एक्सप्लोरर

Mahindra Electric SUV: अगले साल लॉन्च होगी महिंद्रा के बॉर्न इलेक्ट्रिक सीरीज की पहली एसयूवी, जानिए कैसी होगी यह कार 

कंपनी के अनुसार XUV.e8 AWD सिस्टम के साथ लगभग 80kWh के बैटरी पैक से लैस हो सकती है, जो 230bhp से 350bhp की पॉवर जेनरेट करने में सक्षम होगा.

Mahindra XUV e8: पिछले साल अगस्त में भारतीय वाहन निर्माता कंपनी महिंद्रा ने यूके में अपनी पांच कॉन्सेप्ट इलेक्ट्रिक एसयूवी कारों को शोकेस किया था. ये नई एसयूवी कारें महिंद्रा के सब-ब्रांड एक्सयूवी.ई और बीई के जरिए बेची जाएंगी. जिसमें से पहला मॉडल XUV e8 2024 में भारतीय बाजार में लॉन्च की जाएगी. महिंद्रा बोर्न इलेक्ट्रिक सीरीज की अपनी इन एसयूवी कारों को देश में 10 फरवरी, 2023 को शोकेस करेगी. इन कारों में Mahindra XUV.e8 और XUV.e9 शामिल हैं. जबकि BE रेंज में BE.05, BE.07 और BE.09 जैसे तीन मॉडल आएंगे. 

INGLO मॉड्यूलर प्लेटफॉर्म पर होगी बेस्ड

महिंद्रा के अनुसार इस कार का पहला प्रोडक्शन यूनिट दिसंबर 2024 तक भारतीय बाजार आएगा. ये नई इलेक्ट्रिक कारें एक नए INGLO मॉड्यूलर प्लेटफॉर्म पर बेस्ड हैं जो कई पावरट्रेन विकल्पों और व्हीलबेस के साथ AWD और RWD लेआउट को सपोर्ट करता है. 

डाइमेंशन

एक्सयूवी.ई8, देश में महिंद्रा की पहली बोर्न इलेक्ट्रिक एसयूवी होगी, जो कंपनी के फ्लैगशिप एक्सयूवी700 से मिलती जुलती है. जिसका स्टाइल और सीटिंग लेआउट इसके ICE वेरिएंट के समान होगा. XUV.e8 की लंबाई 4,740mm, चौड़ाई 1900mm और ऊंचाई 1760mm होगी और इसका व्हीलबेस 2762mm है. एक्सयूवी700 की तुलना में, इलेक्ट्रिक एसयूवी 45 mm लंबी, 10 mm चौड़ी और 5 mm ऊंची है, और इसमें 7 mm लंबा व्हीलबेस मिलेगा.

कैसा होगा लुक?

फ्लैट फ्लोर और लंबे व्हीलबेस के साथ नई Mahindra XUV.e8 के केबिन के अंदर ज्यादा जगह मिलेगी. इसके 5-सीटर और 7-सीटर दोनों वर्जन लॉन्च किए जा सकते हैं. इसमें फ्रंट गिल, एक वाइड एलईडी लाइट बार और बम्पर माउंटेड हेडलैंप दिया जाएगा. इसका पीछे से लुक XUV700 जैसा है. जिसमें थोड़े बहुत बदलाव देखे जा सकते हैं.

पावरट्रेन

महिंद्रा ने न्यू बोर्न इलेक्ट्रिक एसयूवी के लिए दो सेल आर्किटेक्चर-ब्लेड और प्रिज्मेटिक पर आधारित एक बैटरी पैक डिजाइन किया है. बैट्री मैनेजमेंट सिस्टम इसे लंबे समय तक टिके रहने के लिए और अधिक रेंज देने में सक्षम है. कंपनी के अनुसार XUV.e8 AWD सिस्टम के साथ लगभग 80kWh के बैटरी पैक से लैस हो सकती है, जो 230bhp से 350bhp की पॉवर जेनरेट करने में सक्षम होगा.

BYD Atto 3 से होगा मुकाबला

Atto 3 में 60.48kWh का बैटरी पैक मिलता है जो इलेक्ट्रिक मोटर के साथ 204PS और 310Nm का आउटपुट देने में सक्षम है. इस इलेक्ट्रिक एसयूवी में 521 किमी की एआरएआई- प्रमाणित रेंज मिलती है. यह फ्रंट-व्हील ड्राइव सिस्टम से लैस है. यह इलेक्ट्रिक एसयूवी 7.3 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है.

यह भी पढ़ें :- टाटा नेक्सन ईवी को टक्कर देने आई महिंद्रा XUV400, जानिए आपके लिए किसे खरीदना होगा फायदे का सौदा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
कार, बाइक या ट्रक, इस धनतेरस किन व्यापारियों की रहेगी चांदी?
कार, बाइक या ट्रक, इस धनतेरस किन व्यापारियों की रहेगी चांदी?
Ventilated Seats: क्या वेंटिलेटेड सीट की वजह से कम होता है गाड़ी का माइलेज, क्या है इसकी सच्चाई?
क्या वेंटिलेटेड सीट की वजह से कम होता है गाड़ी का माइलेज, क्या है इसकी सच्चाई?
Ventilated Seat Modification: पुरानी गाड़ी में लगवानी हो वेंटिलेटेड सीट तो कितना आएगा खर्च?
पुरानी गाड़ी में लगवानी हो वेंटिलेटेड सीट तो कितना आएगा खर्च?

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget