एक्सप्लोरर

डेढ़ लाख में घर ले आइए चमचमाती नई महिंद्रा XUV 3XO एसयूवी; जबरदस्त फीचर्स, दमदार माइलेज

XUV 3XO का इंजन लाइनअप XUV300 के समान है, जिसमें 110 bhp, 1.2L टर्बो पेट्रोल, 131 bhp, 1.2L डायरेक्ट-इंजेक्शन टर्बो पेट्रोल, और 117 bhp, 1.5L डीजल इंजन शामिल है.

Mahindra XUV 3XO Finance Details: हाल ही में भारत में महिंद्रा ने अपनी सबसे ज्यादा इंतजार वाली कारों में से एक कॉम्पैक्ट एसयूवी XUV 3XO को लॉन्च किया है, जिसकी एक्स शोरूम कीमत 7.49 लाख रुपये से शुरू होती है. यदि आप इस एसयूवी को अपने घर लाना चाहते हैं तो आपको केवल 1.60 लाख रुपये का भुगतान करना होगा. तो आइए जानते हैं इस एसयूवी के लिए फाइनेंस से जुड़ी डिटेल्स और इसके स्पेसिफिकेशन के बारे में. 

कितनी है कीमत

महिंद्रा XUV 3XO के बेस मॉडल MX1 1.2 L TCMPFi वेरिएंट की कीमत दिल्ली एक्स शोरूम में 749,200 रुपये है, जिसमें 41,788 रुपये आरटीओ फीस और 10,162 रुपये इंश्योरेंस चार्ज जोड़ने के बाद इसकी ऑन रोड लगभग कीमत ₹801,150 रुपये हो जाती है.  

महिंद्रा XUV 3XO फाइनेंस प्लान

यदि आप महिंद्रा XUV 3XO के बेस वेरिएंट को कैश पेमेंट पर खरीदते हैं, तो आपके पास 8.05 लाख रुपये मौजूद होने चाहिए. लेकिन यदि आप इसके लिए डाउन पेमेंट करके इसे ईएमआई पर घर लाना चाहते हैं तो ऑनलाइन कार फाइनेंस प्लान कैलकुलेटर के अनुसार, आपको इसके ऑन रोड कीमत यानि 801,105 रुपये में से लगभग 160,000 रुपये का डाउन पेमेंट करना होगा और बाकी बचे हुए करीब 6.41 लाख रुपये के लिए आपको बैंक से लोन लेना होगा. जिसके फाइनेंस होने के बाद आप इस एसयूवी को घर ले जा सकते हैं. यदि आप यह लोन 5 साल के लिए लेते हैं तो 9.8 प्रतिशत के एनुअल इंट्रेस्ट रेट से आपको लोन अमाउंट के लिए अगले 60 महीनों तक प्रति माह ₹13,461 की ईएमआई देनी होगी. यानि आपको लोन पर सभी ईएमआई को मिलाकर कुल ₹807,660 का भुगतान करना होगा.

डिजाइन

नई महिंद्रा XUV 3XO एसयूवी के डिजाइन के बारे बात करें तो इसमें इंटीग्रेटेड डेटाइम रनिंग लाइट्स (DRL) के साथ ऑल-LED हेडलाइट्स, बड़े सेंट्रल एयर इनटेक के साथ अपडेटेड बम्पर और ज़्यादा एंगुलर नोज़, नई डिज़ाइन की गई ग्रिल मिलती है. जबकि रियर में अपडेटेड टेलगेट डिज़ाइन है जिसमें बंपर-इंटीग्रेटेड रजिस्ट्रेशन प्लेट, फुल-वाइड LED लाइट बार और स्लीकर C-शेप्ड टेललैंप्स हैं.

मुख्य फीचर्स 

महिंद्रा XUV 3XO में फीचर्स के तौर पर वायरलेस एप्पल कार प्ले और एंड्रॉयड कनेक्टिविटी के साथ 10.25-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, पावर्ड ड्राइवर सीट, एम्बिएंट साउंड मोड, पैनोरामिक सनरूफ, अपडेटेड 7-स्पीकर हरमन कार्डन म्यूजिक सिस्टम, 10.25-इंच फुली इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, डुअल-ज़ोन क्लाइमेट कंट्रोल, रियर AC वेंट और अन्य कई नए फीचर्स शामिल हैं.

इंजन

XUV 3XO का इंजन लाइनअप XUV300 के समान है, जिसमें 110 bhp, 1.2L टर्बो पेट्रोल, 131 bhp, 1.2L डायरेक्ट-इंजेक्शन टर्बो पेट्रोल, और 117 bhp, 1.5L डीजल इंजन शामिल है. Di पेट्रोल इंजन अब नए 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन के साथ जोड़ा गया है. साथ ही इसमें 6-स्पीड मैनुअल और AMT गियरबॉक्स का ऑप्शन भी उपलब्ध है.

यह भी पढ़ें -

नई मारुति सुजुकी स्विफ्ट में स्टैंडर्ड तौर पर भी होगी फीचर्स की भरमार, इस दिन होगी लांच

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Toyota Glanza में होगा बड़ा बदलाव, 4-सिलेंडर इंजन हो सकता है बंद
Toyota Glanza में होगा बड़ा बदलाव, 4-सिलेंडर इंजन हो सकता है बंद
कमर्शियल वाहन चलाना कितना महंगा? टोल-टैक्स का पूरा हिसाब
कमर्शियल वाहन चलाना कितना महंगा? टोल-टैक्स का पूरा हिसाब
ढलान पर कार पार्क कर रहे हैं, भूलकर भी न करें ये गलती
ढलान पर कार पार्क कर रहे हैं, भूलकर भी न करें ये गलती
गाड़ियों में हर हाल में लगवाना होगा यह पार्ट, नया नियम ला रही सरकार
गाड़ियों में हर हाल में लगवाना होगा यह पार्ट, नया नियम ला रही सरकार

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक मनु सिंघवी का बड़ा ऐलान, 'सभी पार्टियां SC में याचिका दाखिल करेंगी'
अभिषेक मनु सिंघवी का बड़ा ऐलान, 'सभी पार्टियां SC में याचिका दाखिल करेंगी'
गृह मंत्रालय के इस फैसले पर भड़के डिंपल-अखिलेश, कहा- 'चारों दिशाओं से...'
गृह मंत्रालय के इस फैसले पर भड़के डिंपल-अखिलेश, कहा- 'चारों दिशाओं से...'
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
बेटी सारा तेंदुलकर के बर्थडे पर भावुक हुए सचिन, बोले- 'एक वक्त था जब मैं...'
बेटी सारा तेंदुलकर के बर्थडे पर भावुक हुए सचिन, बोले- 'एक वक्त था जब मैं...'
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, पहली पोस्ट में दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी'
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, पहली पोस्ट में दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी'
जंतर मंतर प्रोटेस्ट साइट से हटा तो भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'लिखकर ले लीजिए कि...'
जंतर मंतर प्रोटेस्ट साइट से हटा तो भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'लिखकर ले लीजिए कि...'
बिना खेत कैसे कर सकते हैं मशरूम की खेती, इसमें कितनी लागत?
बिना खेत कैसे कर सकते हैं मशरूम की खेती, इसमें कितनी लागत?
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
Embed widget