एक्सप्लोरर

अपडेटेड Land Rover Defender 2025 है पहले से ज्यादा स्टाइलिश और एडवांस,जानें कब होगी लॉन्च

Land Rover Defender 2025: लैंड रोवर अपनी डिफेंडर SUV को तीनों बॉडी स्टाइल में अपडेट कर रही है. हालांकि, कंपनी ने अब तक यह नहीं बताया है कि अपडेटेड 2025 लैंड रोवर डिफेंडर की लॉन्च डेट क्या होगी.

Land Rover Defender 2025: लैंड रोवर ने अपनी आइकॉनिक SUV Defender का नया 2025 मॉडल पेश कर दिया है. ग्लोबली लॉन्च किए गए इस अपडेटेड मॉडल में डिजाइन, इंटीरियर और फीचर्स में खास बदलाव किए गए हैं, जो इसे और भी प्रीमियम और टेक्नोलॉजी से भरपूर बनाते हैं.

2025 Defender का सबसे बड़ा बदलाव है इसका नया 13.1-इंच का फ्री-स्टैंडिंग इंफोटेनमेंट डिस्प्ले, जो अब पुराने 11.4-इंच यूनिट की जगह लेता है. इसमें कंपनी का लेटेस्ट Pivi Pro ऑपरेटिंग सिस्टम है, जिससे यूज़र्स को एक बड़ा और साफ-सुथरा यूआई मिलता है. यह स्क्रीन केबिन को न सिर्फ टेक्नो-फ्रेंडली बनाती है, बल्कि इसे एक प्रीमियम लुक भी देती है. इसके अलावा, रिवाइज्ड सेंटर कंसोल में अब स्लाइडिंग सेक्शन के साथ नया कप होल्डर शामिल है. स्टीयरिंग कॉलम पर नया कैमरा जोड़ा गया है जो ड्राइवर के ध्यान की निगरानी करेगा.

एक्सटीरियर में बदलाव 

2025 Land Rover Defender के एक्सटीरियर में कई छोटे लेकिन प्रीमियम बदलाव किए गए हैं, जो इसे पहले से ज़्यादा स्टाइलिश और दमदार बनाते हैं. इसमें नए बम्पर डिजाइन दिए गए हैं जो कार्पेथियन ग्रे सैटिन या सिलिकॉन सिल्वर फिनिश में उपलब्ध हैं. इसके साथ ही SUV को ग्लॉस ब्लैक ग्रिल और डार्क फिनिश वाले ओवल लैंड रोवर बैज से सजाया गया है. व्हील सेंटर कैप पर ‘DEFENDER’ लेटरिंग के साथ ग्लॉस ब्लैक टच दिया गया है. बोनट इन्सर्ट और साइड वेंट्स को भी नए टेक्सचर्ड फिनिश में पेश किया गया है. हेडलाइट्स को हल्का अपडेट किया गया है, जिनमें अब गोल LED यूनिट के साथ दो छोटे LED क्यूब मिलते हैं. वहीं टेल लाइट्स को डार्क टिंट दिया गया है जो SUV को और स्पोर्टी बनाता है.

इंजन और पावरट्रेन 

पावरट्रेन की बात करें तो 2025 Defender में कोई बड़ा बदलाव नहीं किया गया है. इसमें पहले जैसे दमदार इंजन विकल्प ही उपलब्ध रहेंगे, जैसे 4.4L ट्विन टर्बो V8, 5.0L सुपरचार्ज्ड V8, 3.0L 6-सिलेंडर डीजल इंजन और एक PHEV (Plug-in Hybrid Electric Vehicle) वर्जन. ये सभी इंजन ऑफ-रोडिंग के साथ-साथ हाईवे पर भी शानदार परफॉर्मेंस देने के लिए जाने जाते हैं.

बॉडी स्टाइल और स्पेस की रेंज

नई Defender को तीन बॉडी स्टाइल में पेश किया जाएगा. Defender 90 जो एक कॉम्पैक्ट SUV है, Defender 110 जो एक फैमिली साइज मॉडल है, और Defender 130 जो एक्सटेंडेड व्हीलबेस के साथ अधिक स्पेस और प्रीमियम एक्सपीरियंस देता है. इन सभी वेरिएंट्स में Land Rover की मजबूत बिल्ड क्वालिटी और ऑफ-रोड क्षमता बनी रहेगी.

भारत में लॉन्च और संभावित कीमत

जहां तक भारत में लॉन्च की बात है, कंपनी ने अब तक इसकी आधिकारिक तारीख का ऐलान नहीं किया है. हालांकि संभावना है कि 2025 के अंत तक या 2026 की शुरुआत में इसे भारत में लॉन्च किया जा सकता है. इसकी अनुमानित कीमत मौजूदा मॉडल से थोड़ी अधिक हो सकती है और बेस वेरिएंट की कीमत 95 लाख से 1 करोड़ (एक्स-शोरूम) तक हो सकती है.

ये भी पढ़ें: दिल्ली में 1 जुलाई से नई Fuel Policy लागू, इन गाड़ियों को नहीं मिलेगा फ्यूल, जानें पूरा मामला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MG की इस नई टेक्नोलॉजी से बढ़ेगी Tata-Mahindra की टेंशन, आने वाली हैं नई जनरेशन की कारें
MG की इस नई टेक्नोलॉजी से बढ़ेगी Tata-Mahindra की टेंशन, आने वाली हैं नई जनरेशन की कारें
E20 पेट्रोल पर उठ रहे सवालों के बीच HPCL ने किए 3,600+ टेस्ट, जानिए क्या मिला
E20 पेट्रोल पर उठ रहे सवालों के बीच HPCL ने किए 3,600+ टेस्ट, जानिए क्या मिला
21 लाख रुपये की Triumph बाइक में ऐसा क्या खास? दुनिया में सिर्फ 750 यूनिट्स ही बिकेंगी
21 लाख रुपये की Triumph बाइक में ऐसा क्या खास? दुनिया में सिर्फ 750 यूनिट्स ही बिकेंगी
CAFE-III Draft: नई कारों के लिए बदलेंगे माइलेज के नियम? सरकार लाई CAFE-III ड्राफ्ट, जानिए आपकी जेब पर क्या असर?
नई कारों के लिए बदलेंगे माइलेज के नियम? सरकार लाई CAFE-III ड्राफ्ट, जानिए आपकी जेब पर क्या असर?

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दुनिया में चीन का दबदबा, प्रभावशाली नेताओं में जिनपिंग पर बढ़ा भरोसा, आखिर क्यों पिछड़े डोनाल्ड ट्रंप?
दुनिया में चीन का दबदबा, प्रभावशाली नेताओं में जिनपिंग पर बढ़ा भरोसा, आखिर क्यों पिछड़े ट्रंप?
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सांसद-विधायकों की फौज संग सोनम वांगचुक से मिलने पहुंचीं डिंपल यादव, जंतर-मंतर पर लगे ये नारे
सांसद-विधायकों की फौज संग सोनम वांगचुक से मिलने पहुंचीं डिंपल यादव, जंतर-मंतर पर लगे ये नारे
अक्षय कुमार से नाराज हैं परेश रावल? 'वेलकम टू द जंगल' के ट्रेलर लॉन्च पर क्यों नहीं पहुंचे? एक-एक सच बता दिया
अक्षय कुमार से नाराज हैं परेश रावल? 'वेलकम टू द जंगल' के ट्रेलर लॉन्च पर क्यों नहीं पहुंचे? एक-एक सच बता दिया
16389 रन और 333 विकेट, ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज ऑलराउंडर ने लिया संन्यास, अब इस देश से खेलना का लिया फैसला
16389 रन और 333 विकेट, ऑस्ट्रेलिया के स्टार ऑलराउंडर ने लिया संन्यास, इस देश से खेलना का लिया फैसला
'हर जान की कीमत, अगर जरूरत पड़े तो...' सोनम वांगचुक को लेकर याचिका पर हाईकोर्ट का केंद्र सरकार को निर्देश
'हर जान की कीमत, अगर जरूरत पड़े...' सोनम वांगचुक को लेकर याचिका पर हाईकोर्ट का केंद्र को निर्देश
'दुनिया की कोई ऐसी ताकत नहीं जो होर्मुज हमसे छीन ले...', डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की सीधी चेतावनी
'दुनिया की कोई ऐसी ताकत नहीं जो होर्मुज हमसे छीन ले...', डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की सीधी चेतावनी
ISRO Scientist Job: ISRO में कैसे मिलती है जॉब, कितनी होती है सैलरी और शिफ्ट टाइमिंग; यहां इस्तीफा देने का क्या है नियम?
ISRO में कैसे मिलती है जॉब, कितनी होती है सैलरी और शिफ्ट टाइमिंग; यहां इस्तीफा देने का क्या है नियम?
Embed widget