एक्सप्लोरर

Kia Motors: जून 2023 में किआ की बिक्री में आई गिरावट, महज इतनी कारों की हुई बिक्री

किआ सेल्टोस की भारत में 2019 से बिक्री हो रही है और इसमें अभी तक कोई अपग्रेड नहीं दिया गया है. अब 2023 सेल्टोस फेसलिफ्ट को पेश कर दिया गया है और जल्द ही इसे लॉन्च किया जाएगा.

Kia Motors Sales Report June 2023: दक्षिण कोरियाई वाहन निर्माता कंपनी किआ मोटर्स इंडिया ने पिछले महीने जून 2023 में वाहनों की बिक्री में साल-दर-साल 19 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की है, हालांकि MoM बिक्री में 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है. कंपनी की सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों में कैरेंस और सोनेट सबसे आगे थीं. हालांकि सेल्टोस की बिक्री में गिरावट दर्ज की गई है.

कितनी हुई बिक्री 

जून 2023 में किआ इंडिया ने कुल 19,391 यूनिट्स कारों की बिक्री की, जो कि जून 2022 में बेची गई 24,024 यूनिट्स की तुलना में 19 प्रतिशत कम है. लेकिन यह मई 2023 में बिकी 18,766 यूनिट्स से यह 3 प्रतिशत अधिक है. कंपनी बाजार में नई सेल्टोस फेसलिफ्ट की लॉन्चिंग करने वाली है, जिसकी बुकिंग 14 जुलाई से शुरू होगी. 

कैरेंस रही सबसे आगे

किआ ने जून 2023 में कैरेंस एमपीवी की सबसे ज्यादा बिक्री की. जिसकी कुल 8,047 यूनिट्स की बिक्री हुई. इस कार की जून 2022 में 7,847 यूनिट्स की बिक्री हुई थी. जबकि मई 2023 में बेची गई 6,367 यूनिट्स के साथ पिछले महीने के मुकाबले 26 प्रतिशत कम बिक्री हुई थी. हाल ही में, कंपनी ने कुछ सॉफ़्टवेयर संबंधी समस्या के लिए कैरेंस को  रिकॉल किया है. इनमें सितंबर 2022 से फरवरी 2023 की अवधि के दौरान बनी कैरेंस की 30,297 यूनिट्स शामिल हैं. कंपनी के लिए सबसे ज्यादा बिकने वाले मॉडल्स में नंबर 2 पर किआ सोनेट थी, जिसकी जून 2023 में 7,722 यूनिट्स की बिक्री हुई, जो जून 2022 में बेची गई 7,455 यूनिट्स से 4 प्रतिशत अधिक है. हालांकि इसकी MoM की बिक्री में 8,251 यूनिट्स के मुकाबले 6 प्रतिशत की गिरावट आई है. कंपनी सोनेट मिड-लाइफ फेसलिफ्ट की अभी टेस्टिंग कर रही है, जो अगले कुछ महीनों में लॉन्च होगी. 

घट गई बिक्री

जून 2023 में किआ सेल्टोस की बिक्री 57 प्रतिशत गिरकर 3,578 यूनिट्स हो गई है, जबकि जून 2022 में इसकी 8,388 यूनिट्स की बिक्री हुई थी. इसकी MoM सेल में भी मई 2023 के 4,065 यूनिट्स के मुकाबले 12 प्रतिशत की गिरावट आई है. हालांकि किआ ईवी6 की बिक्री में वृद्धि देखने को मिली है, जहां  जून 2022 में इसकी सिर्फ 1 यूनिट की बिक्री हुई थी, वहीं जून 2023 में इसकी 44 यूनिट की बिक्री हुई. लेकिन यह मई 2023 में बेची गई 83 यूनिट से 47 प्रतिशत कम है. 

