एक्सप्लोरर

Harley Davidson X440: लोगों को खूब पसंद आई Harley Davidson की ये बाइक, कीमत जान उड़ जाएंगे होश

हार्ले डेविडसन एक्स440 कंपनी की सबसे सस्ती बाइक मानी जाती है. यह बाइक बाजार में रॉयल एनफील्ड को सीधी टक्कर देने में भी सक्षम है. इसके अलावा इस बाइक में डुअल डिस्क ब्रेक जैसे कई फीचर्स हैं.

Harley Davidson X440: देश में प्रीमियम बाइक्स की डिमांड काफी बढ़ रही है. खासतौर पर युवाओं में इन बाइक्स का काफी क्रेज देखा जाता है. हार्ले डेविडसन मार्केट में अपनी प्रीमियम बाइक्स के लिए जानी जाती है. कंपनी की बाइक्स की कीमत काफी ज्यादा रहती है लेकिन कंपनी ने कुछ समय पहले ही अपनी सबसे सस्ती बाइक को बाजार में उतारा था. हार्ले डेविडसन एक्स440 कंपनी की सबसे सस्ती बाइक है जिसे बाजार से बेहतरीन रिस्पांस मिला है.

क्या है बाइक में खास

हार्ले डेविडसन की इस बाइक को कंपनी ने हीरो मोटोकॉर्प के साथ साझेदारी में बनाया है. वहीं इस बाइक में 373 सीसी का एयर कूल्ड सिंगल सिलेंडर इंजन प्रदान कराया है. ये इंजन 30 बीएचपी की अधिकतम पावर के साथ 30 एनएम का पीक टॉर्क प्रड्यूस करता है. इसके साथ ही इसमें 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन उपलब्ध कराया गया है.

बेहतरीन फीचर्स से है लैस

हार्ले डेविडसन एक्स440 के फीचर्स की बात करें तो कंपनी ने इसमें सिंगल-सीट, LED हेडलैंप, फ्रंट और रियर में डिस्क ब्रेक, टेल लाइट के साथ एक डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया हुआ है. साथ ही इसमें एक स्पीडोमीटर, ओडोमीटर के साथ बड़ा फ्यूल टैंक भी मौजूद है. इतना ही नहीं इस बाइक के फ्रंट में 41 एमएम का टेलीस्कोपिक फोर्क मौजूद है.

कंपनी के अनुसार हार्ले डेविडसन की यह बाइक 35 किमी प्रति लीटर का माइलेज प्रदान करती है. वहीं बाइक में 140 किमी प्रति घंटे की टॉप स्पीड भी प्रदान कराई गई है. इसके अलावा बाइक में 150 एमएम का ग्राउंड क्लियरेंस मिलता है जो बाइक को काफी यूनिक बनाती है. वहीं इस बाइक का वजन 190 किलोग्राम है.

कितनी है कीमत

हार्ले डेविडसन की शुरूआती एक्स शोरूम कीमत 2.39 लाख रुपये है. मार्केट में यह बाइक रॉयल एनफील्ड की बाइक्स को सीधी टक्कर देती है. ऐसे में मजबूत और पावरफुल बाइक लेने के शौकीन लोगों के लिए हार्ले डेविडसन की यह बाइक एक अच्छा विकल्प साबित हो सकती है.

यह भी पढ़ें: Kia Sonet EMI Plan: किआ की इस कार को मात्र 1 लाख में खरीदने का मौका, जानें डिटेल्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Scorpio N बनेगी Pick-up, Hilux को मिलेगी कड़ी टक्कर?
Scorpio N बनेगी Pick-up, Hilux को मिलेगी कड़ी टक्कर?
बजट रखिए तैयार, इस महीने लॉन्च होने जा रहीं ये शानदार गाड़ियां
बजट रखिए तैयार, इस महीने लॉन्च होने जा रहीं ये शानदार गाड़ियां
सिर्फ 20 हजार रुपये देकर Access 125 खरीदें, इतनी होगी EMI
सिर्फ 20 हजार रुपये देकर Access 125 खरीदें, इतनी होगी EMI
27 KM माइलेज वाली इस सस्ती कार की खूब हो रही सेल, जानिए डिटेल्स
27 KM माइलेज वाली इस सस्ती कार की खूब हो रही सेल, जानिए डिटेल्स

वीडियोज

Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM विजय बोले 'महिला आरक्षण को जोड़ने से...'
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM विजय बोले 'महिला आरक्षण को जोड़ने से...'
सावन में संजय निषाद ने मछली को बताया 'शाकाहारी', बोले- 'बिना लहसुन-प्याज के बनाएं'
सावन में संजय निषाद ने मछली को बताया 'शाकाहारी', बोले- 'बिना लहसुन-प्याज के बनाएं'
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
Tuesday Box Office: मंगलवार को फिर गरजी 'स्पाइडर मैन', 'ओह माय डॉग' ने भी बढाई रफ्तार, जानें-DC और 'धमाल 4' का कलेक्शन
मंगलवार को फिर चमकी 'स्पाइडर मैन', जानें-'डीसी'- 'धमाल 4' का कलेक्शन
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
चेन्नई एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, इंजन में आई खराबी
चेन्नई एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, इंजन में आई खराबी
Salt Dry In Monsoon: मानसून में नमक डिब्बे में गीला हो जाता है? कहीं ये गलती तो नहीं कर रहे
मानसून में नमक डिब्बे में गीला हो जाता है? कहीं ये गलती तो नहीं कर रहे
German language: जर्मन भाषा सीखने के बाद कहां बना सकते हैं करियर?
जर्मन भाषा सीखने के बाद कहां बना सकते हैं करियर?
Embed widget