एक्सप्लोरर

Kia Seltos: किआ सेल्टोस ने पार किया 5 लाख यूनिट्स की बिक्री का आंकड़ा, मात्र 46 महीनों में हासिल की उपलब्धि 

इस कार का सबसे बड़ा मुकाबला हुंडई क्रेटा से होता है, जिसकी सेगमेंट में सबसे ज्यादा बिक्री होती है. इसमें एक पेट्रोल और एक डीजल इंजन का विकल्प मिलता है.

Kia Seltos Sales: दक्षिण कोरियाई वाहन निर्माता किआ मोटर्स ने अगस्त 2019 में सेल्टोस को भारत में अपने पहले उत्पाद के रूप में लॉन्च किया था. यह एसयूवी वर्तमान में कंपनी की कुल बिक्री में 55 प्रतिशत से अधिक की हिस्सेदारी रखती है. कंपनी ने बाजार में आने के सिर्फ 46 महीनों में ही 5 लाख सेल्टोस की बिक्री की है. 2023 की पहली तिमाही में, किआ ने 9,000 से अधिक यूनिट्स की औसत मासिक बिक्री के साथ इस एसयूवी की 27,159 यूनिट्स की बिक्री की.

प्राइस 

फिलहाल सेल्टोस एसयूवी मॉडल लाइनअप की कीमत 10.89 लाख रुपये से 19.65 लाख रुपये के बीच है. इसके पेट्रोल वेरिएंट की कीमत 10.89 लाख रुपये से 15.90 लाख रुपये और डीजल मॉडल की कीमत 12.39 लाख रुपये से 19.65 लाख रुपये के बीच है. इसमें 9 ऑटोमेटिक वेरिएंट उपलब्ध हैं.

नए फीचर्स

किआ सेल्टोस भारत में लगभग चार साल से बिक्री के लिए उपलब्ध है, और हाल ही में इसके फेसलिफ्ट मॉडल को टेस्टिंग के दौरान देखा गया है. नए मॉडल के केबिन में सबसे ज्यादा बदलाव किए जाएंगे. इसमें एडवांस ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम, एडेप्टिव क्रूज़ कंट्रोल, लेन डिपार्चर स्टीयरिंग असिस्ट, लेन सेंटरिंग स्टीयरिंग, ऑटोनॉमस इमरजेंसी ब्रेकिंग सिस्टम, फ्रंट कोलिशन मिटिगेशन सिस्टम, रिमोट स्मार्ट पार्किंग, हाई बीम असिस्ट जैसे सेफ्टी फीचर्स उपलब्ध हैं.  

नई स्पाई तस्वीरों से पता चलता है कि इसमें एक बड़ा सनरूफ मिलेगा. इसमें ड्यूल 10.25-इंच डिस्प्ले- एक इंफोटेनमेंट सिस्टम के लिए और दूसरा इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के लिए, ऑटोमेटिक यूनिट में एक रोटरी ड्राइव सिलेक्टर देखने को मिल सकता है. 

इंजन

नए 2023 किआ सेल्टोस फेसलिफ्ट के इंजन सेटअप में 115PS पॉवर वाला 1.5L नेचरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन, 115PS पॉवर वाला 1.5L डीजल इंजन और 160PS पॉवर वाला 1.5L टर्बो पेट्रोल इंजन मिलेगा. नया टर्बो-पेट्रोल इंजन दो गियरबॉक्स विकल्पों के साथ उपलब्ध होगा. जिसमें एक 6-स्पीड iMT और एक 7-स्पीड डुअल-क्लच ऑटोमैटिक का विकल्प मिलेगा. इसके जुलाई 2023 में बाजार में आने की उम्मीद है.

हुंडई क्रेटा से होता है मुकाबला

इस कार का सबसे बड़ा मुकाबला हुंडई क्रेटा से होता है, जिसकी सेगमेंट में सबसे ज्यादा बिक्री होती है. इसमें एक पेट्रोल और एक डीजल इंजन का विकल्प मिलता है.

यह भी पढ़ें :- 7 लाख रुपये तक है बजट, तो ये 5 कारें हो सकती हैं आपके लिए बेहतरीन विकल्प

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब बिना रुके फटाफट निकलेंगी गाड़ियां, आज से नया टोल सिस्टम लागू
अब बिना रुके फटाफट निकलेंगी गाड़ियां, आज से नया टोल सिस्टम लागू
फुल चार्ज में 1700 KM रेंज, भारत में पेटेंट हुईं ये शानदार कारें
फुल चार्ज में 1700 KM रेंज, भारत में पेटेंट हुईं ये शानदार कारें
E20 Petrol Effects: क्या बीएस-4 गाड़ियों को भी नुकसान पहुंचा रहा ई-20 फ्यूल, कितना घट रहा माइलेज?
क्या बीएस-4 गाड़ियों को भी नुकसान पहुंचा रहा ई-20 फ्यूल, कितना घट रहा माइलेज?
Flooded Road Driving Tips: कितने पानी में निकल जाएगी कार, कितने पर बंद कर देना चाहिए इंजन?
कितने पानी में निकल जाएगी कार, कितने पर बंद कर देना चाहिए इंजन?

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी के वीडियो पर संजय सिंह का बयान, कहा- मेरी मां...मां नहीं?
PM मोदी के वीडियो पर संजय सिंह का बयान, कहा- मेरी मां...मां नहीं?
परीक्षा संशोधन बिल बन गया कानून, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर
परीक्षा संशोधन बिल बन गया कानून, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर
श्रीलंका सीरीज से पहले एमएस धोनी से मिलने पहुंचे ऋषभ पंत, देखें तस्वीर
श्रीलंका सीरीज से पहले एमएस धोनी से मिलने पहुंचे ऋषभ पंत, देखें तस्वीर
'गंदी नाली के कीडे बन गए हैं', सीजेपी प्रोटेस्ट पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, बोले- ‘ये स्पॉन्सर्ड आंदोलन था’
'गंदी नाली के कीडे बन गए हैं', सीजेपी प्रोटेस्ट पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, युवाओं को दी चेतावनी
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
4,000 फीट नीचे मौत का मंजर! पाकिस्तान की खदान में धमाके के बाद 32 शव बरामद
4,000 फीट नीचे मौत का मंजर! पाकिस्तान की खदान में धमाके के बाद 32 शव बरामद
नौकरीपेशा भी कर सकेंगे ITI, यूपी में तीसरी शिफ्ट में होगी पढ़ाई
नौकरीपेशा भी कर सकेंगे ITI, यूपी में तीसरी शिफ्ट में होगी पढ़ाई
Centipedes In Home: मानसून में घर पर कनखजूरों की एंट्री? ऐसे करें बचाव
मानसून में घर पर कनखजूरों की एंट्री? ऐसे करें बचाव
Embed widget