सेल्टोस फेसलिफ्ट होगी लॉन्च

किआ सेल्टोस की भारत में 2019 से बिक्री हो रही है और इसमें अभी तक कोई अपग्रेड नहीं दिया गया है. अब 2023 सेल्टोस फेसलिफ्ट को पेश कर दिया गया है और जल्द ही इसे लॉन्च किया जाएगा. इसमें ज्यादा सेफ्टी फीचर्स और सुविधाओं के साथ अधिक पावरफुल इंजन मिलेगा. इस कार का मुकाबला हुंडई क्रेटा, मारुति ग्रैंड विटारा, टोयोटा हाईराइडर, स्कोडा कुशाक, एमजी एस्टोर और फॉक्सवैगन ताइगुन से होगा. साथ ही किआ सोनेट में भी 2020 के बाद से कोई बदलाव नहीं किया गया है, जिसका फेसलिफ्ट वर्जन जल्द ही लॉन्च किया जाएगा.

यह भी पढ़ें :- रॉयल एनफील्ड लाने वाली है 3 नई बाइक, हार्ले डेविडसन और ट्रायंफ से होगा मुकाबला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कार पर PPF लगवाना हर किसी के लिए सही नहीं, पहले जान लें पूरा सच
कार पर PPF लगवाना हर किसी के लिए सही नहीं, पहले जान लें पूरा सच
50 हजार से ज्यादा हुई Tata Sierra की सेल, जश्न के तौर पर पेश किया स्पेशल एडिशन, जानें डिटेल्स
50 हजार से ज्यादा हुई Tata Sierra की सेल, जश्न के तौर पर पेश किया स्पेशल एडिशन
साल की पहली छमाही में ऐसी रही लग्जरी कारों की सेल, जानिए Mercedes और BMW में कौन आगे?
साल की पहली छमाही में ऐसी रही लग्जरी कारों की सेल, जानिए Mercedes और BMW में कौन आगे?
मॉनसून में कार के दरवाजे का ये हिस्सा जरूर करें चेक, नहीं तो लग सकती है जंग
मॉनसून में कार के दरवाजे का ये हिस्सा जरूर करें चेक, नहीं तो लग सकती है जंग

वीडियोज

Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News
June 2026 Car Sales Report: Tata Punch No.1 | Maruti को लगा बड़ा झटका? #tata #maruti #autolive
'Lock Upp 2' में Shreya Kalra का दावा, Kushal Tandon और Shivangi Joshi के रिश्ते पर किया बड़ा खुलासा
Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
'मैं नरोत्तम मिश्रा को बहुत अच्छे से जानता हूं, वो...', दतिया बवाल के बीच बोले कैलाश विजयवर्गीय
'मैं नरोत्तम मिश्रा को बहुत अच्छे से जानता हूं, वो...', दतिया बवाल के बीच बोले कैलाश विजयवर्गीय
'आज मोदी हमारा फोन भी नहीं उठाते', शहबाज शरीफ के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- पाकिस्तान ने गंवाया मौका
'आज मोदी हमारा फोन नहीं उठाते', शहबाज के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- PAK ने गंवाया मौका
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं बॉलीवुड के 'संस्कारी बाबूजी'? दोस्त ने बताया आलोक नाथ का हाल, बोले- 'अब वो पूरी तरह बदल.....
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं आलोक नाथ? दोस्त ने किया खुलासा, बोले- 'वो अब एक्टिंग से दूर...'
IND vs ENG 5th T20 Playing 11: आज खेलेंगे संजू सैमसन? कौन होगा बाहर, देखें पांचवें टी20 के लिए भारत की संभावित प्लेइंग XI
आज खेलेंगे संजू सैमसन? कौन होगा बाहर, देखें पांचवें टी20 के लिए भारत की संभावित प्लेइंग XI
बारुईपुर रेप-मर्डर के आरोपी इंद्रजीत मंडल की हुई थी पीट-पीटकर हत्या, CM शुभेंदु बोले- इसे लिंचिंग नहीं मानेंगे
बारुईपुर रेप-मर्डर के आरोपी इंद्रजीत मंडल की हुई थी पीट-पीटकर हत्या, CM शुभेंदु बोले- इसे लिंचिंग नहीं मानेंगे
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
Parallel Universe पर रिसर्च कर रहा था 78 साल का शख्स, अचानक हुआ लापता; सोशल मीडिया पर गरमाई बहस 
Parallel Universe पर रिसर्च कर रहा था 78 साल का शख्स, अचानक हुआ लापता; सोशल मीडिया पर गरमाई बहस 
Embed widget