एक्सप्लोरर

Car Care: लॉकडाउन में कार की बैटरी का ऐसे रखें ध्यान, खराब हो जाए तो तुरंत उठाएं ये कदम

लॉकडाउन के बाद कार स्टार्ट करने की कोशिश करेंगे तो आपको डेड बैटरी मिलने की संभावना है.हम आपको उस स्थिति से निपटने का तरीका बता रहे हैं जब आप एक फ्लैट बैटरी का सामना कर रहे हों.

लॉकडाउन के दौरान आपकी कार इस समय बेकार खड़ी है और इसे एक महीने तक नहीं चलाने का मतलब है कि कार की बैटरी ख़राब हो सकती है. और जब आप इसे लॉकडाउन के बाद स्टार्ट करने की कोशिश करेंगे तो आपको डेड बैटरी मिलने की संभावना है.

इसे रोकने के लिए कुछ सरल तरीके हैं और हर हफ्ते 5 मिनट के लिए अपनी कार को स्टार्ट करना इसका जवाब नहीं है. इसके लिए कुछ ही दिनों के अंतराल में एक शॉर्ट जर्नी या 15 मिनट तक कार को स्टार्ट करना जरूरी है. यह जरूरी है कि आप अपने आसपास एक छोटी ड्राइव कर सकते हैं लेकिन हम आपको लंबी ड्राइव पर जाने या लॉकडाउन के नियमों को तोड़ने की सलाह नहीं दे रहे हैं. नियमों का पालन करते हुए आप अपने आसपास जरूरी सामानों की खरीदारी करने जा सकते हैं. इससे आपके कार की अच्छी खासी एक्सरसाइज हो जाएगी.

हम आपको उस स्थिति से निपटने का तरीका बता रहे हैं जब आप एक फ्लैट बैटरी का सामना कर रहे हों. ऐसे में आपको क्या करना चाहिए? इसके लिए कुछ सरल ट्रिक्स हैं लेकिन यह निर्भर करता है कि आपकी बैटरी कितना सूखी (Drained) है.

1. अगर पहली या दूसरी बार में आपकी कार स्टार्ट नहीं हो रही है तो कार को लगातार स्टार्ट करने की कोशिश न करें. यदि आप कार स्टार्ट करने का प्रयास जारी रखते हैं, तो इससे बैटरी पूरी तरह से खत्म हो जाएगी.

2. इससे पहले आप यह चेक कर लें कि क्या आपकी कार जंप स्ट्रार्टिंग के लिए फिट है. इसके अलावा अगर बैटरी में खराबी है या रिसाव हो रहा है, तो जंप स्ट्रार्टिंग से बचें और बैटरी को चेंज कर दें.

3. कार को जंप स्टार्ट करने के लिए आपको एक जंपर केबल और एक वर्किंग बैटरी के साथ दूसरी कार की जरूरत होगी. इस दौरान दोनों कार न्यूट्रल या 'पी' मोड में होना चाहिए. इसके बाद आपको लाल क्लिप को दोनों कारों के पॉजिटिव टर्मिनल से जोड़ने की जरूरत है, जबकि डोनर कार के नेगेटिव टर्मिनल को ब्लैक क्लिप और अन्य ब्लैक क्लिप को अनपेंट मेटल सर्फेस से कनेक्ट करें ( बैटरी के बगल में नहीं).

4. ऐसा करने के साथ, हमें डोनर कार को स्टार्ट करना है और इसे कुछ मिनटों तक ऐसे ही चलने देना है. इसके बाद यह चेक करना है कि क्या इंटीरियर लाइट्स ऑन हो रही हैं. अगर इंटीरियर लाइट्स ऑन हो रही हैं तो डेड कार को स्टार्ट करने की कोशिश करें.

5. इसके बाद क्लिप निकालें और कार को कुछ समय के लिए स्टार्ट रखें. अगर कार अभी भी स्टार्ट नहीं होती है, तो आपकी बैटरी डेड हो गई है और आपको नई बैटरी की जरूरत है.

जब आपके पास डोनर कार नहीं है तो क्या करें?

