एक्सप्लोरर

New Mahindra Bolero: न्यू जेनरेशन बोलेरो को तैयार कर रही महिंद्रा, मिलेंगे कई नए और बड़े अपग्रेड 

Mahindra Bolero Engine: इसके अलावा, नई बोलेरो कई व्हीलबेस और पावरट्रेन ऑप्शंस के साथ आएगी. मौजूदा जेनरेशन की बोलेरो 1.5L डीजल इंजन के साथ उपलब्ध है जो 76bhp का पॉवर जेनरेट करती है.

New Generation Mahindra Bolero: 2000 में लॉन्च होने के बाद से ही महिंद्रा बोलेरो, कंपनी की सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी में से एक रही है. 2011 की दूसरी छमाही में सेकेंड जेनरेशन के तौर पर पेश की गई यह एसयूवी में अपने थर्ड जेनरेशन में है और अब यह नेक्स्ट जेनरेशन के बदलाव के लिए तैयार है. हालांकि, नई बोलेरो को बाजार में आने में दो से तीन साल लगेंगे. इस मॉडल में बड़े अपग्रेड किए जाएंगे, साथ ही इसके अंडरपिनिंग में भी बड़े बदलाव किए जाएंगे. नई महिंद्रा बोलेरो को U171 नामक नेक्स्ट जेनरेशन के आर्किटेक्चर पर डिजाइन किया जाएगा.

कंपनी लाएगी कई नए वाहन 

कंपनी अपनी छह से ज्यादा अपकमिंग एसयूवी और पिकअप ट्रकों के लिए इस नई आर्किटेक्चर का इस्तेमाल करेगी. रिपोर्ट्स के अनुसार, महिंद्रा के आगामी प्रोडक्ट लाइनअप में नए U171 प्लेटफॉर्म बेस्ड कम से कम तीन एसयूवी शामिल हो सकती हैं, जिससे ब्रांड को सालाना लगभग 1.5 लाख यूनिट की बिक्री हासिल करने में मदद मिलेगी. अपनी आगामी U171-बेस्ड पिकअप रेंज के साथ, महिंद्रा मैन्युफैक्चरिंग कॉस्ट को कंट्रोल करते हुए कॉम्पिटेटिव प्राइस प्वाइंट को हासिल करने में सक्षम होगी. इससे कंपनी की बिक्री दोगुनी होने की उम्मीद है. हालांकि, इस नए U171 आर्किटेक्चर पर आधारित पहला मॉडल 2026 या 2027 में आने की संभावना है.

कई सीटिंग लेआउट में होगी उपलब्ध 

नई महिंद्रा बोलेरो में 5 और 7-सीटों सहित कई सीटिंग अरेंजमेंट दिए जाएंगे. एसयूवी के 5-सीटर वर्जन की लंबाई लगभग 4 मीटर होगी और यह मौजूदा बोलेरो और बोलेरो नियो की जगह ले सकती है. 7-सीटर बोलेरो में 3-रो सीटिंग मिल सकती है, जो स्कॉर्पियो N में देखी गई सीट के समान है. इस मॉडल लाइनअप में फोर्स सिटिलिन 9-सीटर MUV को चुनौती देने के लिए एक एक्स्ट्रा लॉन्ग XL वेरिएंट भी शामिल होगा.

कई व्हीलबेस और पावरट्रेन का मिलेगा विकल्प

इसके अलावा, नई बोलेरो कई व्हीलबेस और पावरट्रेन ऑप्शंस के साथ आएगी. मौजूदा जेनरेशन की बोलेरो 1.5L डीजल इंजन के साथ उपलब्ध है जो 76bhp का पॉवर जेनरेट करती है, जिसकी एक्स शोरूम कीमत 9.90 लाख रुपये से 10.91 लाख रुपये है. नए बेसिक स्ट्रक्चर, बेहतर स्टाइलिंग और इंटीरियर के साथ नई महिंद्रा बोलेरो की कीमत मौजूदा मॉडल से थोड़ी अधिक होने की संभावना है.

यह भी पढ़ें - 

Ampere ने की अपने मैग्नस और रियो ली प्लस इलेक्ट्रिक स्कूटरों की कीमतों में कटौती, इतने सस्ते हुए दाम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Maruti Suzuki Exports: ग्लोबल हुई Maruti की इलेक्ट्रिक SUV, EV एक्सपोर्ट में 93% हिस्सेदारी
ग्लोबल हुई Maruti की इलेक्ट्रिक SUV, EV एक्सपोर्ट में 93% हिस्सेदारी
Barrier Free Tolling System: कितना घटेगा टोल का खर्च, किसे होगा फायदा या किसे नुकसान?
बैरियर फ्री होने से कितना घटेगा टोल का खर्च, किसे होगा फायदा या किसे नुकसान?
Tyre Identification: टायर असली है या रबर चढ़ा? इन तरीकों से करें पहचान
टायर असली है या रबर चढ़ा? इन तरीकों से करें पहचान
Speed Limit Expressway Rule: कार लेकर एक्सप्रेसवे पर जा रहे हैं, 1 नवंबर से बदलेंगे नियम
कार लेकर एक्सप्रेसवे पर जा रहे हैं, 1 नवंबर से बदलेंगे नियम

वीडियोज

Bollywood News: बी-टाउन में दिखी करवा चौथ की रौनक, प्रियंका चोपड़ा ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी (29.10.26)
Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
बेन डकेट ने रचा इतिहास, बिना सिक्स लगाए वनडे मैच में खेली दूसरी सबसे बड़ी पारी
बेन डकेट ने रचा इतिहास, बिना सिक्स लगाए वनडे मैच में खेली दूसरी सबसे बड़ी पारी
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक सीट जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने समझें
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget