एक्सप्लोरर

एडवांस्ड फीचर्स के साथ KTM 250 Adventure भारत में जल्द होगी लॉन्च, BMW से होगा आमना-सामना

भारत में इस साल KTM अपनी नई बाइक 250 Adventure को लॉन्च करने की तैयारी में है. इस नई बाइक का डिजाइन काफी स्पोर्टी और एडवेंचर स्टाइल में होगा.

नई दिल्ली: इस साल एडवेंचर बाइक सेगमेंट में कई नई बाइक्स देखने को मिल सकती हैं. हाल ही में ट्रायम्फ मोटरसाइकल्स (Triumph Motorcycles) ने भारत में अपनी सभी टाइगर 900 सीरीज़ की मोटर साइकिल को लॉन्च कर दिया है. वहीं होंडा और BMW भी जल्द ही अपनी एडवेंचर बाइक्स को लॉन्च करने की तैयारी कर रही हैं, ताजा रिपोर्ट के मुताबिक  KTM भी अपनी नई बाइक को इस साल लॉन्च करेगी.

एडवेंचर बाइक सेगमेंट में KTM का नाम सबसे ऊपर आता है. इस साल KTM अपनी नई बाइक 250 Adventure को लॉन्च करने की तैयारी में है. इस नई बाइक का डिजाइन काफी स्पोर्टी और एडवेंचर स्टाइल में होगा. इंजन की बात करें इसमें 248.7सीसी का लिक्विड-कूल्ड, सिंगल-सिलेंडर इंजन मिलेगा, जोकि  30PS की पावर और 24NM का टार्क देगा.इसके अलावा इस इंजन में 6 स्पीड गियरबॉक्स की सुविधा मिलेगी.

इस बाइक में 5.5 इंच का TFT इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलेगा, जिसमें कई फीचर्स देखने को मिलेंगे. जानकारी के लिए बता दें कि कंपनी ने इस बाइक को EICMA 2019 में प्रदर्शित किया था. इस बाइक की संभावित कीमत 2.5 लाख रुपये हो सकती है. KTM 250 Adventure इस साल के अंत तक लॉन्च हो सकती है. भारत ही नहीं पूरी दुनिया में KTM की बाइक्स का बोलबाला है. कंपनी अपनी हर बाइक में orange कलर को हमेशा रखती है, जोकि KTM ब्रांड की पहचान भी है.

BMW से होगा मुकाबला

एडवेंचर बाइक सेगमेंट में KTM की इस बाइक का आमना-सामना Honda CB500X से होगा. इंजन की बात करें तो इस बाइक में 471cc का लिक्विड-कूल्ड, पैरेलल-ट्विन इंजन मिलेगा, यह इंजन 47PS की पावर और 43NM का टार्क जेनरेट करता है. ब्रेकिंग के लिए इस बाइक के फ्रंट में 310mm  डिस्क और डुअल-चैनल ABS और रियर में 240mm  डिस्क ब्रेक मिलेंगे.

इसके अलावा बाइक में 19 इंच का फ्रंट टायर और 17 इंच का रियर टायर मिलेगा. बाइक में 17.7 लीटर का फ्यूल टैंक मिलेगा. बाइक का कुल वजन 197 किलोग्राम होगा. कंपनी इस बाइक को इस साल के अंत तक या फिर अगले साल की सुरुआत में लॉन्च कर सकती है. इस बाइक की कीमत 6 लाख रुपये के आस-पास हो सकती है.

