एक्सप्लोरर

Kia Sonet: 4 लाख यूनिट्स के पार हुई किआ सोनेट की बिक्री, सिर्फ इतने समय में हासिल की ये उपलब्धि

सोनेट की एक्स शोरूम कीमत 7.99 लाख रुपये से 15.75 लाख रुपये के बीच है, अपने सेगमेंट में इसका मुकाबला टाटा नेक्सन, हुंडई वेन्यू, मारुति ब्रेज़ा और महिंद्रा एक्सयूवी 300 शामिल हैं.

Kia Sonet Sales Record: किआ सोनेट ने 4 लाख यूनिट्स की बिक्री का आंकड़ा पार कर लिया है, जिसमें घरेलू बाजार और निर्यात दोनों शामिल हैं. कॉम्पैक्ट एसयूवी ने सितंबर 2020 में अपनी शुरुआत के चार साल से भी कम समय में यह उपलब्धि हासिल की है.

4 लाख के पार हुई बिक्री

सोनेट की 4 लाख यूनिट्स में से, 3,17,754 यूनिट्स घरेलू स्बाजार में बेची गईं, जबकि अतिरिक्त 85,814 यूनिट्स अन्य बाजारों में निर्यात की गईं. किआ के अनुसार सोनेट देश में कंपनी की कुल बिक्री की 33.3 प्रतिशत हिस्सेदारी रखती है, जिसमें पेट्रोल और डीजल मॉडल की क्रमशः 63 प्रतिशत और 37 प्रतिशत बिक्री होती है. 

ऑटोमेटिक वेरिएंट की ज्यादा होती है बिक्री

किआ का दावा है कि यूजर्स ऑटोमेटिक वेरिएंट की ओर रुख कर रहे हैं, जिसमें 7-स्पीड डुअल-क्लच (1.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल के साथ) और 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर (1.5-लीटर डीजल के साथ उपलब्ध) 28 प्रतिशत किआ सोनेट खरीदारों की पसंद थे. जबकि, iMT (क्लचलेस मैनुअल) ने बिक्री में 23 प्रतिशत योगदान दिया. साथ ही 63 प्रतिशत खरीदारों ने सनरूफ वाले मॉडल को प्राथमिकता दी. भारत में बनी सोनेट को कई आसियान, अफ्रीकी, मध्य पूर्वी बाजारों में बेचा जाता है. किआ भारत में कॉम्पैक्ट एसयूवी के राइट- और लेफ्ट-हैंड ड्राइव दोनों वर्जन बनाती है. किआ इंडिया ने 2021 में इंडोनेशिया के लिए 7-सीटर सोनेट का भी निर्माण किया था, हालांकि, खराब बिक्री के कारण इस वर्जन को जल्द ही बंद कर दिया गया था.

किआ सोनेट के फीचर्स

फीचर के मामले में किआ सोनेट 10.25-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 10.25-इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, 4-वे पावर्ड ड्राइवर सीट, ऑटो क्लाइमेट कंट्रोल, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट, वायरलेस फोन चार्जर, कनेक्टेड टेक, छह एयरबैग, ESC, TPMS के साथ-साथ ADAS सेफ्टी टेक जैसे लेन-कीप असिस्ट, ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटरिंग और फॉरवर्ड कोलिजन वार्निंग जैसे फीचर्स के साथ आती है. 

कीमत और मुकाबला

सोनेट की एक्स शोरूम कीमत 7.99 लाख रुपये से 15.75 लाख रुपये के बीच है, अपने सेगमेंट में इसका मुकाबला टाटा नेक्सन, हुंडई वेन्यू, मारुति ब्रेज़ा और महिंद्रा एक्सयूवी 300 शामिल हैं, किआ सोनेट ने Q1 CY2024 में 14 प्रतिशत बाजार हिस्सेदारी दर्ज की है.

यह भी पढ़ें -

टाटा पंच का खेल बिगाड़ने आ रही है मारुति की नई माइक्रो एसयूवी, जानें क्या है कंपनी की प्लानिंग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Ferrari प्रेमियों के लिए खुशखबरी, भारत पहुंचीं दुनिया की सबसे महंगी कारें
Ferrari प्रेमियों के लिए खुशखबरी, भारत पहुंचीं दुनिया की सबसे महंगी कारें
किस सेगमेंट की कार में कितना होना चाहिए टायर प्रेशर, जान लें
किस सेगमेंट की कार में कितना होना चाहिए टायर प्रेशर, जान लें
Toyota Hyryder पर भारी Renault Duster का दांव, कम दाम में सबसे ज्यादा माइलेज
Toyota Hyryder पर भारी Renault Duster का दांव, कम दाम में सबसे ज्यादा माइलेज
RC और आधार कार्ड में नाम अलग-अलग, क्या पुलिस काट सकती है चालान?
RC और आधार कार्ड में नाम अलग-अलग, क्या पुलिस काट सकती है चालान?

वीडियोज

YRKKH: 🫨Tanya का Damani परिवार से जुड़ा रिश्ता! ढोल-नगाड़ों के साथ Poddar परिवार ने मारी एंट्री #sbs
ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
BJP अध्यक्ष नितिन नवीन के बयान पर इमरान मसूद बोले, 'अगर राहुल गांधी...'
BJP अध्यक्ष नितिन नवीन के बयान पर इमरान मसूद बोले, 'अगर राहुल गांधी...'
CSK रेस से बाहर! IPL2027 से पहले इस टीम को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या, अश्विन ने दिया हिंट
IPL2027 से पहले इस टीम को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या, अश्विन ने दिया हिंट
'जेलर 2' ने रविवार को उड़ाए गर्दे, 4 तक 170 करोड़ पार हुआ कलेक्शन
'जेलर 2' ने रविवार को उड़ाए गर्दे, 4 तक 170 करोड़ पार हुआ कलेक्शन
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
नवाब साहब हुए हैं...नवजात का कूल अंदाज देख नहीं रुकेगी हंसी
नवाब साहब हुए हैं...नवजात का कूल अंदाज देख नहीं रुकेगी हंसी
कैसे शुरू कर सकते हैं नर्सरी बिजनेस, जान लें पूरा प्रॉसेस
कैसे शुरू कर सकते हैं नर्सरी बिजनेस, जान लें पूरा प्रॉसेस
Embed widget