म के लिए 50 करोड़ से ज्यादा चार्ज करते हैं यश? कभी थिएटर में पैसों के लिए पोंछा लगाते थे
एक फिल्म के लिए 50 करोड़ से ज्यादा चार्ज करते हैं यश? कभी थिएटर में पैसों के लिए पोंछा लगाते थे
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
Success Story: कन्नूर कोर्ट में काम कर रहीं पहली दृष्टिहीन जज, ऐसे सुनती हैं केस
कन्नूर कोर्ट में काम कर रहीं पहली दृष्टिहीन जज, ऐसे सुनती हैं केस
क्या होता है Thermal Scanner, जानें कैसे करता है काम?
क्या होता है Thermal Scanner, जानें कैसे करता है काम?
Embed widget