एक्सप्लोरर

GST कटौती के बाद अभी कितनी सस्ती मिल रही Scorpio N? खरीदने से पहले यहां जान लीजिए

Mahindra Scorpio N: महिंद्रा स्कॉर्पियो N अपनी मजबूत बिल्ड क्वालिटी और ऑफ-रोडिंग क्षमता के लिए जानी जाती है. इसकी कीमत 13.99 लाख रुपये से शुरू होती है और 25.62 लाख रुपये तक जाती है.

भारत में GST स्लैब स्ट्रक्चर बदलने का असर दिखने लगा है. कार निर्माता कंपनी Mahindra ने सबको चौंकाते हुए GST लागू होने से पहले ही दाम कम कर दिए हैं. कंपनी ने Thar, Scorpio, Bolero और XUV700 जैसी अपनी पॉपुलर SUVs की कीमतों में 1.56 लाख रुपये तक की कटौती की घोषणा की है. आइए विस्तार से जानते हैं.

दरअसल, Mahindra Group के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने सोशल मीडिया पर घोषणा की कि कंपनी 22 सितंबर का इंतजार नहीं करेगी. उन्होंने कहा, “सभी लोग 22 सितंबर कह रहे हैं… हमने कहा अभी. Mahindra लाइनअप की सभी गाड़ियों पर GST का फायदा 6 सितंबर से ही ग्राहकों को मिलेगा.”

अब कितनी सस्ती मिलेगी Mahindra Scorpio?

महिंद्रा स्कॉर्पियो N पर मौजूदा समय में जीएसटी और सेस मिलाकर 48 फीसदी टैक्स लगता है. जीएसटी बदलाव के बाद अब इस गाड़ी पर यह टैक्स 40 फीसदी लगना है. इस तरह आपको महिंद्रा स्कॉर्पियो N पर 1 लाख 45 हजार रुपये की छूट मिलने वाली है.

Mahindra Scorpio N अपनी मजबूत बिल्ड क्वालिटी और ऑफ-रोडिंग क्षमता के लिए जानी जाती है. इसकी कीमत 13.99 लाख रुपये से शुरू होती है और 25.62 लाख रुपये तक जाती है. इसमें पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन विकल्प मिलते हैं.

इस SUV में अब 6 एयरबैग, ADAS, रियर कैमरा, 8-इंच टचस्क्रीन सिस्टम, Android Auto, Apple CarPlay, ड्यूल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, रियर AC वेंट्स और वेंटिलेटेड सीट्स जैसे मॉडर्न फीचर्स भी जोड़े गए हैं. सनरूफ और क्रूज कंट्रोल इसे और भी प्रीमियम बनाते हैं.

Mahindra Scorpio N का इंजन

Mahindra Scorpio N के Z4 वेरिएंट के इंजन और परफॉर्मेंस की बात करें तो इसमें दो इंजन विकल्प मिलते हैं. पहला 2.0 लीटर mStallion टर्बो पेट्रोल इंजन है, जो 203 PS की पावर और 380 Nm का टॉर्क (ऑटोमैटिक वर्जन में) देता है. यह इंजन 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ आता है.

दूसरा विकल्प 2.2 लीटर mHawk डीजल इंजन है, जो रियर-व्हील ड्राइव में 132 PS और 300 Nm का टॉर्क देता है. वहीं, इसका 4WD वर्जन (Z4 E) 175 PS और 370 Nm टॉर्क जनरेट करता है, हालांकि यह फिलहाल केवल मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ उपलब्ध है.

यह भी पढ़ें:-

क्या सबसे किफायती प्रीमियम इलेक्ट्रिक कार होगी VinFast VF6? यहां पढ़ें गाड़ी का फर्स्ट रिव्यू 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या Traffic Police आपकी कार की चाबी जब्त कर सकती है? जानिए कानून क्या कहता है
क्या Traffic Police आपकी कार की चाबी जब्त कर सकती है? जानिए कानून क्या कहता है
Tyre Manufacturing: काले नहीं पहले सफेद रंग के होते थे गाड़ी के टायर, कब बदला गया था इनका रंग?
काले नहीं पहले सफेद रंग के होते थे गाड़ी के टायर, कब बदला गया था इनका रंग?
Hybrid कार की बैटरी खराब हो जाए तो कितना आएगा खर्च? खरीदने से पहले जान लें
Hybrid कार की बैटरी खराब हो जाए तो कितना आएगा खर्च? खरीदने से पहले जान लें
जितनी चलेगी कार, उतना ही देंगे इंश्योरेंस, जानिए PAYD प्लान का पूरा गणित
जितनी चलेगी कार, उतना ही देंगे इंश्योरेंस, जानिए PAYD प्लान का पूरा गणित

वीडियोज

Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive
Ram Kapoor ने पहली बार बताया बचपन का दर्द, सुनकर खामोश हुआ Lock Upp 2
Bollywood News: दिलजीत दोसांझ की 'सतलुज' विवाद के बाद OTT पर सेंसरशिप की चर्चा तेज (12-07-2026)
Udne Ki Aasha: 😔Sachin टूट गया, अपने होने वाले बच्चे की मौत की खबर सुन सारे सपने हुए चकनाचूर। #sbs
Salman Khan से जुड़ी Kala Hiran के प्रोड्यूसर को मिली धमकी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला; गड़बड़ियों पर RSS ने जताई चिंता, कहा - 'भविष्य में कोई...'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला; गड़बड़ियों पर RSS ने जताई चिंता, कहा - 'भविष्य में कोई...'
अमरनाथ यात्रा के दौरान यात्रियों की मदद कर रहे शब्बीर अहमद की मौत, पहाड़ी से गिरा था पत्थर
अमरनाथ यात्रा के दौरान यात्रियों की मदद कर रहे शब्बीर अहमद की मौत, पहाड़ी से गिरा था पत्थर
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
'बैजबॉल' युग का अंत, स्टोक्स के बाद ब्रेंडन मैकुलम भी इंग्लैंड टेस्ट टीम से हटे; जानें कैसा रहा रिजल्ट
'बैजबॉल' का अंत, स्टोक्स के बाद ब्रेंडन मैकुलम भी इंग्लैंड टेस्ट टीम से हटे; जानें कैसा रहा रिजल्ट
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
इंडिया गठबंधन में दरार! तमिलनाडु में DMK नहीं अपनाएगी केरल-बंगाल मॉडल! स्टालिन ने कांग्रेस को दिया झटका
इंडिया गठबंधन में दरार! तमिलनाडु में DMK नहीं अपनाएगी केरल-बंगाल मॉडल! स्टालिन ने कांग्रेस को दिया झटका
19 साल के लड़के ने माता-पिता को छोड़ बचपन के दोस्त के नाम कर दी 28 करोड़ की संपत्ति, यूजर्स हैरान
19 साल के लड़के ने माता-पिता को छोड़ बचपन के दोस्त के नाम कर दी 28 करोड़ की संपत्ति, यूजर्स हैरान
Delhi University PG Admission 2026: DU ने बदला पीजी एडमिशन का शेड्यूल, अब 15 जुलाई तक करनी होगी फीस जमा
DU ने बदला पीजी एडमिशन का शेड्यूल, अब 15 जुलाई तक करनी होगी फीस जमा
Embed widget