यह भी पढ़ें

40-50 kmph की रफ़्तार से ड्राइव करने पर होते हैं ये फायदे, आप भी जानिए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बैंक जबरदस्ती नहीं उठा सकता आपकी कार, EMI डिफॉल्ट पर जानिए क्या हैं आपके अधिकार
बैंक जबरदस्ती नहीं उठा सकता आपकी कार, EMI डिफॉल्ट पर जानिए क्या हैं आपके अधिकार
देश को मिलेगी नई टर्बो-सीएनजी कार, टेस्टिंग के दौरान सड़कों पर दिखी नई Tata Altroz CNG
देश को मिलेगी नई टर्बो-सीएनजी कार, टेस्टिंग के दौरान सड़कों पर दिखी नई Tata Altroz CNG
E20 से पुरानी कारें खराब होंगी या नहीं? सरकार ने दिया बड़ा जवाब
E20 से पुरानी कारें खराब होंगी या नहीं? सरकार ने दिया बड़ा जवाब
न पेट्रोल, न डीजल, फिर भी दौड़ती है ये ट्रेन, जानिए इसका सीक्रेट
न पेट्रोल, न डीजल, फिर भी दौड़ती है ये ट्रेन, जानिए इसका सीक्रेट

वीडियोज

Lexus LM 350h 4 seater review India | #lexuslm #autolive
US Iran Peace Deal: Iran-America डील के बीच पड़ा नया पंगा! ABPLIVE
Bollywood News: पैसा वसूल या महा क्रिंज? 'तेरा पैसा मेरा पैसा' गाने पर भिड़े टोलर्स (24.06.26)
Mannat:😱Vikrant गुंडों के चंगुल में फंसा, Mannat को पाने के जूनून में Dhairya की सारी हदें पार #sbs
Ketan Agarwal Murder Case: फूल दिया, गले लगाया, साथ डांस और फिर खाई में फेंका! ये कहानी रुला देगी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली से अमृतसर के लिए निकला विमान, घुस गया पाकिस्तान, इस्लामाबाद में मचा हड़कंप, जानें फिर क्या हुआ
दिल्ली से अमृतसर के लिए निकला विमान, घुस गया पाकिस्तान, इस्लामाबाद में हड़कंप, जानें फिर क्या हुआ
पंजाब: 15 अगस्त से सरपंचों को मिलेगी 10 हजार रुपये सैलरी, CM भगवंत मान का ऐलान
पंजाब: 15 अगस्त से सरपंचों को मिलेगी 10 हजार रुपये सैलरी, CM भगवंत मान का ऐलान
वैभव सूर्यवंशी के छोटे भाई आशीर्वाद ने ठोका तूफानी शतक, 6 छक्के लगाकर कर दिया बड़ा कारनामा
वैभव सूर्यवंशी के छोटे भाई आशीर्वाद ने ठोका तूफानी शतक, 6 छक्के लगाकर कर दिया बड़ा कारनामा
Avatar Fire And Ash OTT Release: साइंस फिक्शन फिल्म 'अवतार फायर एंड ऐश' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें?
साइंस फिक्शन फिल्म 'अवतार फायर एंड ऐश' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें?
Pakistan Politics: जाने वाली है PAK पीएम शहबाज शरीफ की कुर्सी? पूर्व मंत्री बोले- 2026 हो सकता है आखिरी साल
जाने वाली है PAK पीएम शहबाज शरीफ की कुर्सी? पूर्व मंत्री बोले- 2026 हो सकता है आखिरी साल
Global Energy Crisis: तेल बाजार का नया बादशाह चीन! ईरान संकट में बिना मैदान में उतरे बदल दिया दुनिया का खेल
तेल बाजार का नया बादशाह चीन! ईरान संकट में बिना मैदान में उतरे बदल दिया दुनिया का खेल
Exclusive: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में SIT ने सौंपी 15 पन्नों की रिपोर्ट, चंपत राय की भूमिका भी संदिग्ध
Exclusive: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में SIT ने सौंपी 15 पन्नों की रिपोर्ट, चंपत राय की भूमिका भी संदिग्ध
खेत में लगाएं डिजिटल पुतला, एक पंछी भी नहीं मारेगा पर, जानिए कितनी है कीमत
खेत में लगाएं डिजिटल पुतला, एक पंछी भी नहीं मारेगा पर, जानिए कितनी है कीमत
Embed widget