एक्सप्लोरर

Kia Seltos 2025: किआ सेल्टॉस का नया लुक आया सामने, मिले कई अपडेट्स, जानें कब होगी लॉन्च

किआ ने अपनी नई सेल्टॉस 2025 को अमेरिका में पेश कर दिया है. इस कार को कंपनी ने नए इंजन और कुछ नए अपडेट्स के साथ उतारा है. हालांकि इस कार को भारत में अगले साल तक लॉन्च किया जा सकता है.

Kia Seltos 2025: कार निर्मता कंपनी किआ ने अपनी सबसे मशहूर कार सेल्टॉस का नया अवतार अमेरिका में पेश कर दिया है. इस कार को कंपनी ने कुछ अपडेट्स के साथ उतारा है. रिपोर्ट्स के अनुसार माना जा रहा है की इस कार को भारत में अगले साल तक लॉन्च कर सकती है. वहीं देश में मौजूद किआ सेल्टॉस में कई आधुनिक फीचर्स मौजूद हैं जो इस कार को सबसे अलग बनाते हैं.

क्या मिले अपडेट्स

अमेरिका में पेश हुई नई किआ सेल्टोस के ईएक्स और टॉप-एंड एसएक्स ट्रिम्स में अपडेट्स किए गए हैं. इन दोनों वेरिएंट्स में कंपनी ने रिवर्स पार्किंग के साथ एक स्मार्ट पावर लिफ्टगेट फीचर को ऐड किया है. वहीं इस कार में 2.0 लीटर का पेट्रोल इंजन उपलब्ध कराया गया है.

ये इंजन 146 बीएचपी की मैक्स पावर के साथ 179 एनएम का पीक टॉर्क जनरेट करता है. साथ ही इसे CVT ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से कनेक्ट किया गया है. जानकारी के अनुसार यह कार महज 9.3 सेकंड में 0 से 100 किमी की स्पीड पकड़ने में सक्षम है.

पावरफुल इंजन

किआ सेल्टॉस के SX और X लाइन ट्रिम्स में कंपनी ने अब 1.6 लीटर का टर्बोचार्ज्ड इंजन मुहैयार कराया है. ये ताकतवर इंजन अब 195 बीएचपी की अधिकतम पावर के साथ 264 एनएम का पीक टॉर्क प्रड्यूस करता है. साथ ही इसे 8 स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ कनेक्ट किया गया है.

बेहतरीन फीचर्स

नई किआ सेल्टॉस मिड स्पेक EX वेरिएंट में कंपनी ने अब नया सनरूफ उपलब्ध कराया है जो कार के लुक में चार चांद लगाता है. इसके अलावा इसमें एक ड्राइवर साइड पावर विंडो स्विच भी मौजूद है. अमेरिका में इस कार को 17 इंच के अलॉय व्हील के साथ उतारा गया है.

इतना ही नहीं कंपनी ने लोगों की सेफ्टी का भी ध्यान रखा है. कार में लेवल 2 ADAS फीचर दिया गया है. इसमें क्रूज कंट्रोल, लेन डिपार्चर स्पोर्ट, 360 डिग्री कैमरा, ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटरिंग, ऑटोमैटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग जैसे कमाल के सेफ्टी फीचर्स दिए हैं.

नई किआ सेल्टॉस में डुअल 10.25 इंच का पैनोरमिक डिस्प्ले मौजूद है. साथ ही कार में वॉयस कंट्रोल के साथ डुअल पैन पैनोरमिक सनरूफ उपलब्ध कराया गया है.

क्या है कीमत

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि भारतीय मार्केट में किआ सेल्टॉस की शुरूआती एक्स शोरूम कीमत 10.90 लाख रुपये है. वहीं टॉप मॉडल की कीमत 20.35 लाख रुपये तक जाती है. बाजार में इस कार की जबरदस्त डिमांड देखने को मिलती है. वहीं ये कार बाजार में मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा और हुंडई क्रेटा जैसी गाड़ियों को सीधी टक्कर देती है.

यह भी पढ़ें: Harley Davidson X440: लोगों को खूब पसंद आई Harley Davidson की ये बाइक, कीमत जान उड़ जाएंगे होश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कल Nissan की दमदार SUV Tekton की जाएगी लॉन्च, जानिए क्यों हो रही इतनी पॉपुलर?
कल Nissan की दमदार SUV Tekton की जाएगी लॉन्च, जानिए क्यों हो रही इतनी पॉपुलर?
Petrol Pump Myths: दिन या रात... पेट्रोल भरवाने का सही समय क्या है, क्या इसका भी माइलेज पर पड़ता है असर? 
दिन या रात... पेट्रोल भरवाने का सही समय क्या है, क्या इसका भी माइलेज पर पड़ता है असर? 
अब इलेक्ट्रिक अवतार में Mahindra पेश करने जा रही Thar, जानिए कैसा होगा लुक और फीचर्स?
अब इलेक्ट्रिक अवतार में Mahindra पेश करने जा रही Thar, जानिए कैसा होगा लुक और फीचर्स?
फुल चार्ज पर चलेगी 180 KM, इस इलेक्ट्रिक बाइक की डिलीवरी हुई शुरू, जानें खासियत
फुल चार्ज पर चलेगी 180 KM, इस इलेक्ट्रिक बाइक की डिलीवरी हुई शुरू, जानें खासियत

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China
Ram Mandir Donation | Bharat Ki Baat : चंपत के अहंकार में आस्था की लूट! | Champat Rai

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मेलोनी पर डोनाल्ड ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
मेलोनी को लेकर ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
Maharashtra Rain News Live: महाराष्ट्र में बारिश का कहर, गोदावरी का जलस्तर बढ़ा, नासिक में कई मंदिर डूबे, मुंबई में पानी की किल्लत खत्म
Live: महाराष्ट्र में बारिश का कहर, गोदावरी का जलस्तर बढ़ा, नासिक में कई मंदिर डूबे, मुंबई में पानी की किल्लत खत्म
क्रैश हुआ या कोई और बात... कराची के पास बीच हवा में गायब हुआ पाकिस्तानी प्लेन
क्रैश हुआ या कोई और बात... कराची के पास बीच हवा में गायब हुआ पाकिस्तानी प्लेन
Welcome To The Jungle BO Day 12: 'वेलकम टू द जंगल' ने दूसरे मंगलवार दिखाई तेजी, अब बस इतने करोड़ कमाते ही हो जाएगी हिट
'वेलकम टू द जंगल' ने दूसरे मंगलवार भी खूब छापे नोट, बस अब इतने करोड़ और कमाते ही हो जाएगी हिट
'संजू सैमसन खुद हो गए टीम इंडिया से बाहर', रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, जानिए पूरा मामला
'संजू सैमसन खुद हो गए टीम इंडिया से बाहर', रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, जानिए पूरा मामला
ईरान नहीं बेच पाएगा दुनिया को तेल, गुस्से में ट्रंप ने लिया बड़ा फैसला, फिर लगाया प्रतिबंध
ईरान नहीं बेच पाएगा दुनिया को तेल, गुस्से में ट्रंप ने लिया बड़ा फैसला, फिर लगाया प्रतिबंध
Explained: अब गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को शामिल करने की यही वजह?
गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को जोड़ने की यही वजह?
Pregnancy Test Kit: प्रेग्नेंसी किट कैसे पता कर लेती है आप प्रेग्नेंट हैं या नहीं? समझिए इसके पीछे का साइंस
प्रेग्नेंसी किट कैसे पता कर लेती है आप प्रेग्नेंट हैं या नहीं? समझिए इसके पीछे का साइंस
Embed widget