एक्सप्लोरर

Kia Seltos Facelift: 2023 किआ सेल्टोस फेसलिफ्ट में मिलेगा ये बदलाव, सुरक्षा फीचर्स में होगी बढ़ोतरी 

यह कार हुंडई की आने वाली क्रेटा फेसलिफ्ट को टक्कर देगी, जिसमें मौजूदा इंजन को बरकरार रखा जाएगा, लेकिन इसमें कई कॉस्मेटिक अपडेट के साथ ढेर सारे नए फीचर्स देखने को मिलेंगे.

2023 Kia Seltos: नई 2023 किआ सेल्टोस फेसलिफ्ट को पहली बार जून 2022 में टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया था. जिससे इसमें मिलने वाले कुछ मामूली बदलाव और फीचर अपग्रेड की जानकारी मिली थी. हालांकि कंपनी ने अभी तक भारत में इस मॉडल के लॉन्च का खुलासा नहीं किया है. इस SUV को एक बार फिर से एक परीक्षण के दौरान हाल ही में हैदराबाद में देखा गया. यह कार पूरी तरह से कवर्ड थी. जिसमें एक एलईडी लाइट बार और एक क्लीन रियर बम्पर के साथ अपडेटेड टेललैंप्स देखने को मिले थे. नई सेल्टोस का डिजाइन, नई स्पोर्टेज और टेलुराइड एसयूवी से प्रेरित लगता है, जो ग्लोबल मार्केट में बिकती है. 

कैसा दिखा लुक


Kia Seltos Facelift: 2023 किआ सेल्टोस फेसलिफ्ट में मिलेगा ये बदलाव, सुरक्षा फीचर्स में होगी बढ़ोतरी 

फेसलिफ्टेड सेल्टोस की स्पाई तस्वीरों में एक नया ग्रिल और एंगल सिग्नेचर के साथ हेडलैंप, और ग्रिल में फैले हुए एलईडी डीआरएल देखने को मिले हैं. साथ ही एक प्रमुख एयर डैम दिया गया है जो फॉक्स एल्यूमीनियम स्किड प्लेट और "आइस क्यूब" फॉगलैंप्स से घिरा हुआ है. साइड प्रोफाइल में नए अलॉय व्हील्स दिए गए हैं और इसमें एक पैनोरमिक सनरूफ भी दिया गया है. ग्राहकों को इस कार में वैलेस ग्रीन, प्लूटन ब्लू और फ्यूजन ब्लैक जैसे तीन कलर ऑप्शंस मिलेंगे.

फीचर्स अपडेट


Kia Seltos Facelift: 2023 किआ सेल्टोस फेसलिफ्ट में मिलेगा ये बदलाव, सुरक्षा फीचर्स में होगी बढ़ोतरी 

फीचर्स की बात करें तो इस कार में सबसे बड़ा अपग्रेड ADAS (एडवांस ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम) के रूप में देखने को मिलेगा, जिसमें ऑटोमेटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग, ब्लाइंड स्पॉट कॉलिजन एसिस्ट, लेन कीप एसिस्ट, स्टीयरिंग एसिस्ट, स्पीड लिमिट एसिस्ट जैसी फीचर्स शामिल होगें. हालांकि इसके डैशबोर्ड का डिज़ाइन मौजूदा मॉडल ही होगा. लेकिन इसमें एक कर्व्ड स्क्रीन दी जाएगी. नई 2023 किआ सेल्टोस फेसलिफ्ट में 360 डिग्री कैमरा सहित कई और फीचर अपडेट देखने को मिलेंगे.

कैसा होगा पावरट्रेन?


Kia Seltos Facelift: 2023 किआ सेल्टोस फेसलिफ्ट में मिलेगा ये बदलाव, सुरक्षा फीचर्स में होगी बढ़ोतरी 

अपडेटेड सेल्टोस में पावरट्रेन की बात करें तो इसमें एक नया 1.5L, 4-सिलेंडर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन होगा मिलेगा, जो 158bhp की पॉवर और 260 Nm का टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम होगा. यह नया गैसोलीन यूनिट मौजूदा 1.4L टर्बो पेट्रोल मोटर को रिप्लेस करेगा. जबकि लाइनअप में 1.5L नेचरली एस्पिरेटेड पेट्रोल और 1.5L डीजल इंजन का विकल्प मिलता रहेगा. ट्रांसमिशन के लिए इसमें 6-स्पीड मैनुअल, 6-स्पीड ऑटोमैटिक टॉर्क कन्वर्टर और 7-स्पीड डीसीटी ऑटोमैटिक यूनिट का विकल्प दिया जाएगा.

हुंडई क्रेटा फेसलिफ्ट से होगी टक्कर

यह कार हुंडई की आने वाली क्रेटा फेसलिफ्ट को टक्कर देगी, जिसमें मौजूदा इंजन को बरकरार रखा जाएगा, लेकिन इसमें कई कॉस्मेटिक अपडेट के साथ ढेर सारे नए फीचर्स देखने को मिलेंगे.

यह भी पढ़ें :- होंडा अपनी इन कारों पर दे रही है भारी डिस्काउंट, कर सकते हैं तगड़ी बचत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Maruti e Vitara कितनी सुरक्षित? क्रैश टेस्ट में मिले 4 स्टार
Maruti e Vitara कितनी सुरक्षित? क्रैश टेस्ट में मिले 4 स्टार
कार में आएगा 'ब्लैक बॉक्स', हादसे के बाद खुलेगा पूरा राज
कार में आएगा 'ब्लैक बॉक्स', हादसे के बाद खुलेगा पूरा राज
ड्राइविंग लाइसेंस बनवाना होगा आसान! खत्म हो सकती है पता बदलने की फीस
ड्राइविंग लाइसेंस बनवाना होगा आसान! खत्म हो सकती है पता बदलने की फीस
ट्रेन की तरह बस में कहां होता है इमरजेंसी ब्रेक, कैसे करता है काम?
ट्रेन की तरह बस में कहां होता है इमरजेंसी ब्रेक, कैसे करता है काम?

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तिहाड़ से बाहर आने के बाद आशुतोष रांका का पहला पोस्ट, कहा- 'भारत माता की जय'
तिहाड़ से बाहर आने के बाद आशुतोष रांका का पहला पोस्ट, कहा- 'भारत माता की जय'
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
'अखिलेश से मिले हो...', BJP विधायक ने गोदाम प्रभारी पर बरसाए थप्पड़
'अखिलेश से मिले हो...', BJP विधायक ने गोदाम प्रभारी पर बरसाए थप्पड़
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
Embed widget