एक्सप्लोरर

Curvv EV, Nexon EV या महिंद्रा की नई इलेक्ट्रिक कार, किसे खरीदना है फायदे का सौदा?

Mahindra BE 6E VS Tata Curvv VS Nexon EV: महिंद्रा ने हाल ही में नई इलेक्ट्रिक कार मार्केट में उतारी है. आइए जानते हैं कि महिंद्रा की ये गाड़ी नेक्सन ईवी और कर्व ईवी से ये कितनी अलग है.

Electric Cars In India: भारत में इलेक्ट्रिक कारों का मार्केट बदल रहा है. इसमें अच्छी बात ये है कि अब लोगों को इसमें कई ऑप्शन मिलते जा रहे हैं. महिंद्रा ने भी इस सेगमेंट में नई इलेक्ट्रिक कार BE 6e को उतार दिया है. ये कार एग्रेसिव प्राइस के साथ आई है. आइए जानते हैं कि ये कार टाटा की इलेक्ट्रिक कारों नेक्सन ईवी और कर्व ईवी से कितनी अलग है.

कौन सी इलेक्ट्रिक कार बड़ी है?

टाटा नेक्सन ईवी 4 मीटर से कम रेंज की इलेक्ट्रिक कार है. वहीं कर्व ईवी और BE 6e 4 मीटर से लंबी कारों की लिस्ट में आती हैं. महिंद्रा की कार बाकी दोनों ईवी की तुलना में ज्यादा चौड़ी है. इसके साथ ही महिंद्रा की इलेक्ट्रिक कार का व्हीलबेस भी सबसे ज्यादा है. कर्व ईवी में बेहतर ग्राउंड क्लीयरेंस दिया गया है. बूट स्पेस की बात की जाए तो कर्व में ही नेक्सन और BE 6e की तुलना में ज्यादा स्पेस मिलता है.

Curvv EV, Nexon EV या महिंद्रा की नई इलेक्ट्रिक कार, किसे खरीदना है फायदे का सौदा?

किस EV में हैं ज्यादा फीचर्स?

महिंद्रा BE 6e, नेक्सन ईवी और कर्व ईवी, तीनों ही इलेक्ट्रिक कारों में बेहतर टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है, जिससे इन गाड़ियों में शानदार फीचर्स मिलते हैं. इन तीनों इलेक्ट्रिक कारों में पैनोरमिक सनरूफ का फीचर मिलता है. टाटा की गाड़ियों में JBL का ऑडियो सिस्टम लगा है. कर्व में लेवल 2 ADAS, वेटिलेंटेड सीट्स और साउंड अलर्ट जैसे फीचर्स दिए गए हैं.

महिंद्रा की इलेक्ट्रिक कार में भी शानदार फीचर्स शामिल हैं. इस गाड़ी में टाटा की सभी ईवी की तरह एंबिएंट लाइटिंग दी गई हैं. लेकिन BE 6e में पैनोरमिक सनरूफ के साथ में भी एंबिएंट लाइटिंग है. महिंद्रा की कार को रिमोट कंट्रोल के जरिए ऑटो पार्क किया जा सकता है. इस गाड़ी में एक सेल्फी कैमरा, डिजिटल की, हेडअप डिस्प्ले और डुअल जोन क्लाइमेट कंट्रोल का फीचर भी शामिल है.

Curvv EV, Nexon EV या महिंद्रा की नई इलेक्ट्रिक कार, किसे खरीदना है फायदे का सौदा?

इलेक्ट्रिक कारों की रेंज और परफॉर्मेंस

महिंद्रा BE 6e दो बैटरी पैक के ऑप्शन के साथ आई है. इस गाड़ी में दिए गए 59 kWh के बैटरी पैक से 228 bhp की पावर मिलती है और 79 kWh के बैटरी पैक के साथ ये गाड़ी 282 bhp की पावर देती है. महिंद्रा की नई इलेक्ट्रिक कार 535 किलोमीटर से 682 किलोमीटर तक की रेंज दे सकती है.

टाटा कर्व ईवी 45 kWh के बैटरी पैक के साथ 502 किलोमीटर और 55 kWh के बैटरी पैक के साथ 585 किलोमीटर की रेंज देने का दावा करती है. इस गाड़ी में दी गई मोटर से 167 hp की पावर मिलती है और 215 Nm का टॉर्क जनरेट होता है. नेक्सन ईवी में 45 kWh का बैटरी पैक लगा मिलता है. इस बैटरी पैक के साथ ये कार सिंगल चार्जिंग में 489 किलोमीटर की दूरी तय कर सकती है. वहीं ये कार 145 bhp की पावर देती है.

