एक्सप्लोरर

Mahindra XUV.e8: जल्द आने वाली है महिंद्रा की इलेक्ट्रिक एक्सयूवी 700 एसयूवी, मिलेगी जबरदस्त रेंज

इस इलेक्ट्रिक एसयूवी का मुकाबला एमजी जेडएस ईवी से होगा, जिसमें दो बैटरी पैक के साथ 461 किलोमीटर प्रति चार्ज तक की रेंज मिलती है.

Mahindra XUV 700: एक्सयूवी 700 एसयूवी भारत में महिंद्रा की सबसे ज्यादा बिकने वाले मॉडल में से एक है. कंपनी ने यह जानकारी दी है कि वह 2024 के अंत तक एक्सयूवी700 के इलेक्ट्रिक वर्जन को पेश करेगी. कंपनी ने पिछले साल ब्रिटेन में एक कार्यक्रम में इलेक्ट्रिक एसयूवी को अपने कांसेप्ट अवतार (महिंद्रा एक्सयूवी.e8) के रूप में पेश किया था. यह इलेक्ट्रिक एसयूवी कंपनी के नए इलेक्ट्रिक-ओनली सब-ब्रांड XUV.e के तहत आएगी.

मिलेगी जबरदस्त रेंज 

यह इलेक्ट्रिक मॉडल INGLO प्लेटफॉर्म पर आधारित होगा, जिसमें स्टैंडरडाइज सेल-टू-पैक तकनीक के साथ एक सामान्य बैटरी पैक डिज़ाइन का उपयोग करने का दावा किया गया है. INGLO आर्किटेक्चर पर आधारित कंपनी को सभी इलेक्ट्रिक SUVs में 175kW के फास्ट चार्जर का सपोर्ट मिलेगा, जिससे इसकी बैटरी को 30 मिनट से कम समय में 80% तक चार्ज किया जा सकता है. कंपनी का दावा है कि इस एसयूवी में 80kWh बैटरी पैक के साथ 435km–450km की रेंज मिलेगी. 

डिजाइन

महिंद्रा एक्सयूवी.e8 SUV कॉन्सेप्ट में क्लोज्ड-ऑफ फ्रंट ग्रिल, बंपर पर लगे हेडलैम्प्स, बम्पर में नीचे की ओर जाने वाले फुल वाइड एलईडी लाइट बार, एक शार्प कंटूर्ड बोनट और एंगुलर डिजाइन देखने को मिला था. हालांकि इसका रियर प्रोफाइल इसके ICE वर्जन के समान दिखता है. 

साइज में होगी बड़ी

महिंद्रा XUV 700 इलेक्ट्रिक SUV की लंबाई 4740mm, चौड़ाई 1900mm और ऊंचाई 1760mm है और इसका व्हीलबेस 2762mm है. यह एसयूवी अपने इलेक्ट्रिक वर्जन की तुलना में अधिक लंबी, चौड़ी और ज्यादा स्पेस के साथ आएगी. कंपनी ने पहले ही खुलासा कर दिया है कि XUV700 इलेक्ट्रिक 80kWh तक के बैटरी पैक और AWD (ऑल-व्हील ड्राइव) सिस्टम के साथ आएगी. इसका इलेक्ट्रिक मोटर 230बीएचपी से 350बीएचपी का पॉवर जेनरेट करेगा. इसमें व्हीकल-टू-लोड (V2L) फ़ंक्शन के साथ ढेर सारे अन्य फीचर्स मिलेंगे.  

एमजी जेडएस ईवी से होगा मुकाबला

इस इलेक्ट्रिक एसयूवी का मुकाबला एमजी जेडएस ईवी से होगा, जिसमें दो बैटरी पैक के साथ 461 किलोमीटर प्रति चार्ज तक की रेंज मिलती है.

यह भी पढ़ें :- जल्द भारत में आने वाली है निसान एक्स ट्रेल एसयूवी, फॉर्च्यूनर को मिलेगी टक्कर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Maruti e Vitara कितनी सुरक्षित? क्रैश टेस्ट में मिले 4 स्टार
Maruti e Vitara कितनी सुरक्षित? क्रैश टेस्ट में मिले 4 स्टार
कार में आएगा 'ब्लैक बॉक्स', हादसे के बाद खुलेगा पूरा राज
कार में आएगा 'ब्लैक बॉक्स', हादसे के बाद खुलेगा पूरा राज
ड्राइविंग लाइसेंस बनवाना होगा आसान! खत्म हो सकती है पता बदलने की फीस
ड्राइविंग लाइसेंस बनवाना होगा आसान! खत्म हो सकती है पता बदलने की फीस
ट्रेन की तरह बस में कहां होता है इमरजेंसी ब्रेक, कैसे करता है काम?
ट्रेन की तरह बस में कहां होता है इमरजेंसी ब्रेक, कैसे करता है काम?

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तिहाड़ से बाहर आने के बाद आशुतोष रांका का पहला पोस्ट, कहा- 'भारत माता की जय'
तिहाड़ से बाहर आने के बाद आशुतोष रांका का पहला पोस्ट, कहा- 'भारत माता की जय'
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
'अखिलेश से मिले हो...', BJP विधायक ने गोदाम प्रभारी पर बरसाए थप्पड़
'अखिलेश से मिले हो...', BJP विधायक ने गोदाम प्रभारी पर बरसाए थप्पड़
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
Embed widget