एक्सप्लोरर

Mahindra Upcoming EV: मिड सेगमेंट में एंट्री मारने को तैयार महिंद्रा, जल्द लॉन्च होंगी ये गाड़ियां

महिंद्रा ऑटो जल्द ही देश में दो नई इलेक्ट्रिक गाड़ियों को लॉन्च करने वाली है. इसमें महिंद्रा एक्सयूवी ई8 और 3एक्सओ का इलेक्ट्रिक वेरिएंट शामिल हो सकता है.

Mahindra Upcoming EV: महिंद्रा ऑटो जल्द ही अपने इलेक्ट्रिक गाड़ियों के पोर्टफोलियो का विस्तार करने जा रही है. इसमें कंपनी अब दो और इलेक्ट्रिक कारों को जोड़ सकती है. फिलहाल कंपनी के पास महिंद्रा एक्सयूवी 400 इलेक्ट्रिक कार मौजूद है जिसमें कई आधुनिक फीचर्स दिए गए हैं. लेकिन कंपनी अब दो नई इलेक्ट्रिक एसयूवी को भी देश में जल्द लॉन्च कर सकती है.

महिंद्रा की इलेक्ट्रिक गाड़ियां

जानकारी के अनुसार महिंद्रा XUV 3XO के इलेक्ट्रिक वेरिएंट पर काम कर रही है. माना जा रहा है कि इस कार को कंपनी जल्द ही देश में उतार सकती है. इसके अलावा इसे लॉन्च के बाद कंपनी XUV 400 के नीचे प्लेस कर सकती है. इसके साथ ही इस कार का कोडनेम फिलहाल S240 रखा गया है. इतना ही नहीं इस आगामी इलेक्ट्रिक एसयूवी में 35 kWh का बैटरी पैक दिया जा सकता है. इसकी मदद से कार करीब 300 किमी से भी ज्यादा की रेंज भी प्रदान कर सकती है.

ये इलेक्ट्रिक एसयूवी पैनोरमिक सनरूफ के साथ कई आधुनिक फीचर्स मिल सकते हैं. इस सेगमेंट में बाजार में टाटा नेक्सन ईवी और एमजी जेड एस ईवी के साथ टाटा टियागो ईवी भी मौजूद है. वहीं महिंद्रा की ये कार 11 से 15 लाख रुपये तक की रेंज में उतारी जा सकती है.

मिड सेगमेंट में इलेक्ट्रिक एसयूवी

इसके अलावा महिंद्रा मिड सेगमेंट में भी अपनी एक इलेक्ट्रिक कार को लॉन्च करने की तैयारी में दिखाई दे रही है. इस आगामी इलेक्ट्रिक कार को कंपनी INGLO प्‍लेटफॉर्म पर तैयार करेगी. इस कार का नाम XUV.e8 हो सकता है. वहीं इस कार के साल के अंत तक बाजार में दस्तक देने की संभावना है. इतना ही नहीं इस कार को कंपनी 60 kWh और 80 kWh जैसे दो बैटरी पैक के साथ पेश कर सकती है. वहीं इनकी मदद से कार करीब 450 किमी तक की रेंज देने में सक्षम होगी.

इसमें पैनॉर्मिक सनरूफ, एडीएएस, डिजिटल इंफोटेनमेंट सिस्टम जैसे शानदार फीचर्स भी देखने को मिल सकते हैं. वहीं इस कार की एक्स शोरूम कीमत करीब 24 से 28 लाख रुपये तक हो सकती है. मिड सेगमेंट में बाजार में एमजी जेड एस ईवी, बीवाईडी ईवी और बीएमडब्लू आई4 जैसी गाड़ियां उपलब्ध हैं.

यह भी पढ़ें: 4 करोड़ की इस लग्जरी एसयूवी में सफर करता है अंबानी परिवार का डॉग, जानें खास फीचर्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गाड़ी किसी और ने चलाई और चालान आपके नाम आया, जानें अब क्या कर सकते हैं आप?
गाड़ी किसी और ने चलाई और चालान आपके नाम आया, जानें अब क्या कर सकते हैं आप?
E20 पेट्रोल से डैमेज इंजन के मामलों में कैसे मिलेगा मुआवजा, क्या इस कोर्ट का फैसला बनेगा नजीर?
E20 पेट्रोल से डैमेज इंजन के मामलों में कैसे मिलेगा मुआवजा, क्या इस कोर्ट का फैसला बनेगा नजीर?
अब Mahindra की इस कार को खरीदना हुआ महंगा, कंपनी ने बढ़ा दिए 70 हजार रुपये
अब Mahindra की इस कार को खरीदना हुआ महंगा, कंपनी ने बढ़ा दिए 70 हजार रुपये
125cc से 350cc तक... कौन-सी बाइक देगी सबसे ज्यादा वैल्यू? खरीदने से पहले जान लें पूरा गणित
125cc से 350cc तक... कौन-सी बाइक देगी सबसे ज्यादा वैल्यू? खरीदने से पहले जान लें पूरा गणित

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दोस्त या दुश्मन... पहले खामेनेई के अंतिम संस्कार में पहुंचा इराक, एक हफ्ते बाद अब ट्रंप से मिला लिया हाथ
दोस्त या दुश्मन... पहले खामेनेई के अंतिम संस्कार में पहुंचा इराक, अब ट्रंप से मिला लिया हाथ
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी के 'बुरे दिन' 2017 के बाद से हुए शुरू, अब क्यों चलेगा बुलडोजर?
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी के 'बुरे दिन' 2017 के बाद से हुए शुरू, अब क्यों चलेगा बुलडोजर?
NEET में 5 लाख की डील, 111 सवाल और कोचिंग कनेक्शन... CBI ने खोली परत-दर-परत साजिश
NEET में 5 लाख की डील, 111 सवाल और कोचिंग कनेक्शन... CBI ने खोली परत-दर-परत साजिश
Haiwaan First Look out: 'हैवानियत अब नहीं रूकेगी...' धांसू है अक्षय-सैफ की 'हैवान' का फर्स्ट लुक, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म
'हैवानियत अब नहीं रूकेगी...' धांसू है अक्षय-सैफ की 'हैवान' का फर्स्ट लुक, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म
गंभीर के फैसलों पर उठे सवाल, आयरलैंड-इंग्लैंड में हार के बाद एबी डिविलियर्स ने टीम इंडिया को सुनाई खरी-खरी
गंभीर के फैसलों पर उठे सवाल, आयरलैंड-इंग्लैंड में हार के बाद एबी डिविलियर्स ने टीम इंडिया को सुनाई खरी-खरी
कच्चे तेल की कीमत बढ़ने के बाद केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, डीजल और ATF पर बढ़ाया विंडफॉल टैक्स
कच्चे तेल की कीमत बढ़ने के बाद सरकार का बड़ा फैसला, डीजल और ATF पर बढ़ाया विंडफॉल टैक्स
'PM मोदी चंपत राय को बचा रहे...', चढ़ावा चोरी मामले को लेकर बोले शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद
'PM मोदी चंपत राय को बचा रहे...', चढ़ावा चोरी मामले को लेकर बोले शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद
कितने पढ़े-लिखे हैं जंतर-मंतर पर अनशन कर रहे सोनम वांगचुक, कहां से ली है उन्होंने डिग्री?
कितने पढ़े-लिखे हैं जंतर-मंतर पर अनशन कर रहे सोनम वांगचुक, कहां से ली है उन्होंने डिग्री?
Embed widget