Curvv EV, Nexon EV या महिंद्रा की नई इलेक्ट्रिक कार, किसे खरीदना है फायदे का सौदा?

किस ईवी को खरीदने में है फायदा?

टाटा कर्व ईवी की एक्स-शोरूम प्राइस 17.4 लाख रुपये से शुरू होकर 21.9 लाख रुपये तक जाती है. वहीं नेक्सन ईनी की कीमत 12.4 लाख रुपये से शुरू होती है और इसके टॉप मॉडल की कीमत 17.19 लाख रुपये है. महिंद्रा ने अभी तक अपनी कार की शुरुआती कीमत का ही खुलासा किया है. BE 6e की स्टार्टिंग प्राइस 18.9 लाख रुपये है.

यह भी पढ़ें

लंबे इंतजार के बाद Honda ने लॉन्च की नई Amaze, कीमत से लेकर फीचर्स यहां जानें सब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Hyundai Bayon की एंट्री, फीचर्स और स्पेस देख चौंक जाएंगे
Hyundai Bayon की एंट्री, फीचर्स और स्पेस देख चौंक जाएंगे
ड्राइव करते हुए अपनाएंगे से ट्रिक्स, बढ़ जाएगी इलेक्ट्रिक कार की रेंज
ड्राइव करते हुए अपनाएंगे से ट्रिक्स, बढ़ जाएगी इलेक्ट्रिक कार की रेंज
10 लाख के बजट में ये हैं सबसे लो मेंटिनेंस कारें, सर्विसिंग में न के बराबर खर्च
10 लाख के बजट में ये हैं सबसे लो मेंटिनेंस कारें, सर्विसिंग में न के बराबर खर्च
Youdha ePod G लॉन्च, 545 KG पेलोड और 180 KM की रेंज
Youdha ePod G लॉन्च, 545 KG पेलोड और 180 KM की रेंज

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Live: राहुल गांधी मानहानि केस में बरी, काफिले में हादसे की जांच करेगी SIT, डीजीपी का आदेश
Live: राहुल गांधी मानहानि केस में बरी, काफिले में हादसे की जांच करेगी SIT, डीजीपी का आदेश
'मां-बाप, बहन-बेटी को...', खरगे विवाद पर प्रियंका चतुर्वेदी की BJP-कांग्रेस को नसीहत
'मां-बाप, बहन-बेटी को...', खरगे विवाद पर प्रियंका चतुर्वेदी की BJP-कांग्रेस को नसीहत
सीएम शुभेंदु अधिकारी का CJP पर बड़ा बयान, 'यह सुनिश्चित करें कि कॉकरोच...'
सीएम शुभेंदु अधिकारी का CJP पर बड़ा बयान, 'यह सुनिश्चित करें कि कॉकरोच...'
वैभव सूर्यवंशी के भाई आशीर्वाद ने मचाया गदर, चौके-छक्कों की बारिश कर ठोका तूफानी शतक
वैभव सूर्यवंशी के भाई आशीर्वाद ने मचाया गदर, चौके-छक्कों की बारिश कर ठोका तूफानी शतक
आमिर खान पर होना था हमला? फिर निशाने पर टाइगर श्रॉफ कैसे आ गए? जांच में चौंकाने वाला खुलासा
आमिर खान पर होना था हमला? फिर निशाने पर टाइगर श्रॉफ कैसे आ गए?
'सरकार का विरोध कीजिए, लेकिन...', PM मोदी पर खरगे के बयान को लेकर राजनाथ सिंह की दो टूक
'सरकार का विरोध कीजिए, लेकिन...', PM मोदी पर खरगे के बयान को लेकर राजनाथ सिंह की दो टूक
राहुल गांधी काफिला हादसे की होगी जांच, यूपी DGP ने गठित की SIT
राहुल गांधी काफिला हादसे की होगी जांच, यूपी DGP ने गठित की SIT
कितनी जलन है...पड़ोसियों ने खरोंच डाली नई-नवेली कार, वीडियो देख भड़के यूजर्स
कितनी जलन है...पड़ोसियों ने खरोंच डाली नई-नवेली कार, वीडियो देख भड़के यूजर्स
Embed widget