एक्सप्लोरर

Kia Seltos Facelift: 4 जुलाई को लॉन्च होगी नई किआ सेल्टोस फेसलिफ्ट, कंपनी ने जारी किया टीजर

नई सेल्टोस एक सबसे ज्यादा प्रतिस्पर्धी सेगमेंट में लॉन्च की जाएगी. लेकिन नए इंजन और फीचर्स के साथ इसके सेगमेंट में अपने स्थान को और अधिक मजबूत करने की संभावना है.

Kia Seltos Teaser: किआ मोटर्स ने अपनी आने वाली नई सेल्टोस एसयूवी के लिए एक टीज़र जारी किया है, जिसकी जुलाई 2023 में लॉन्चिंग होने वाली है. नई सेल्टोस फेसलिफ्ट किआ के लिए प्रमुख मॉडल्स में से एक है और इसका मौजूदा वर्जन कंपनी का सबसे ज्यादा बिकने वाला मॉडल रहा है और नए मॉडल में कई नए में काफी बदलाव देखने को मिल रहे हैं. जैसा कि टीज़र से पता चलता है, नई किआ सेल्टोस के फ्रंट और रियर स्टाइल में बदलाव किया जाएगा. इसमें एक नए हेडलैंप डिज़ाइन के साथ ही नए डीआरएल भी दिए गए हैं. इसके जीटी लाइन मॉडल के लिए अधिक अग्रेसिव लुक के लिए चिन में भी बदलाव किया गया है. जीटी लाइन में अधिक आक्रामक स्टाइलिंग डिटेल्स मिलेंगे, जिससे यह  एचटी लाइन से काफी अलग दिखेगा. इसमें नए डिजाइन के अलॉय व्हील्स भी दिए जाएंगे. 

इंटीरियर

जैसा कि पहले भी बताया गया है कि नई सेल्टोस के इंटिरियर में एक ट्विन स्क्रीन लेआउट और एक नए डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के साथ-साथ एक अपडेटेड इंटीरियर डिज़ाइन मिलेगा. साथ ही इसमें पैनोरमिक सनरूफ, एडीएएस और डुअल जोन क्लाइमेट कंट्रोल जैसे नए फीचर्स को भी शामिल किया जाएगा. इसके अतिरिक्त वायरलेस कनेक्टिविटी और अन्य कई फीचर्स भी मिलेंगे. 

पावरट्रेन

इसमें एक नए 1.5 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन का विकल्प मिलेगा, जो पुराने 1.4 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन को रिप्लेस करेगा. जबकि अन्य विकल्पों में एक 1.5 लीटर डीजल और एक 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन मिलता रहेगा. तीनों इंजनों के साथ मैनुअल और ऑटोमेटिक गियरबॉक्स का विकल्प मिलता रहेगा. 

4 जुलाई को होगी लॉन्च

नई सेल्टोस एक सबसे ज्यादा प्रतिस्पर्धी सेगमेंट में लॉन्च की जाएगी. लेकिन नए इंजन और फीचर्स के साथ इसके सेगमेंट में अपने स्थान को और अधिक मजबूत करने की संभावना है. इस कार की 4 जुलाई की लॉन्चिंग के बाद इसके बारे में अधिक जानकारी सामने आएगी. भारतीय बाजार में नई सेल्टोस सीधे तौर पर हुंडई क्रेटा, मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा, टोयोटा अर्बन क्रूजर हाईराइडर, एमजी एस्टर, फॉक्सवैगन ताइगुन और स्कोडा कुशाक जैसी कारों से मुकाबला करेगी. इस एसयूवी की सबसे बड़ी प्रतिस्पर्धी क्रेटा में एक 1.5 लीटर पेट्रोल और एक 1.5 लीटर डीजल इंजन का विकल्प मिलता है. जल्द ही हुंडई भी इसके फेसलिफ्ट वर्जन को बाजार में लाने वाली है, जिसमें एक 1.5L टर्बो पेट्रोल इंजन का एक और विकल्प शामिल किया जाएगा, साथ ही अगले साल के अंत तक क्रेटा के इलेक्ट्रिक पावरट्रेन के साथ भी उपलब्ध होने की संभावना है, जिसकी फिलहाल कंपनी टेस्टिंग कर रही है.

यह भी पढ़ें :- होंडा लाने वाली है कई नई कारें, ईवी और एसयूवी भी होंगी शामिल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ड्राइव करते हुए अपनाएंगे से ट्रिक्स, बढ़ जाएगी इलेक्ट्रिक कार की रेंज
ड्राइव करते हुए अपनाएंगे से ट्रिक्स, बढ़ जाएगी इलेक्ट्रिक कार की रेंज
10 लाख के बजट में ये हैं सबसे लो मेंटिनेंस कारें, सर्विसिंग में न के बराबर खर्च
10 लाख के बजट में ये हैं सबसे लो मेंटिनेंस कारें, सर्विसिंग में न के बराबर खर्च
Youdha ePod G लॉन्च, 545 KG पेलोड और 180 KM की रेंज
Youdha ePod G लॉन्च, 545 KG पेलोड और 180 KM की रेंज
Innova Hycross Facelift जल्द होगी लॉन्च, क्या-क्या बदलेगा?
Innova Hycross Facelift जल्द होगी लॉन्च, क्या-क्या बदलेगा?

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संसद के नजदीक नॉर्थ ब्लॉक में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौजूद
संसद के नजदीक नॉर्थ ब्लॉक में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौजूद
'पहले सांसद-विधायक खरीदते थे अब...', मनोज जरांगे के 500 करोड़ वाले दावे पर बोले संजय राउत
'पहले सांसद-विधायक खरीदते थे अब...', मनोज जरांगे के 500 करोड़ वाले दावे पर बोले संजय राउत
ऑस्ट्रेलिया के Visa नियम बदले, भारतीयों को देने होंगे फिंगरप्रिंट, जानें नया क्या?
ऑस्ट्रेलिया के Visa नियम बदले, भारतीयों को देने होंगे फिंगरप्रिंट, जानें नया क्या?
वैभव सूर्यवंशी के भाई आशीर्वाद ने मचाया गदर, चौके-छक्कों की बारिश कर ठोका तूफानी शतक
वैभव सूर्यवंशी के भाई आशीर्वाद ने मचाया गदर, चौके-छक्कों की बारिश कर ठोका तूफानी शतक
आमिर खान पर होना था हमला? फिर निशाने पर टाइगर श्रॉफ कैसे आ गए? जांच में चौंकाने वाला खुलासा
आमिर खान पर होना था हमला? फिर निशाने पर टाइगर श्रॉफ कैसे आ गए?
CJP नेताओं को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने बताया 'कायर', कहा- 'जेल जाने से...'
CJP नेताओं को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने बताया 'कायर', कहा- 'जेल जाने से...'
लखनऊ में अंधाधुंध फायरिंग, 3 लोगों को लगी गोली; 2 की मौत
लखनऊ में अंधाधुंध फायरिंग, 3 लोगों को लगी गोली; 2 की मौत
Gold vs Share Market November 2026: सोना खरीदें या शेयर बाजार में लगाएं पैसा? भारत की कुंडली में क्या संकेत
नवंबर में सोना खरीदें या शेयरों में पैसा लगाएं या फिर कुछ समय इंतजार करें? ज्योतिष से समझें
Embed widget