एक्सप्लोरर

Mahindra Thar 5-Door: जल्द बाजार में लॉन्च होने वाली है महिंद्रा थार 5-डोर, डिजाइन और फीचर्स की डिटेल्स आई सामने 

नई महिंद्रा थार 5-डोर में 2.0L टर्बो पेट्रोल और 2.2L टर्बो डीजल इंजन का विकल्प मिलने की उम्मीद है. पेट्रोल इंजन के साथ 370Nm से 380Nm तक के टॉर्क वैल्यू के साथ 200bhp की पॉवर मिलने की उम्मीद है.

Mahindra Thar 5-Door Launch: महिंद्रा एंड महिंद्रा ने अपनी थार लाइफस्टाइल ऑफ-रोड एसयूवी के 5-डोर वाले वेरिएंट के लिए लंबे टेस्टिंग सेशन का समापन हाल ही में किया है,जिससे इसके बाजार में लॉन्च होने के संकेत मिल रहे हैं. हालांकि महिंद्रा ने इसके आधिकारिक लॉन्च की तारीख और डिटेल्स का खुलासा अभी तक नहीं किया है. लेकिन यह उम्मीद की जा रही है कि महिंद्रा थार 5-डोर एसयूवी को 2024 की पहली छमाही के आसपास लॉन्च किया जा सकता है. कंपनी इसे 5-डोर मारुति सुजुकी जिम्नी को टक्कर देने के लिए लाने वाली है, जिसकी एक्स कीमत 12.74 लाख रुपये से 15.05 लाख रुपये के बीच है, महिंद्रा, 5-डोर वाले थार की कीमत को बेस वेरिएंट और टॉप-एंड वेरिएंट के लिए क्रमशः 15 लाख रुपये और 16 लाख रुपये रख सकती है. 

महिंद्रा थार 5-डोर डिजाइन

थार 5-डोर की डिज़ाइन और स्टाइलिंग को मौजूदा 3-डोर मॉडल के लगभग समान रखा गया है. कुछ मुख्य बदलावों में एक नए डिज़ाइन का फ्रंट ग्रिल, एलईडी प्रोजेक्टर हेडलैंप और एक अपडेटेड फॉग लैंप असेंबली शामिल हैं. इसके नए अलॉय व्हील्स के अलावा, साइड प्रोफाइल काफी हद तक समान रहेगा, जिसमें पिलर-माउंटेड रियर डोर हैंडल्स मिलेंगे और पीछे की तरफ अपडेटेड टेललैंप क्लस्टर मिलेगा.

महिंद्रा थार 5-डोर फीचर्स

नई स्पाई तस्वीरों से महिंद्रा थार 5-डोर में कुछ महत्वपूर्ण बदलाव के संकेत मिलते हैं. जिसमें एसयूवी में कंफर्ट और आकर्षण को बढ़ाने के लिए एक इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल सिंगल-पेन सनरूफ, एक हल्का शेड थीम, रूफ माउंटेड स्पीकर, एक अपडेटेड सेंटर कंसोल, टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, नया फ्रंट आर्मरेस्ट और एक रियर पार्किंग कैमरा जैसे फीचर्स शामिल किए गए हैं. 

महिंद्रा थार 5-डोर पॉवरट्रेन

नई महिंद्रा थार 5-डोर में 2.0L टर्बो पेट्रोल और 2.2L टर्बो डीजल इंजन का विकल्प मिलने की उम्मीद है. पेट्रोल इंजन के साथ 370Nm से 380Nm तक के टॉर्क वैल्यू के साथ 200bhp की पॉवर मिलने की उम्मीद है. जबकि डीजल इंजन को दो कॉन्फ़िगरेशन में उपलब्ध कराया जाएगा, जो 370Nm से 400Nm के साथ 172bhp और 300Nm के साथ 130bhp की पॉवर जेनरेट करेगा. दोनों इंजन विकल्पों को 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड ऑटोमेटिक गियरबॉक्स के विकल्प के साथ पेश किया जाएगा. इसमें 4X4 या 4X2 ड्राइवट्रेन सिस्टम चुनने का भी विकल्प मिलेगा.

यह भी पढ़ें :- अगले साल लॉन्च हो सकती है मारुति की नई 7-सीटर एसयूवी, एमजी हेक्टर प्लस से होगा मुकाबला

खेलें इलेक्शन का फैंटेसी गेम, जीतें 10,000 तक के गैजेट्स 🏆
*T&C Apply
https://bit.ly/ekbabplbanhin

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ग्रैप-1 में भूलकर भी मत चलाना ये गाड़ियां, वरना चालान कटना पक्का
ग्रैप-1 में भूलकर भी मत चलाना ये गाड़ियां, वरना चालान कटना पक्का
क्या सीएनजी गाड़ियों पर भी लागू होगा BS-VI का नियम? जानें हर बात
क्या सीएनजी गाड़ियों पर भी लागू होगा BS-VI का नियम? जानें हर बात
ड्राइव करते हुए लग जाती है नींद, ये ऑटो गैजेट बचाएगा आपकी जान
ड्राइव करते हुए लग जाती है नींद, ये ऑटो गैजेट बचाएगा आपकी जान
स्टियरिंग व्हील पर कवर लगाना क्यों है जरूरी, इससे कैसे टलता है खतरा?
स्टियरिंग व्हील पर कवर लगाना क्यों है जरूरी, इससे कैसे टलता है खतरा?

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
उमरा करने सऊदी गए 4000 भारतीय फंसे, ओवैसी ने लगाई सरकार से गुहार, जानें क्या कहा
उमरा करने सऊदी गए 4000 भारतीय फंसे, ओवैसी ने लगाई सरकार से गुहार, जानें क्या कहा
रेहान वाड्रा के फोटो एग्जीबिशन पर सुप्रिया सुले बोलीं, 'अगर किसी की मां...'
रेहान वाड्रा के फोटो एग्जीबिशन पर सुप्रिया सुले बोलीं, 'अगर किसी की मां...'
प्रियंका के बाद पिता रॉबर्ट वाड्रा भी आए रेहान के साथ, बोले- 'मुझे बेटे पर गर्व'
प्रियंका के बाद पिता रॉबर्ट वाड्रा भी आए रेहान के साथ, बोले- 'मुझे बेटे पर गर्व'
Watch: बेवोन जैकब्स ने मारा 96 मीटर लंबा छक्का, मुंह ताकते रह गए भारतीय फील्डर; देखें वीडियो
बेवोन जैकब्स ने मारा 96 मीटर लंबा छक्का, मुंह ताकते रह गए भारतीय फील्डर; देखें वीडियो
'जेलर 2' की नॉर्थ अमेरिका में रचा इतिहास, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म
'जेलर 2' की नॉर्थ अमेरिका में रचा इतिहास, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म
दिल्ली आ रहे सोनम वांगचुक, सरकार के साथ होगी मीटिंग, कहा- 'मुझे...'
दिल्ली आ रहे सोनम वांगचुक, सरकार के साथ होगी मीटिंग, कहा- 'मुझे...'
हत्याकांड के आरोपियों की परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई बिहार पुलिस
हत्याकांड के आरोपियों की परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई बिहार पुलिस
जैसे CM भगवंत मान फंसे, आप भी फंस सकते हैं, एयरपोर्ट पर कब लगता है फाइन?
जैसे CM भगवंत मान फंसे, आप भी फंस सकते हैं, एयरपोर्ट पर कब लगता है फाइन?
Embed widget