एक्सप्लोरर

इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने से पहले इनके विकल्पों के बारे में जान लीजिए

देश में इलेक्ट्रिक वाहनों की संख्या तेजी से बढ़ रही है. प्रमुख ऑटोमोटिव कंपनियां भारतीय बाजार में इलेक्ट्रिक वाहनों के जरिए पकड़ मजबूत बनाने की कोशिश कर रही हैं.

नई दिल्ली: देश और दुनिया की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनियां इलेक्ट्रिक व्हीकल बनाने पर जोर दे रही हैं. इसके कई प्रमुख कारण हैं- पहला वायु प्रदूषण पर लगाम लगाना और दूसरा पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि. भारत में लोग अब इलेक्ट्रिक व्हीकल को खरीदने में दिलचस्पी दिखा रहे हैं. आज आपको ऐसे ही चार इलेक्ट्रिक स्कूटर्स के बारे में बता रहे हैं जो जबरदस्त फीचर्स के साथ बाजार में उतारे गए हैं. इनका बैटरी बैकअप काफी बढ़िया है और आप एक बार फुल चार्ज करने के बाद 70 से 80 किलोमीटर तक आराम से सफर कर सकते हैं. 

ATHER 450

आकर्षक डिजाइन वाला यह इलेक्ट्रिक स्कूटर देश में सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले स्कूटर में से एक है. यह काफी एडवांस फीचर से लैस है. इसे इंटरनेट और मोबाइल के साथ भी कनेक्ट किया जा सकता है. स्कूटर में 2.4 kWh की बैटरी है, जो एक बार फुल चार्ज होने के बाद 75 किलोमीटर तक का सफर करा सकता है. इसकी बैटरी 3 घंटे में फुल चार्ज हो जाती है. कंपनी का दावा है कि इस स्कूटर की अधिकतम स्पीड 80 किलोमीटर प्रति घंटा है. स्कूटर की कीमत करीब 1.6 लाख रुपये है.

OKINAVA I-PRAISE

ओकिनावा का यह इलेक्ट्रिक स्कूटर काफी एडवांस फीचर से लैस है. इस स्कूटर को ट्रैक करने के लिए एक मोबाइल एप्लीकेशन भी दिया गया है. इस एप्लीकेशन से आप स्कूटर की बैटरी, चार्जिंग और सफर का डेटा पता कर सकते हैं. इस स्कूटर से मोबाइल चार्ज किया जा सकता है. इसमें 3.3 kWh की दमदार बैटरी है जो एक बार फुल चार्ज होने पर 160 किलोमीटर तक का सफर करा सकती है. करीब 4 घंटे में इसकी बैटरी फुल चार्ज हो जाती है. इस स्कूटर की कीमत करीब 1.15 लाख रुपये है.

HERO ELECTRIC DASH

इलेक्ट्रिक स्कूटर बनाने के मामले में हीरो कंपनी भी पीछे नहीं है. इसका इलेक्ट्रिक डैश स्कूटर काफी आकर्षक डिजाइन में उपलब्ध है. इस स्कूटर में एलइडी हेडलैंप, रिमोट बूट ओपनिंग, यूएसबी चार्जिंग पोर्ट के अलावा आरामदायक और बड़ी सीट दी गई है. स्कूटर की बैटरी 4 घंटे में फुल चार्ज हो जाती है. एक बार फुल चार्ज होने पर इससे आप 60 किलोमीटर तक का सफर आसानी से कर सकते हैं. हीरो के इस स्कूटर की कीमत करीब 62,000 रुपये है.

TVS IQUBE

टीवीएस का यह इलेक्ट्रिक स्कूटर बेहद शानदार है. इस स्कूटर में 4.5 kWh की बैटरी दी गई है जो 5 घंटे में फुल चार्ज हो जाती है. एक बार फुल चार्ज होने पर आप इसे स्कूटर से 75 किलोमीटर का सफर आसानी से कर सकते हैं. इस स्कूटर की टॉप स्पीड 78 किलोमीटर प्रति घंटा है. इस स्कूटर का इंजन लेटेस्ट टेक्नोलॉजी के आधार पर बनाया गया है. इसकी कीमत करीब 1.15 लाख रुपये है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सर्दियों में चाहिए EV की ज्यादा रेंज, ये टिप्स आएंगे काम
सर्दियों में चाहिए EV की ज्यादा रेंज, ये टिप्स आएंगे काम
नई Triber Turbo vs Ertiga vs Carens: कौन सी 7-सीटर ज्यादा दमदार?
नई Triber Turbo vs Ertiga vs Carens: कौन सी 7-सीटर ज्यादा दमदार?
पितृ पक्ष में Car या Property की बुकिंग? शास्त्र बताते हैं वो सच, जिसे जानकर आप चौंक जाएंगे!
पितृ पक्ष में कार या प्रॉपर्टी की बुकिंग? शास्त्र बताते हैं वो सच, जिसे जानकर आप चौंक जाएंगे!
ये हैं भारत की सबसे सस्ती 7 सीटर कारें, देख लें लिस्ट
ये हैं भारत की सबसे सस्ती 7 सीटर कारें, देख लें लिस्ट

वीडियोज

जेल के वो 21 दिन...आज खुलेगा राज!
Shehzad Poonawalla के साथ हुई इस घटना की पूरी कहानी क्या है?
Kathua में CISF जवानों के बीच फायरिंग, 2 अधिकारी समेत चार जवानों की गई जान!
सिर्फ ज्ञानेश के इस्तीफे से क्या होगा?
ज्ञानेश के इस्तीफे से SIR 'दर्द' खत्म होगा?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
EC विवाद: विपक्ष के आरोपों का जवाब देने के लिए BJP ने बनाई खास रणनीति
EC विवाद: विपक्ष के आरोपों का जवाब देने के लिए BJP ने बनाई खास रणनीति
UP चुनाव: सपा-कांग्रेस से गठबंधन पर असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा बयान, बोले- 'जबरदस्ती...'
UP चुनाव: सपा-कांग्रेस से गठबंधन पर असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा बयान, बोले- 'जबरदस्ती...'
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता आहूजा ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
11वें दिन बेटियों ने जीते गोल्ड, पीएम मोदी ने दी बधाई; बोले- 'जश्न मनाने का...'
11वें दिन बेटियों ने जीते गोल्ड, पीएम मोदी ने दी बधाई; बोले- 'जश्न मनाने का...'
'आप राज्य का दर्जा सही...', CM उमर अब्दुल्ला का BJP पर तंज
'आप राज्य का दर्जा सही...', CM उमर अब्दुल्ला का BJP पर तंज
UNGA में कश्मीर पर तुर्किए की टिप्पणी को भारत ने किया खारिज, दिया ये दो टूक जवाब
UNGA में कश्मीर पर तुर्किए की टिप्पणी को भारत ने किया खारिज, दिया ये दो टूक जवाब
जम्मू: कठुआ में CISF कर्मियों के बीच फायरिंग, 4 जवानों की मौत
जम्मू: कठुआ में CISF कर्मियों के बीच फायरिंग, 4 जवानों की मौत
23 से 28 सितंबर का मौसमी खेल: UP में 544% अधिक बारिश, तमिलनाडु में 96% सूखा
23 से 28 सितंबर का मौसमी खेल: UP में 544% अधिक बारिश, तमिलनाडु में 96% सूखा
Embed widget