एक्सप्लोरर

Upcoming Honda Cars: होंडा लाने वाली है कई नई कारें, ईवी और एसयूवी भी होंगी शामिल

होंडा कार्स इंडिया ने अपने शोरूम में एक नया कस्टमर इंटरफ़ेस शुरू करने सहित अपने डीलरशिप नेटवर्क को अपग्रेड करने के लिए 260 करोड़ रुपये का भारी निवेश किया है.

Honda Motors: जापानी वाहन निर्माता कंपनी होंडा मोटर्स ने पिछले कुछ सालों में भारतीय बाजार में खुद को  बनाए रखने के लिए काफी संघर्ष किया है. लेकिन सभी बाधाओं को पार करते हुए कंपनी अब देश में कई नए प्रोडक्ट्स के लॉन्च के साथ अपने लाइनअप में विस्तार करने की योजना बना रही है. होंडा कार्स इंडिया के अध्यक्ष और सीईओ ताकुया त्सुमुरा ने हाल ही में खुलासा किया कि कंपनी के पास एक 'मजबूत उत्पाद रणनीति' है और उसका लक्ष्य 2030 तक देश में पांच नई एसयूवी लाने की है. इस योजना के तहत आने वाला पहला मॉडल होंडा एलिवेट होगा, जिसकी बिक्री कुछ महीनों में शुरू होगी.

इलेक्ट्रिक सेगमेंट में होगी एंट्री 

होंडा कार्स इंडिया अगले तीन वर्षों में इलेक्ट्रिक वाहन के सेगमेंट में प्रवेश करने वाली है. कंपनी ने जानकारी दी है कि उसके ईवी लाइनअप में एलिवेट एसयूवी का इलेक्ट्रिक वर्जन भी शामिल होगा. इसके लिए, जापानी वाहन निर्माता देश में सीबीयू (कम्प्लीटली बिल्ट अप) और सीकेडी (कम्प्लीटली नॉक्ड डाउन) रूट्स के माध्यम से प्रीमियम ग्लोबल मॉडल्स को पेश करने की योजना पर काम कर रही है. 

डीलरशिप नेटवर्क होगा अपडेट

होंडा कार्स इंडिया ने अपने शोरूम में एक नया कस्टमर इंटरफ़ेस शुरू करने सहित अपने डीलरशिप नेटवर्क को अपग्रेड करने के लिए 260 करोड़ रुपये का भारी निवेश किया है. फिलहाल देश के 238 शहरों में कंपनी के लगभग 326 टचप्वाइंट हैं, और इसकी कुल बिक्री का 30 प्रतिशत हिस्सा टियर 3 शहरों का है. 

दो नए प्रोडक्ट होंगे लॉन्च

जैसा कि हम जानते हैं कि होंडा एलिवेट भारत में कंपनी की अगली बड़ी लॉन्चिंग होगी. इस एसयूवी का मुकाबला हुंडई क्रेटा, किआ सेल्टोस, मारुति सुजुकी विटारा ब्रेज़ा, टोयोटा हैरियर, स्कोडा कुशाक और फॉक्सवैगन टिगुआन जैसे मॉडल्स से होगा. इसके बाद कंपनी 2024 में न्यू जेनरेशन होंडा अमेज़ को बाजार में लाएगी. हुंडई क्रेटा फिलहाल इस सेगमेंट में सबसे ज्यादा बिकने वाली कार है, जिसे टक्कर देने के लिए होंडा अपनी नई एसयूवी लाने जा रही है. क्रेटा में एक डीजल और एक पेट्रोल इंजन का विकल्प मिलता है. अगले साल के अंत तक इसका इलेक्ट्रिक मॉडल भी बाजार में आने की उम्मीद है.

यह भी पढ़ें :- नई किआ सेल्टोस फेसलिफ्ट की शुरू हुई बुकिंग, 4 जुलाई को होगी लॉन्च 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Brezza-Venue की EMI में कितना फर्क? जानें पूरा हिसाब
Brezza-Venue की EMI में कितना फर्क? जानें पूरा हिसाब
Safest Cars Of India: देश की 15 सबसे सुरक्षित कारें, देखें किसे मिली सबसे ज्यादा रेटिंग
देश की 15 सबसे सुरक्षित कारें, देखें किसे मिली सबसे ज्यादा रेटिंग
Mahindra BE 6 Formula E होगी और भी धांसू, जानें क्या बदलेगा?
Mahindra BE 6 Formula E होगी और भी धांसू, जानें क्या बदलेगा?
E20 का डर सता रहा? कार में कराएं ये 3 अपग्रेड
E20 का डर सता रहा? कार में कराएं ये 3 अपग्रेड

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Exclusive: रूस के Su-57 को नहीं खरीदेगा भारत, सुखोई लड़ाकू विमानों को अपग्रेड करेगी वायुसेना
Exclusive: रूस के Su-57 को नहीं खरीदेगा भारत, सुखोई लड़ाकू विमानों को अपग्रेड करेगी वायुसेना
दिल्ली में आज छाए रहेंगे बादल, बारिश के भी आसार, जानें मौसम का अपडेट
दिल्ली में आज छाए रहेंगे बादल, बारिश के भी आसार, जानें मौसम का अपडेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
किसकी टेंशन बढ़ाने वाले हैं सोनम वांगचुक? कर दिया बड़ा ऐलान
किसकी टेंशन बढ़ाने वाले हैं सोनम वांगचुक? कर दिया बड़ा ऐलान
यूपी में अगले 3 दिन भारी! आज 24 जिलों में बारिश; वज्रपात का भी अलर्ट
यूपी में अगले 3 दिन भारी! आज 24 जिलों में बारिश; वज्रपात का भी अलर्ट
Brezza-Venue की EMI में कितना फर्क? जानें पूरा हिसाब
Brezza-Venue की EMI में कितना फर्क? जानें पूरा हिसाब
हंगामे की भेंट चढ़ा संसद का मानसून सत्र! लोकसभा में सिर्फ 19 फीसदी काम, राज्यसभा भी पीछे
हंगामे की भेंट चढ़ा संसद का मानसून सत्र! लोकसभा में सिर्फ 19 फीसदी काम, राज्यसभा भी पीछे
Embed widget