एक्सप्लोरर

Kia Carnival: भारत में बंद हुई किआ कार्निवल की बिक्री, जानें क्या है वजह

किआ कार्निवल देश में प्रेस्टीज, लिमोसिन और लिमोसिन प्लस जैसे तीन ट्रिम्स में मौजूद थी. जिसमें 6 और 7 सीटर लेआउट का विकल्प मिलता था. इसमें एक 2.2-लीटर डीजल इंजन मिलता था.

Kia carnival discontinued: देश की सबसे पॉपुलर लग्जरी एमपीवी कारों में से एक किआ कार्निवल की बिक्री को कंपनी ने भारतीय बाजार के बंद कर दिया है. जिसके कारण यह उन कारों लिस्ट में शुमार हो गई है, जिन्हें पिछले कुछ महीनों में भारतीय बाजार में बंद कर दिया गया है. यह कार ढेर सारे फीचर्स और शानदार लुक के साथ आती थी. साथ ही इसका इंजन का काफी पॉवरफुल था. इसमें जेस्चर सेंसिंग डोर्स, पिछली सीटों पर स्क्रीन और 7 सीटर लेआउट मिलता था. लेकिन फिर भी लोगों ने इसे अधिक पसंद नहीं किया. फिलहाल कंपनी ने इसे अपनी अधिकारिक वेबसाइट से अनलिस्ट कर दिया है, लेकिन इसके नेक्स्ट जेनरेशन मॉडल के जल्द ही बाजार में आने की उम्मीद है. 

क्यों लोगों ने नकारा

किया ने सेल्टोस के साथ साल 2019 में भारतीय बाजार में एंट्री की थी और एक साल बाद कंपनी ने कार्निवल को भारत में लॉन्च किया. तब जिसकी शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 25 लाख रुपये थी. लेकिन कंपनी बाद में इसकी कीमत को बढ़ाते बढ़ाते 35.49 लाख रुपये तक ले गई, और इस की कीमत पर बाजार में बड़ी लग्जरी एसयूवी कारों के कई विकल्प मौजूद हैं. जिस कारण लोगों ने इसे किनारा कर लिया. 

तीन वेरिएंट्स में थी मौजूद

किआ कार्निवल देश में प्रेस्टीज, लिमोसिन और लिमोसिन प्लस जैसे तीन ट्रिम्स में मौजूद थी. जिसमें 6 और 7 सीटर लेआउट का विकल्प मिलता था. इसमें एक 2.2-लीटर डीजल इंजन मिलता था, जो 200पीएस पॉवर और 440एनएम टॉर्क जेनरेट करता है. इसमें 8-स्पीड ऑटोमेटिक गियरबॉक्स दिया गया था.

फीचर्स

किआ की इस एमपीवी में फीचर्स के तौर पर 10.1-इंच टचस्क्रीन डिस्प्ले, थ्री-ज़ोन क्लाइमेट कंट्रोल, मिडिल रो सीट्स टच स्क्रीन, डुअल-पैनल सनरूफ, 8-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, कॉर्नरिंग ब्रेक कंट्रोल, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, हिल असिस्ट और छह एयरबैग मिलता था. 

नहीं खरीद रहे थे लोग

अप्रैल-मई के दौरान, कंपनी इस एमपीवी के एक भी यूनिट नहीं बिक्री नहीं कर सकी, जबकि इस साल जनवरी में इसकी 1003 यूनिट्स की बिक्री हुई थी. लेकिन इसके बाद से लगातार गिरावट जारी है, और दो महीनों एक भी यूनिट न बिकने के कारण कंपनी ने अब इसे बंद कर दिया है. हालांकी अब इसके न्यू जेनरेशन मॉडल के आने उम्मीद की जा रही है.

यह भी पढ़ें :- टाटा मोटर्स लाने वाली है 8 नई एसयूवी, जानिए कब होंगी लॉन्च

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुंबई की बारिश हो या जलभराव, पानी में भी दम दिखाएंगी ये 4 दमदार SUVs
मुंबई की बारिश हो या जलभराव, पानी में भी दम दिखाएंगी ये 4 दमदार SUVs
कब आएगी भारत की पहली हाइड्रोजन कार, पेट्रोल और EV से कितनी सस्ती या महंगी?
कब आएगी भारत की पहली हाइड्रोजन कार, पेट्रोल और EV से कितनी सस्ती या महंगी?
Tata Sierra पर पहली बार मिल रहा इतना डिस्काउंट, खरीदने जा रहे हैं तो पहले जान लीजिए डिटेल
Tata Sierra पर पहली बार मिल रहा इतना डिस्काउंट, खरीदने जा रहे हैं तो पहले जान लीजिए डिटेल
रोड टैक्स और रजिस्ट्रेशन फीस माफ होने के बाद अब कितनी सस्ती मिलेगी Hyundai Creta EV?
रोड टैक्स और रजिस्ट्रेशन फीस माफ होने के बाद अब कितनी सस्ती मिलेगी Hyundai Creta EV?

वीडियोज

Sansani | Crime News | Ketan Murder Case: सिया...सहेली और खूनी भविष्यवाणी !
Ram Mandir Chadhava Chori | Janhit: कल 6 जुलाई... क्या होगी 'चंपत' की विदाई? | Champat Rai | Ayodhya
Amir Khan Wedding: दिल है की मानता नहीं | Bollywood News | ABP News
Ram Mandir Daan Chori | Sandeep Chaudhary: Trust में गड़बड़झाले का सबसे सटीक विश्लेषण | Ayodhya | UP
Ram Mandir Donation Scam : चढ़ावा चोरी...मास्टरमाइंड की उल्टी गिनती! | | Champat Rai | ABP Report

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में खूनी रविवार! बगावत की आवाज कुचलने के लिए शहबाज-मुनीर की सेना ने की फायरिंग, एक की मौत और 14 घायल
PoK में खूनी रविवार! बगावत की आवाज कुचलने के लिए शहबाज-मुनीर की सेना ने की फायरिंग, एक की मौत
पंजाब के इस चुनाव में कांग्रेस को मिली बंपर जीत, 15 में से 13 सीटों पर किया कब्जा
पंजाब के इस चुनाव में कांग्रेस को मिली बंपर जीत, 15 में से 13 सीटों पर किया कब्जा
Sunday Box office Collection Updates: 'अल्फा' ने वीकेंड पर पकड़ी रफ्तार, 'वेलकम 3' का भी जलवा बरकरार, जानें संडे कलेक्शन
'अल्फा' ने वीकेंड पर पकड़ी रफ्तार, 'वेलकम 3' का भी जलवा बरकरार, जानें संडे कलेक्शन
तिलक वर्मा ने रचा इतिहास, सबसे कम उम्र में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज; विराट-अभिषेक सब पिछड़े
तिलक वर्मा ने रचा इतिहास, सबसे कम उम्र में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज; विराट-अभिषेक पिछड़े
ग्लोबल पासपोर्ट इंडेक्स 2026: भारत पिछड़ा, 100 देशों की लिस्ट से भी बाहर, जानें टॉप-10 पर कौन से देश
ग्लोबल पासपोर्ट इंडेक्स 2026: भारत पिछड़ा, 100 देशों की लिस्ट से भी बाहर, जानें टॉप-10 पर कौन से देश
Exclusive: पिता राम विलास पासवान की जयंती पर भावुक हुए चिराग, भरत तिवारी एनकाउंटर से लेकर प्रशांत किशोर तक, जानें बिहार को लेकर क्या कहा
पिता राम विलास की जयंती पर भावुक हुए चिराग, भरत तिवारी से लेकर प्रशांत किशोर तक, जानें बिहार को लेकर क्या कहा
मोटा मुनाफा कमाना है तो जुलाई में लगाएं खीरा, ये 3 जादुई किस्में करेंगी पैसों की बारिश
मोटा मुनाफा कमाना है तो जुलाई में लगाएं खीरा, ये 3 जादुई किस्में करेंगी पैसों की बारिश
एक छोटी सी गलती से बढ़ सकता है शॉर्ट सर्किट का खतरा! जानें कैसे Smart Plug बढ़ा देता है लोगों की मुसीबत
एक छोटी सी गलती से बढ़ सकता है शॉर्ट सर्किट का खतरा! जानें कैसे Smart Plug बढ़ा देता है लोगों की मुसीबत
Embed widget