एक्सप्लोरर

बस 2 लाख रुपये में Kia Sonet SUV हो सकती है आपकी, बस करना होगा ये काम!

किआ सोनेट तीन इंजन ऑप्शंस में उपलब्ध है. 6-स्पीड MT, 6-स्पीड iMT या 6-स्पीड ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन मिलते है. डीजल इंजन के साथ 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन का भी ऑप्शन मौजूद है.

Kia Sonet Finance Details: देश में कॉम्पैक्ट एसयूवी कारों की डिमांड बहुत अधिक है और इस सेगमेंट में किआ सोनेट की अपनी अलग पहचान है, क्योंकि यह कार अपने कई इंजन विकल्पों और ढेर सारी अत्याधुनिक तकनीकों से लैस है. यह कॉम्पैक्ट एसयूवी दमदार परफार्मेंस और ढेर सारे प्रीमियम फीचर्स के साथ आती है. इस एसयूवी की दिल्ली में एक्स शोरूम कीमत 7.99 लाख रुपये से 15.75 लाख रुपये के बीच है. लेकिन आप मात्र 2 लाख रुपये देकर इस एसयूवी को अपना बना सकते हैं. तो आइए जानते हैं इस एसयूवी के लिए फाइनेंस और ईएमआई से जुड़ी डिटेल्स. 

कितनी है कीमत?

किआ सोनेट के बेस मॉडल HTE (पेट्रोल) एमटी वेरिएंट की दिल्ली एक्स शोरूम में कीमत 7,99,000 रुपये है. जिसमें रजिस्ट्रेशन फीस, इंश्योरेंस चार्ज और अन्य शुल्क जोड़ने के बाद इसकी ऑन रोड कीमत 8,99,756 रुपये हो जाती है.

बस 2 लाख रुपये में Kia Sonet SUV हो सकती है आपकी, बस करना होगा ये काम! 

किआ सोनेट फाइनेंस प्लान

यदि आप किआ सोनेट के बेस वेरिएंट HTE पेट्रोल एमटी को कैश पेमेंट पर खरीदते हैं, तो आपके पास एकमुश्त 9 लाख रुपये होने चाहिए. लेकिन यदि आप इसे ईएमआई पर खरीदना चाहते हैं तो ऑनलाइन कार फाइनेंस प्लान कैलकुलेटर के अनुसार, आपको इसके ऑन रोड कीमत यानि 8,99,756 रुपये में से 200,000 रुपये का डाउन पेमेंट करना होगा और बाकी बचे हुए करीब 6,99,756 रुपये आपको बैंक से फाइनेंस कराना होगा. यदि आप यह लोन 4 साल के लिए लेते हैं तो 9.8 प्रतिशत के सालाना ब्याज दर से आपको इस एसयूवी के लिए अगले 48 महीनों तक प्रति माह ₹17,680 ईएमआई के रूप में देना होगा. यानि आपको इस एसयूवी के लिए कुल मिलाकर ₹10,48,680 का भुगतान करना होगा.

बस 2 लाख रुपये में Kia Sonet SUV हो सकती है आपकी, बस करना होगा ये काम!

पॉवरट्रेन 

किआ सोनेट तीन इंजन ऑप्शंस में उपलब्ध है, जिसमें 1-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन (120 PS / 172 Nm) जो 6-स्पीड iMT या 7-स्पीड DCT से जुड़ा है, 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन (83 PS / 115 Nm) जो 5-स्पीड मैनुअल से जुड़ा है और एक 1.5-लीटर डीजल यूनिट (116 PS / 250 Nm) जो 6-स्पीड MT, 6-स्पीड iMT या 6-स्पीड ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन से जुड़ा है. डीजल इंजन के साथ 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन का भी विकल्प मिलता है.

बस 2 लाख रुपये में Kia Sonet SUV हो सकती है आपकी, बस करना होगा ये काम!

फीचर्स 

किआ सोनेट में फीचर्स के तौर पर 10.25 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट डिस्प्ले, 10.25 इंच का डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, 4-वे पावर्ड ड्राइवर सीट, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, कनेक्टेड कार तकनीक, वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें, सनरूफ और वायरलेस फोन चार्जर शामिल हैं. साथ ही इसमें सेफ्टी के लिए छह एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC), फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS) 360 डिग्री कैमरा और एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (ADAS) उपलब्ध है है, जिसमें लेन-कीप असिस्ट, फॉरवर्ड कोलिजन वार्निंग और ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटरिंग जैसे फीचर्स शामिल हैं.

यह भी पढ़ें - 

इस विदेशी कार को सिर्फ 66 घंटों में मिली 27,000 से ज्यादा प्री-बुकिंग, भारत में भी हो सकती है पेश!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Sorento vs Innova Hycross, कीमत से लेकर EMI तक पूरा हिसाब
Sorento vs Innova Hycross, कीमत से लेकर EMI तक पूरा हिसाब
जंतर-मंतर पर डिटेंशन, कौन-सी गाड़ियों का हुआ इस्तेमाल?
जंतर-मंतर पर डिटेंशन, कौन-सी गाड़ियों का हुआ इस्तेमाल?
Mahindra XUV 3XO CNG जल्द लॉन्च, बूट स्पेस कितना?
Mahindra XUV 3XO CNG जल्द लॉन्च, बूट स्पेस कितना?
अब Electric होगी Volkswagen Tiguan, 600 KM तक मिलेगी Range
अब Electric होगी Volkswagen Tiguan, 600 KM तक मिलेगी Range

वीडियोज

दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!
कॉकरोच ने छोडा मैदान, अब विपक्ष करेगा घमासान?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 11 घायल, आज फिर अटैक
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 11 घायल, आज फिर अटैक
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
चॉकलेट खाकर इस भारतीय मां ने घटाया 25 किलो वजन, जानें डाइट प्लान!
चॉकलेट खाकर इस भारतीय मां ने घटाया 25 किलो वजन, जानें डाइट प्लान!
Embed widget