एक्सप्लोरर

Maruti 7-Seater SUV: अगले साल लॉन्च हो सकती है मारुति की नई 7-सीटर एसयूवी, एमजी हेक्टर प्लस से होगा मुकाबला 

इस नई 7-सीटर एसयूवी में टोयोटा-सोर्स्ड 92bhp, 1.5L एटकिंसन साइकिल पेट्रोल इंजन के साथ फ्रंट-एक्सल माउंटेड इलेक्ट्रिक मोटर (79bhp और 141Nm) मिलने की भी उम्मीद है.

Maruti Suzuki 7-Seater Grand Vitara: मारुति सुजुकी 2024 में देश में 3 नई कारें लॉन्च करने की प्लानिंग कर रही है. कंपनी 2024 की पहली छमाही में न्यू जेनरेशन स्विफ्ट हैचबैक और डिजायर सेडान को पेश करेगी. न्यू जनरेशन सुजुकी स्विफ्ट हाल ही में टोक्यो में 2023 जापान मोबिलिटी शो में पेश की गई है. इसके अलावा, मारुति सुजुकी 2024 की दूसरी छमाही में ईवीएक्स इलेक्ट्रिक एसयूवी के प्रोडक्शन मॉडल को लॉन्च कर सकती है. अब एक नई मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि मारुति सुजुकी 2024 में ग्रैंड विटारा मिड-साइज़ एसयूवी का नया 7-सीटर वर्जन भी लॉन्च कर सकती है. हालांकि, कंपनी ने अभी तक इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की है. 7-सीटर मारुति ग्रैंड विटारा का मुकाबला हुंडई अल्काजार, एमजी हेक्टर प्लस, महिंद्रा एक्सयूवी 700 और टाटा सफारी से होगा. 

ज्यादा लंबा होगा व्हीसलबेस

7-सीटर मारुति ग्रैंड विटारा के व्हीलबेस की लंबाई को बढ़ाया जाएगा. इसे दो सीटिंग लेआउट 6 और 7-सीटर के साथ पेश किया जा सकता है, जिसमें सेकेंड रो में कैप्टन सीटें होंगी. इसे हमारे बाजार में मौजूद 5-सीटर ग्रैंड विटारा से अलग दिखाने के लिए कुछ कॉस्मेटिक बदलाव किए जा सकते हैं. 

पावरट्रेन 

इस प्रोजेक्ट को कोडनेम Y17 कहा गया है, नई 7-सीटर मारुति ग्रैंड विटारा को ग्लोबल सी प्लेटफॉर्म पर बनाया जाएगा, जो ग्रैंड विटारा, टोयोटा हाइराइडर और मारुति ब्रेज़ा जैसे मॉडल्स के लिए इस्तेमाल की जाती है. एसयूवी में 5-सीटर मॉडल वाले इंजन विकल्प को बरकरार रखने की संभावना है, जिसमें माइल्ड हाइब्रिड तकनीक के साथ 1.5-लीटर K15C नेचुरली-एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन है. यह इंजन 103bhp पॉवर और 137Nm का टॉर्क जेनरेट करता है, और इसे 5-स्पीड मैनुअल या 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमेटिक गियरबॉक्स के साथ पेश किया जा सकता है. 5-सीटर मॉडल की तरह ही 7-सीटर ग्रैंड विटारा में AWD सिस्टम मिल सकता है.

इस नई 7-सीटर एसयूवी में टोयोटा-सोर्स्ड 92bhp, 1.5L एटकिंसन साइकिल पेट्रोल इंजन के साथ फ्रंट-एक्सल माउंटेड इलेक्ट्रिक मोटर (79bhp और 141Nm) मिलने की भी उम्मीद है. यह पावरट्रेन ई-सीवीटी ट्रांसमिशन से जुड़ा है, जो कंबाइंड तौर पर 115bhp की पॉवर जेनरेट करता है. 

नए प्लांट से शुरू होगा प्रोडक्शन  

एक मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि नई 7-सीटर मारुति ग्रैंड विटारा का निर्माण मारुति हरियाणा स्थित अपने नए खरखौदा प्लांट से करेगी. यह मैन्युफैक्चरिंग प्लांट 2025 तक चालू हो जाएगा. MSIL वित्तीय वर्ष 2023 के दौरान 7,000 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश करने की योजना बना रही है. इस प्लांट में सालाना 2,50,000 यूनिट्स के उत्पादन की उम्मीद है.

यह भी पढ़ें :- टेस्टिंग के दौरान दिखी हुंडई क्रेटा ईवी, नई डिजाइन डिटेल्स आई सामने

खेलें इलेक्शन का फैंटेसी गेम, जीतें 10,000 तक के गैजेट्स 🏆
*T&C Apply
https://bit.ly/ekbabplbanhin

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mercedes की नई इलेक्ट्रिक SUV का जलवा, 2.5 सेकंड में पकड़ेगी 100 की रफ्तार
Mercedes की नई इलेक्ट्रिक SUV का जलवा, 2.5 सेकंड में पकड़ेगी 100 की रफ्तार
आपकी कार के लिए बेस्ट हैं ये ऑटोमोबाइल गैजेट्स, आज ही ले आएं घर
आपकी कार के लिए बेस्ट हैं ये ऑटोमोबाइल गैजेट्स, आज ही ले आएं घर
चलती कार में लगा दें रिवर्स गियर तो क्या होगा? जान लें जवाब
चलती कार में लगा दें रिवर्स गियर तो क्या होगा? जान लें जवाब
अल्टो को क्यों कहा जाता है पहाड़ों की रानी, क्यों खास है इसका छोटा इंजन?
अल्टो को क्यों कहा जाता है पहाड़ों की रानी, क्यों खास है इसका छोटा इंजन?

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
Photos: कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget