एक्सप्लोरर

ये है देश की सबसे किफायती फुली ऑटोमेटिक SUV, फीचर्स का कोई तोड़ नहीं

महिंद्रा ने एक्सक्लूसिव इक्विपमेंट लिस्ट के साथ इस एसयूवी को अपडेट किया है. नई XUV 3XO में पैनोरमिक सनरूफ, डुअल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल और 10.25-इंच टचस्क्रीन सिस्टम जैसे फीचर्स हैं.

Mahindra XUV 3XO Automatic: हाल ही में, महिंद्रा ने 2024 की अपनी सबसे चर्चित एसयूवी, महिंद्रा XUV 3XO लॉन्च की है. इसमें नया डिजाइन, नया इंटीरियर, सेगमेंट में सबसे बेहतरीन फीचर्स और नया ट्रांसमिशन ऑप्शन मिलता है. शुरुआत में यह अनुमान लगाया जा रहा था कि एसयूवी की कीमत प्रीमियम होगी, लेकिन महिंद्रा ने इसकी कीमत किफायती रखी है. दरअसल, महिंद्रा ने अपने पेट्रोल वेरिएंट के लिए AMT ऑप्शन को हटा दिया है, जिसकी जगह नए 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर गियरबॉक्स ने ले ली है. अपनी एग्रेसिव कीमत के साथ, महिंद्रा XUV 3XO पूरी तरह से ऑटोमेटिक गियरबॉक्स वाली सबसे सस्ती एसयूवी बन गई है.

कितनी है कीमत? 

कीमत की बात करें तो, नई महिंद्रा XUV 3XO 8.82 लाख रुपये से 18.39 लाख रुपये (ऑन-रोड, मुंबई) के बीच उपलब्ध है. इसके ऑटोमेटिक वेरिएंट की कीमत 11.72 लाख रुपये (ऑन-रोड, मुंबई) से शुरू होती है, जो सेगमेंट में किसी भी एसयूवी के लिए सबसे सस्ता ऑटोमेटिक वेरिएंट है. फुली ऑटोमेटिक ऑप्शन वाली दूसरी सबसे सस्ती एसयूवी मारुति ब्रेज़ा है जिसकी कीमत 13.09 लाख रुपये (ऑन-रोड, मुंबई) रखी गई है. मारुति ब्रेजा में 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर यूनिट भी है. 

पावरट्रेन 

इंजन ऑप्शंस के तौर पर XUV 3XO में पहले वाले ही 1.2-लीटर टर्बो पेट्रोल, 1.2-लीटर TGDi और 1.5-लीटर डीजल इंजन मिलते हैं. 1.2-लीटर टर्बो इंजन 109bhp और 200Nm का आउटपुट जेनरेट करता है, जबकि 1.2-लीटर TGDi अपने सेगमेंट में सबसे ज्यादा 129bhp और 230Nm का आउटपुट देता है. ये दोनों इंजन मैन्युअल और 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमेटिक गियरबॉक्स से लैस हैं. हालांकि, यह रेगुलर 1.2-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ भारत में सबसे सस्ती कीमत पर ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन मिलता है. 

 नए फीचर्स 

महिंद्रा ने एक्सक्लूसिव इक्विपमेंट लिस्ट के साथ इस एसयूवी को अपडेट किया है. नई XUV 3XO में पैनोरमिक सनरूफ, डुअल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल और 10.25-इंच टचस्क्रीन सिस्टम जैसे फीचर्स हैं. सेफ्टी  के लिए, एसयूवी में 6-एयरबैग, रियर डिस्क ब्रेक और लेवल-2 ADAS सिस्टम है. यह सेगमेंट में एकमात्र एसयूवी है जो ऑटो होल्ड फ़ंक्शन और इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक के साथ आती है. साथ ही, सॉफ्ट टच डैशबोर्ड और डोर पैड के साथ लग्जरी फील के लिए इंटीरियर को नए तरीके से डिजाइन किया गया है. साथ ही इंटीरियर को शाइनी थीम पर सजाया गया है.

यह भी पढ़ें -

2024 स्विफ्ट के बाद अब न्यू जेनरेशन डिजायर लाएगी मारुति, जानें इंजन और फीचर्स से जुड़ी पूरी डिटेल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Himalayan 750 का नया लुक आया सामने, बाइक लवर्स में हलचल
Himalayan 750 का नया लुक आया सामने, बाइक लवर्स में हलचल
सर्दियों में कार के शीशे धुंधले हो रहे, AC चलाएं या हीटर? जानें यहां
सर्दियों में कार के शीशे धुंधले हो रहे, AC चलाएं या हीटर? जानें यहां
7 लोग बैठेंगे, 500 KM चलेगी, मारुति की नई EV जल्द होगी लॉन्च
7 लोग बैठेंगे, 500 KM चलेगी, मारुति की नई EV जल्द होगी लॉन्च
जासूसी करती हैं BYD की गाड़ियां? अमेरिका ने बैन कीं चीन की ये कारें
जासूसी करती हैं BYD की गाड़ियां? अमेरिका ने बैन कीं चीन की ये कारें

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल के एग्जिट पोल के नतीजों पर क्या बोले नेतन्याहू? बताया किसकी बनेगी सरकार
इजरायल के एग्जिट पोल के नतीजों पर क्या बोले नेतन्याहू? बताया किसकी बनेगी सरकार
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी की दूसरी सीट पर भी सपा जीतेगी? अखिलेश के प्रत्याशी बदलेगें काशी का गणित
Live: वाराणसी की दूसरी सीट पर भी सपा जीतेगी? अखिलेश के प्रत्याशी बदलेगें काशी का गणित
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
आयुष्मान खुराना की 'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
अखिलेश यादव की रैली से 3 दिन पहले सपाईयों ने वाराणसी में दिया गिफ्ट, BJP को लगा झटका
अखिलेश यादव की रैली से 3 दिन पहले सपाईयों ने वाराणसी में दिया गिफ्ट, BJP को लगा झटका
क्या ट्रंप की पार्टी चुनाव में खो देगी बहुमत? सामने आए सट्टेबाजी मार्केट के आंकड़े
क्या ट्रंप की पार्टी चुनाव में खो देगी बहुमत? सामने आए सट्टेबाजी मार्केट के आंकड़े
Karwa Chauth Gifts For Wife: करवाचौथ पर पत्नी को क्या दें गिफ्ट? ऐसे लूटें अपने चांद का दिल
करवाचौथ पर पत्नी को क्या दें गिफ्ट? ऐसे लूटें अपने चांद का दिल
Embed widget