अगर आपके पास डोनर कार नहीं है तो वाहन स्टार्ट करने के लिए कार को धक्का देना सबसे अच्छा तरीका है. इसके लिए आपको कार को सेंकड गियर में रखना होगा. धक्का लगाने के लिए आपको किसी दूसरे व्यक्ति की जरूरत होगी. जैसे ही कार में धक्का लगे तो गति बढ़ते ही आप क्लच को धीरे से छोड़ें और कार स्टार्ट हो जाएगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब Taxi में नहीं होगा Driver, London में Robotaxi शुरू
अब Taxi में नहीं होगा Driver, London में Robotaxi शुरू
Scorpio चोरी होने का था डर, मालिक ने छत पर कर दी Park
Scorpio चोरी होने का था डर, मालिक ने छत पर कर दी Park
कार में सुनाई दें ये 5 आवाजें तो हो जाएं सावधान, होने वाला है बड़ा खर्चा
कार में सुनाई दें ये 5 आवाजें तो हो जाएं सावधान, होने वाला है बड़ा खर्चा
गंदी Car पर भी कट सकता है Challan, जानें क्या कहते हैं नियम
गंदी Car पर भी कट सकता है Challan, जानें क्या कहते हैं नियम

वीडियोज

Swara Bhasker ने Padmaavat के Jauhar Scene पर उठाए सवाल, पुराना विवाद फिर हुआ गरम
Asim Riaz ने Rubina-Hina को कहा ‘Aunties’, फिर Internet ने जमकर किया Roast!
Bigg Boss 20 House Tour: Room 20, Shark Pool और Secret Twists का खुलासा!
Bigg Boss 20 House Tour: Room 20, Shark Pool, Kitchen और Confession Room का पूरा खुलासा
Priyadarshan ने किया बड़ा खुलासा, बोले- मुझे Comedy फिल्में बनाना बिल्कुल पसंद नहीं!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कार जितनी चट्टानें, नेपाल की सुरंग से चमत्कारी रेस्क्यू! एक्सपर्ट बोले- 'दुनिया ने ऐसा ऑपरेशन...'
कार जितनी चट्टानें, नेपाल की सुरंग से चमत्कारी रेस्क्यू! एक्सपर्ट बोले- 'दुनिया ने ऐसा ऑपरेशन...'
'शाम तक दर्ज नहीं हुआ केस तो...' सौरव दास का दिल्ली पुलिस को अल्टीमेटम
'शाम तक दर्ज नहीं हुआ केस तो...' सौरव दास का दिल्ली पुलिस को अल्टीमेटम
जियोर्जिया मेलोनी को पीएम मोदी का मैसेज, बोले- 'शुभकामनाएं डियर फ्रेंड...'
जियोर्जिया मेलोनी को पीएम मोदी का मैसेज, बोले- 'शुभकामनाएं डियर फ्रेंड...'
कोई कैसे बन सकता है टीम इंडिया का चीफ सेलेक्टर? यहां जानें
कोई कैसे बन सकता है टीम इंडिया का चीफ सेलेक्टर? यहां जानें
मिर्जापुर फिल्म रिव्यू: भौकाल तो पूरा है, कहानी भी दमदार… लेकिन फिल्म खिंच गई!
मिर्जापुर फिल्म रिव्यू: भौकाल तो पूरा है, कहानी भी दमदार… लेकिन फिल्म खिंच गई!
पंजाब: संगरूर कांड पर विपक्ष हमलावर, हरसिमरत कौर ने मान सरकार पर उठाए सवाल
पंजाब: संगरूर कांड पर विपक्ष हमलावर, हरसिमरत कौर ने मान सरकार पर उठाए सवाल
अभिजीत दीपके ने अब किया बड़ा ऐलान, बोले- 'जरूरत पड़ी तो हम मुंबई...'
अभिजीत दीपके ने अब किया बड़ा ऐलान, बोले- 'जरूरत पड़ी तो हम मुंबई...'
Pressure Cooker Problems: कुकर में सीटी देर से आती है? 1 आसान ट्रिक से मिनटों में गलेगी दाल
कुकर में सीटी देर से आती है? 1 आसान ट्रिक से मिनटों में गलेगी दाल
Embed widget